



Day: February 19, 2022





अर्चना शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया गहलोत सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान: प्रदेश कांग्रेस के अधिवेशन में दिखा पूर्व उपाध्यक्ष और मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा का जलवा, अपने दमदार भाषण से सभी कांग्रेसी दिग्गजों का ध्यान किया आकर्षित, अर्चना शर्मा ने गहलोत सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का किया आव्हान, अर्चना शर्मा ने कहा- ‘गहलोत सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने की अब जिम्मेदारी है हमारी’, अर्चना शर्मा ने कहा कि, ‘राजनीतिक और महामारी जनित अनिश्चितता के माहौल में दिल्ली में बैठी सरकारें जब सत्ता हथियाने की कोशिश में लगीं, तब हम सबने मिलकर सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में किया डटकर मुकाबला’, अर्चना शर्मा ने गहलोत सरकार की योजना की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘विदेशी छात्र पूछ रहे थे कि उड़ान योजना क्या है? क्या राजस्थान में महिला मुख्यमंत्री हैं क्या? जो उन्हें महिलाओं की इतनी चिंता है? फ्री दवा योजना की पूरी दुनिया में होती है चर्चा, चिरंजीव योजना लोगों के लिए जीवनदायी हुई है साबित, कोरोना काल में मजदूरों को घर तक पहुंचाया, कोरोनाकाल में सीएम गहलोत लगातार वीसी के माध्यम से फ्रंटलाइन वर्कर्स से जुड़े रहे, ताकि उनका बना रहे उत्साह’
19 Feb 2022
Read More »

सरकार का दमनात्मक रवैया ताबूत में आखिरी कील होगा साबित, विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा- राठौड़: RAS मेन्स परीक्षा को पोस्टपोंड करवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी, आंदोलन के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, अभ्यर्थियों के धरने पर पहुंचे भाजपाई दिग्गज, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ पहुंचे राजस्थान यूनिवर्सिटी में जारी धरने पर, राठौड़ ने कहा- ‘RPSC द्वारा अचानक सिलेबस बदलना है गलत, अभ्यर्थियों को मिलना चाहिए तैयारी का मौका, आंदोलन कर रहे 6 बच्चों की बिगड़ चुकी है तबीयत, सरकार सुन नहीं रही है इनकी, गहलोत सरकार का दमनात्मक रवैया साबित होगा ताबूत की आखिरी कील, भाजपा विधानसभा में उठाएगी इस मुद्दे को’, राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट कर परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग का किया समर्थन, कांग्रेस सरकार से युवाओं के हित में जल्द उचित निर्णय लेने की अपील की
19 Feb 2022
Read More »



बिहारी बाबू होने के नाते मैं भी आहत, आचरण का रखना चाहिए ध्यान- चन्नी के बयान पर ‘शॉटगन’ नाराज: पंजाब में रविवार यानि 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए होना है मतदान, कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी हाल ही में की गई टिप्पणी ‘बिहार और यूपी के लोगों…’पर घिरे, भाजपा द्वारा इस मामले में उन पर हो चुके हैं कई हमले, बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- ‘पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह हैं उनके अच्छे दोस्त, लेकिन एक सार्वजनिक व्यक्ति होने के नाते पता होना चाहिए कि खुद को कैसे करना है संचालित? शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट- ‘पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं और प्रियंका गांधी पहले ही स्पष्टीकरण का कर चुकी हैं समर्थन लेकिन, अभी भी एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते, हमारे मित्र चन्नी, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं, को पता होना चाहिए कि खुद को कैसे करना है आचरण, सार्वजनिक हस्तियों को अपनी पसंद के शब्दों और भाषा पर देना चाहिए ध्यान, एक बिहारी बाबू होने के नाते, इसने मुझे न केवल किया है परेशान, बल्कि अन्य राज्यों, यूपी, बिहार और दिल्ली के कई लोगों को भी किया आहत जय हिन्द!’
19 Feb 2022
Read More »

गाय से रेप के आरोपियों को दी जाए फांसी, कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति ने बढ़ाए अपराध- आहूजा: अलवर के तिजारा में गाय के साथ दुष्कर्म का मामला, पूर्व विधायक और फायरब्रांड नेता ज्ञानदेव आहूजा ने की मांग- ‘गाय के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को दी जाए फांसी की सजा, अलवर से लगते मेवात की वजह से जिले में बढ़ रहे हैं अपराध, अलवर में लगातार बढ़ रहे हैं दुष्कर्म के मामले, मेवात गैंग इतना सक्रिय हो गया है कि इसमें साइबर अपराध से लेकर टटलूबाजी हो या फिर अवैध खनन सब में विशेष समुदाय से जुड़े लोग ही है सक्रिय, कांग्रेस सरकार और पुलिस इन पर नहीं लगा पा रही है अंकुश, इसका मुख्य कारण ये भी है कि कांग्रेस वोटों की खातिर करती है तुष्टिकरण की राजनीति’, तिजारा के शेखपुर पुलिस चौकी के चुहड़पुर गांव में विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने गाय से किया था दुष्कर्म, सिरफिरे युवकों ने वीडियो बनाकर कर दिया था वायरल, वारदात के बाद हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश जताते हुए तिजारा कस्बा कराया था बन्द, पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित सभी आरोपियों को कर लिया है गिरफ्तार
19 Feb 2022
Read More »


