



Day: February 18, 2022



मेरी पत्नी है सुंदर और मैं करता हूं कांड, इसलिए मैंने करवाया घर में सुंदरकांड- सपा प्रत्याशी के विवादित बोल: यूपी में तीसरे चरण के पहले चुनावी मैदान में कई प्रत्याशी भूल रहे हैं अपनी मान और मर्यादा, कानपुर के आर्य नगर से सपा के प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई का वीडियो आया सामने, वीडियो में वो कहते दिख रहे- ‘आज है मेरी वर्षगांठ, इस मौके पर सुंदर कांड करवाया तो मेरे मित्र पूछने लगे कि क्यों करवाया सुंदर कांड, कहीं घूमने-फिरने जाते’, सपा विधायक ने कहा- ‘मैंने मित्रों से बोला कि मेरी पत्नी है सुंदर और मैं करता हूं कांड, इसलिए मैंने करवाया सुंदर कांड’, सपा प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का किया एक रोड शो, पहले भी सपा विधायक का विवादों से रहा है पुराना नाता, CAA और NRC के दौरान हुए शहर में दंगों में विधायक पर लोगों को भड़काने का लगा था आरोप, इसके अलावा अभी हाल ही में अमिताभ बाजपेई के खिलाफ दर्ज की गई थी FIR, बाजपेई पर NHAI के अफसर को थप्पड़ मारने वाले को इनाम देने का ऐलान करने का भी लगा था आरोप
18 Feb 2022
Read More »

सीएम गहलोत का संवेदनशील निर्णय, ओलम्पियन तीरंदाज लिम्बाराम के इलाज के लिए भिजवाई 10 लाख की राशि: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर दिखाई संवेदनशीलता, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे ओलंपियन तीरंदाज लिम्बाराम को भिजवाई 10 लाख की सहायता राशि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट- ‘संवेदनशील निर्णय करते हुए प्रदेश के जाने-माने तीरंदाज लिम्बाराम को उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दस लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृत, मूल रूप से उदयपुर की झाड़ौल तहसील के सरादीत गांव निवासी लिम्बाराम पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारियों से हैं पीड़ित, ब्रेनस्ट्रोक के कारण वर्तमान में गाजियाबाद के एक अस्पताल में उनका चल रहा है इलाज, इस संबंध में जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए 10 लाख रूपए की तत्काल आर्थिक सहायता की स्वीकृत, दिल्ली में प्रमुख आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह को उनकी हरसंभव सहायता करने के दिए निर्देश, निर्देश पर प्रमुख आवासीय आयुक्त ने शुक्रवार को ही दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्पोर्ट्स हॉस्टल स्थित लिम्बाराम के आवास पर पहुंचकर उन्हें सहायता राशि का चैक सौंपा तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित इस ओलम्पियन तीरंदाज के शीघ्र स्वस्थ होने की है कामना’, तीन बार के ओलंपियन लिंबाराम ने इलाज के लिए खेल मंत्रालय से कई बार किया संपर्क, 47 वर्ष के लिंबा राम के पैरों में आ गई है सूजन, चलने-फिरने में लिंबाराम को आ रही थी दिक्कत, सीएम गहलोत को जब इस बात की लगी खबर, सीएम ने लिंबाराम को तुरंत सहायता भिजवाने के दिए निर्देश
18 Feb 2022
Read More »

सिद्धू-मान का भविष्य कॉमेडी में उज्जवल, आप ने पियक्कड़ को बनाया सीएम फेस- पुरी का कटाक्ष: पंजाब विधानसभा चुनाव में थमा प्रचार का शोर, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जमकर किए कटाक्ष, पुरी ने कहा- एक ऐसे राज्य के लिए जो विषाक्तता की समस्या से है जूझ रहा, किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जिसे माना जाता है ‘पियक्कड़’ (शराबी), उसे आम आदमी पार्टी अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कर चुकी है घोषित, मुझे नहीं लगता कि वह मुख्यमंत्री के हैं गंभीर चेहरा, कांग्रेस पंजाब में है बंटा हुआ घर है और उसके नेता लोगों के समग्र कल्याण के लिए काम करने के बजाय एक-दूसरे से हिसाब चुकता करने में हैं लगे, सिद्धू और मान दोनों पर तंज कसते हुए पुरी ने कहा- ‘मुझे लगता है कि कॉमेडी में उनका भविष्य है उज्जवल, जहां पैसा आसानी से है उपलब्ध, अगर आप ऐसे लोगों को यहां रखते हैं, तो होगी समस्या, अरविंद केजरीवाल को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित करने के लिए मजबूर किया गया था क्योंकि मान थे ‘उनके गले में चक्की’
18 Feb 2022
Read More »


CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों से अब तक की वसूली को वापस करे यूपी की सरकार- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: CAA मसले पर फटकार के बाद सुप्रीम कोर्ट से योगी सरकार को बड़ा झटका, उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जारी किए गए रिकवरी नोटिस को ले लिया है वापस, यूपी सरकार की ओर से वसूली नोटिस वापस लेने के बारे में अदालत को बताने के बाद जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और सूर्यकांत की पीठ ने यूपी सरकार को अब तक की गई वसूली को वापस करने का दिया है निर्देश, न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को नए कानून के तहत कथित सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की प्रदान की स्वतंत्रता, उत्तर प्रदेश की ओर से पेश अतिरिक्त एडवोकेट गरिमा प्रसाद ने शीर्ष अदालत को बताया- ‘राज्य सरकार ने सार्वजनिक संपत्ति के नष्ट करने के मामलों में 14 और 15 फरवरी को सरकारी आदेशों के माध्यम से वसूली नोटिस ले लिए हैं वापस’, कोर्ट ने कहा- ‘यूपी सरकार की ओर से दिए गए बयान को देखते हुए इस मामले में नहीं बचा है और कुछ, अदालत ने यूपी सरकार को कानून के अनुसार आगे बढ़ने की दी स्वतंत्रता, यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया था- ‘राज्य में 833 दंगाइयों के खिलाफ 106 एफआईआर की थी दर्ज और उनके खिलाफ 274 वसूली नोटिस किए थे जारी, इन नोटिसों में से 236 वसूली आदेश किए गए थे पारित, जबकि 38 मामले कर दिए गए थे बंद
18 Feb 2022
Read More »



कांग्रेस नेता ठगी का शिकार, थमा दी फर्जी पॉलिसी, एक्सीडेंट होने पर क्लेम किया तो सामने आई हकीकत: इंदौर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ में फर्जी पॉलिसी के नाम पर हुई ठगी, एक बीमा एजेंट ने बनाकर दे दी उनकी गाड़ी की नकली पॉलिसी, जब एक एक्सीडेंट के बाद काग्रेस नेता ने बीमा कंपनी में किया क्लेम तो पॉलिसी फर्जी होने की बात आई सामने, आरोपी ने पुरानी पॉलिसी का नंबर डालकर बना दी थी नई पॉलिसी, यह धोखाधड़ी सामने आते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने दर्ज करवाई शिकायत, एजेंट गुरुचरण भाटिया के खिलाफ दर्ज करवाया केस, यादव ने भाटिया को गाड़ी की बीमा पॉलिसी के लिए दिए थे 20 हजार रुपए, जांच में सामने आय़ा है कि यादव की पुरानी पॉलिसी पर ही नए नंबर चढ़ाकर तैयार की गई थी फर्जी पॉलिसी, सियासी गलियारों में इस वाक्ये को लेकर चर्चाओं का दौर है जारी, कोई ऐसा भी है जो नेताओं को ठग ले गया
18 Feb 2022
Read More »


