



Day: February 18, 2022


कैप्टन ने किया चुनाव में जीत का ‘टोटका’, छोड़ा भैंस का बच्चा, पंडित बोले- इससे शनिदेव होंगे शांत: पंजाब में 20 फरवरी को होगा विधानसभा के लिए मतदान, 2 बार मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ने के बाद पटियाला सीट पर जूझ रहे हैं कड़ी चुनौती से, कैप्टन ने चुनाव में जीत के लिए किया टोटका, कैप्टन ने न्यू मोती महल में पंडितों की पूजा-पाठ के बीच भैंस का पाड़ा (कटड़ा) किया दान, इस टोटके की तस्वीरें और वीडियो हो रहे हैं खूब वायरल, पंडितों के मुताबिक, कटड़ा दान करने से शनि देव होते हैं शांत, काली माता भी होती प्रसन्न, इस बार के चुनाव में दांव पर लगी है अमरिंदर की छवि और भविष्य की राजनीति, करीब छ: महीने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह थे कांग्रेस में दिग्गज, पंजाब में कांग्रेस से ज्यादा चलती थी कैप्टन की, चुनाव से साढ़े 3 महीने पहले कांग्रेस ने उन्हें सीएम पद से हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया है सीएम, इसके बात कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ बना ली है खुद की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस, कैप्टन की पार्टी भाजपा के साथ मिलकर लड़ रही है चुनाव
18 Feb 2022
Read More »

हिजाब का विरोध करने वालों को काट देंगे टुकड़ों में- कांग्रेस नेता का विवादित बयान, मामला दर्ज: कर्नाटक हिजाब विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले का सभी को इंतजार, इस बीच कलबुर्गी में कांग्रेस नेता मुकर्रम खान का एक विवादित बयान का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में मुकर्रम खान यह कहते हुए दे रहे हैं दिखाई- ‘हिजाब का विरोध करने वालों को काट दिया जाएगा टुकड़ों में, हमारी जाति (धर्म) को मत पहुंचाओ चोट, सभी जातियां हैं समान, आप कुछ भी हैं पहन सकते, कौन रोकेगा आपको?, मुकर्रम खान के बयान का वीडियो जमकर हो रहा वायरल, मुकर्रम खान कलबुर्गी जिले के सेदम से रहे हैं पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस नेता मुकर्रम के इस विवादित बयान के बाद हिन्दू संगठनों ने किया विरोध-प्रदर्शन वीडियो के आधार पर पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, कांग्रेस नेता के खिलाफ IPC की धारा 153 (A), 298 और 295 के तहत मामला दर्ज, शिकायत में कहा गया- ‘जिस व्यक्ति ने दिया है यह आपत्तिजनक बयान, वह नहीं चाहिए फैलना, ऐसा बयान दे सकते हैं हम भी, लेकिन हम समाज को नहीं करना चाहते हैं अशांत’
18 Feb 2022
Read More »

पंजाब में वोटिंग से पहले दिल्ली से बड़ा संदेश! प्रधानमंत्री आवास पर सिख नेताओं का दिखा जमघट: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 20 फरवरी को होगी वोटिंग, पंजाब में आज थम जाएगा प्रचार, मतदान से ठीक दो दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर सिख नेताओं का लगा जमावड़ा, पीएम मोदी ने सिख नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी रहे मौजूद, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा साझा की गई बैठक के एक वीडियो में सिख प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को कृपाण की भेंट, पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कर रही है कड़ा संघर्ष, भाजपा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ किया है गठबंधन चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में कहा जा रहा है कि भाजपा गठबंधन पंजाब चुनाव 2022 में उम्मीद के मुताबिक नहीं कर सकता है प्रदर्शन, भाजपा के संभावित खराब प्रदर्शन के कारणों में से सबसे बड़ा है विवादास्पद कृषि कानून, जिन्हें अब केंद्र सरकार द्वारा ले लिया है वापस, किसान समूहों द्वारा आयोजित साल भर के आंदोलन ने पंजाब में पार्टी की संभावनाओं को कर दिया है कम, ऐसे में मतदान से पहले पीएम मोदी ने खेला है आखिरी दांव
18 Feb 2022
Read More »

यूपी चुनाव में बीजेपी की हार तय, ‘कमल’ के बूथों पर नाचेंगे भूत- अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जालौन की माधवगढ़ विधानसभा सीट के लिए की चुनावी रैली, यहां पर 20 फरवरी को होगी वोटिंग, अखिलेश यादव ने कहा- ‘हमें तीसरे-चौथे चरण के बाद नहीं देखना है पीछे मुड़कर, जब तक आएगा सातवें चरण में चुनाव, आप पता कर लेना बीजेपी के बूथों पर नाचेंगे भूत, पहले चरण से ही गठबंधन ने बना ली है बढ़त, दूसरे चरण में जो वोट पड़ा है उसके बाद तो गठबंधन ने लगा दिया है शतक, तीसरे और चौथे चरण के बाद जो मतदान होगा समाजवादी पार्टी की बन जाएगी सरकार, योगी सरकार गोशाला के नाम पर लूट रही है पैसा, यूपी को बचाना है आपका काम, सांड की टक्कर से लोगों की जा रही है जान, कोरोना के समय पर ये लोग ना दवा दे पाए, ना अस्पताल दे पाए, ना दे पाए ऑक्सिजन’ अखिलेश यादव ने कहा- ‘बाबा जी कह रहे थे कि हमने एक करोड़ स्मार्टफोन दे दिए, माधवगढ़ के लोगों आप बताओ कितने लोगों को स्मार्टफोन मिला? सपा अध्यक्ष ने आगे हमला करते हुए कहा- ‘बीजेपी कानून व्यवस्था की करती है बात, बताइए किसके सरकार में पुलिस कप्तान है फरार? माफिया खेल रहा है क्रिकेट?
18 Feb 2022
Read More »




भारत के इतिहास में सबसे बड़ी सजा, अहमदाबाद ब्लास्ट के 49 दोषियों में से 38 को फांसी, 11 को उम्र कैद: अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट मामले के दोषियों को शुक्रवार को सुनाई गई सजा, कोर्ट ने 38 दोषियों को फांसी और 11 को उम्रकैद की सुनाई सजा, 8 फरवरी को सिटी सिविल कोर्ट ने 78 में से 49 आरोपियों को UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत दोषी दिया करार, इनमें से एक एक दोषी, अयाज सैयद, को जांच में मदद करने के एवज में किया जा चुका है बरी, इसके अलावा 29 भी सबूतों के अभाव में हो चुके हैं बरी, कोर्ट ने कहा- ‘इन धमाकों में मारे गए लोगों के परिजनों को एक लाख, गंभीर घायलों को 50 हजार और मामूली घायलों को 25 हजार रुपए की दी जाएगी सहायता, अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को 70 मिनट के दौरान हुए थे 21 बम धमाके, शहर भर में हुए इन धमाकों में कम से कम 56 लोगों की हुई थी मौत, जबकि 200 लोग हुए थे घायल, धमाकों की जांच-पड़ताल कई साल चली और करीब 80 आरोपियों पर चला मुकदमा, पुलिस ने अहमदाबाद में 20 प्राथमिकी की थीं दर्ज, ब्लास्ट आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन और बैन किए गए स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया से जुड़े लोगों ने थे किए, सियासी जानकार कोर्ट के इस फैसला का असर यूपी चुनाव पर पड़ने की बात हैं कह रहे, भाजपा प्रचार में कोर्ट के फैसले का जिक्र करने में नहीं छोड़ेगी कोई कसर
18 Feb 2022
Read More »

अकबर-महाराणा प्रताप का युद्ध था राष्ट्र सुरक्षा का संघर्ष, ना की सत्ता का- मैडम राजे के निशाने पर डोटासरा: महाराणा प्रताप को लेकर दिए बयान के बाद BJP के निशाने पर आए पीसीसी डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का ट्वीट- ‘महाराणा प्रताप और अकबर के संघर्ष को सिर्फ़ सत्ता की लड़ाई बताकर कांग्रेस ने मेवाड़ के स्वाभिमानी इतिहास को है ललकारा, महाराणा प्रताप ने आजीवन मातृभूमि की रक्षा का जारी रखा संकल्प, अकबर के साथ महाराणा प्रताप का युद्ध सत्ता संघर्ष नहीं, बल्कि राष्ट्र सुरक्षा का था संघर्ष, उन्होंने मेवाड़ के स्वाभिमान की खातिर जंगलों में खाईं घास की रोटियां, ऐसे पराक्रमी योद्धा के अपमान पर कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से जनता से मांगनी चाहिए माफी’, अपने नागौर दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था- ‘महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हुई लड़ाई को धार्मिक लड़ाई बताकर पाठ्यक्रम में करवा रखा है शामिल, जबकि ये था सत्ता का संघर्ष, भाजपा हर चीज को हिन्दू-मुस्लिम के धार्मिक चश्मे से है देखती’ इस बयान के बाद भाजपाई दिग्गजों के निशाने पर आ गए हैं डोटासरा, विधानसभा के बजट सत्र में REET मामले में घिरी गहलोत सरकार के लिए खड़ी हो सकती है नई मुसीबत
18 Feb 2022
Read More »


