Day: November 6, 2021

प्रियंका ने भाईदूज पर शेयर की पुरानी फोटो तो राहुल ने भेजा स्माइली

सच्चाई की लड़ाई लड़ रहा है मेरा भाई- प्रियंका ने भाईदूज पर शेयर की पुरानी फोटो तो राहुल ने भेजा स्माइली: भाई दूज के मौके पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर राहुल गांधी के साथ अपनी पुरानी तस्वीर की शेयर, देशवासियों को भाईदूज की शुभकामनाएं देते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा- ‘मुझे गर्व और खुशी है कि मेरे भाई करुणा, प्रेम और साहस के साथ लड़ रहे हैं सच्चाई की लड़ाई, आप सभी को भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं’, यही नहीं इस तस्वीर के साथ एक और बात का खुलासा करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा- ‘ये तस्वीर है उस समय की जब मेरे भाई ने निशानेबाजी की प्रतियोगिता में जीते थे ढेर सारे मेडल’, हालांकि प्रियंका गांधी ने यह नहीं बताया कि राहुल गांधी ने किस प्रतियोगिता में या फिर किस मौके पर हासिल किए थे ये मेडल? प्रियंका गांधी की इस पोस्ट पर राहुल गांधी ने भी जवाब देते हुए एक इस्माइली किया है शेयर, तस्वीर में राहुल गांधी के गले में नजर आ रहे हैं कई मेडल, राहुल गांधी अपनी स्पोर्ट्स अचीवमेंट्स का कई बार कर चुके हैं जिक्र, राहुल जापानी मार्शल आर्ट आइकिडो में हैं ब्लैक बेल्ट, कुछ साल पहले कांग्रेस के इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर राहुल गांधी के आइकिडो खेलते हुए तस्वीर की गई थी शेयर, इसके अलावा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी सर्टिफिकेट भी किया गया था शेयर

Read More »
रुटिन चैकअप के लिए आसाराम को लाया गया जोधपुर एम्स

रुटिन चैकअप के लिए आसाराम को लाया गया जोधपुर एम्स, ICU में किया गया है एडमिट: नाबालिग के यौन शोषण के मामले में जोधपुर में सजा काट रहे आसाराम का मामला, रुटिन चैकअप के लिए आसाराम को लाया गया है जोधपुर एम्स, आसाराम को एम्स में किया गया है एडमिट, सजा काट रहे आसाराम ने गुजरात हाईकोर्ट में लगा रखी है जमानत की याचिका, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मांगी गई है जमानत, हाईकोर्ट ने जोधपुर जेल से मंगवाई है आसाराम के स्वास्थ्य संबंधी सभी रिपोर्ट्स

Read More »
समीर वानखेड़े बनाम नवाब मलिक!

समीर वानखेड़े बनाम नवाब मलिक! मलिक का नया आरोप- NCB ने उगाही के लिए किया आर्यन का अपहरण: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के बीच जारी है जुबानी जंग, शनिवार को नवाब मलिक ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, मलिक ने NCB पर लगाया आर्यन के अपहरण का आरोप, मलिक ने कहा- ‘मैंने की थी आर्यन खान की किडनैपिंग और फिरौती मांगने को लेकर समीर दाऊद वानखेड़े के खिलाफ SIT जांच की मांग, अब दो-दो SIT (केंद्र और राज्य) है बन गई, देखते हैं वानखेड़े के छिपे राज कौन पहले लाती है सामने और कौन वानखेड़े की प्राइवेट आर्मी का करती है भंडाफोड़’ शुक्रवार को NCB ने आर्यन खान ड्रग्स केस समेत 6 मामलों को NCB के DDG (ऑपरेशन) संजय सिंह के हाथ में सौंपा, अब इन मामलों में समीर वानखेड़े संजय सिंह को करेंगे असिस्ट, पहले यह खबर आई थी कि वानखेड़े को भेजा जा रहा है दिल्ली, इसके बाद समीर वानखेड़े और NCB दोनों ने इस खबर का किया खंडन, वानखेड़े अभी बने रहेंगे मुंबई के जोनल डायरेक्टर, उन्हें नहीं हटाया गया है किसी भी जांच से, वानखेड़े NCB की बनाई उस SIT की करेंगे मदद, जिसे संजय सिंह कर रहे हैं लीड

Read More »
गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर गपशप!

गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर गपशप! उपचुनाव में जीत के ‘इनाम’ में चांदना का प्रमोशन तय!: गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा का दौर हुआ शुरू, वल्लभनगर और धरियावद उपचुनाव में जीत का दावा करने और राजनीति छोड़ देने तक की बात करने वाले चांदना का प्रमोशन माना जा रहा है तय! खेल मंत्री अशोक चांदना ने कांग्रेस की हार होने पर राजनीति से संन्यास तक लेने की कह दी थी बात, चांदना ने धरियावद में प्रचार में चुनाव प्रबंधन में झौंक दी थी पूरी ताकत, अब युवा मंत्री को प्रमोशन दिया जाना है तय, खान या राजस्व विभाग का जिम्मा सौंपे जाने की है चर्चा, हालांकी चांदना खुद भी दे चुके हैं इस बात के संकेत, अनौपचारिक बातचीत में चांदना ने किसी दिग्गज को कह दी ये बात, जयपुर से दिल्ली तक पहुंची चांदना की ‘मन की बात’, चांदना का परिवार वैसे भी जुड़ा हुआ है खान व्यवसाय से, इधर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी मंत्री पद छोड़ने की जता चुके हैं मंशा, वहीं खान मंत्री प्रमोद जैन भाया हैं अपनी ही पार्टी के विधायक भरतसिंह कुंदरपुर के निशाने पर, अब देखना ये होगा की राज्यमंत्री को मिलता है कौनसा विभाग और क्या कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी होता है क्या प्रमोशन?

Read More »
अक्षय स्टारर सूर्यवंशी के पंजाब में नहीं होगी रिलीज

अक्षय स्टारर सूर्यवंशी पंजाब में नहीं होगी रिलीज, फिल्म में पीएम मोदी के हक में प्रचार करने का आरोप: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी को लेकर विवाद, पंजाब के ज्यादातर थिएटर्स में रिलीज नहीं होगी फिल्म सूर्यवंशी, किसान मोर्चा की ओर से दी गई धमकी के बाद थिएटर मालिकों ने लिया यह फैसला, अक्षय कुमार की इमेज बनी हुई है बीजेपी के समर्थक के तौर पर, किसानों का आरोप है कि अक्षय ने इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हक में किया है प्रचार, ऐसे में प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि वो सूर्यवंशी को पंजाब में नहीं होने देंगे रिलीज, राज्य के कई थिएटर्स ने पहले ही सूर्यवंशी के शो को कर दिया है रद्द

Read More »
दिल्लीवालों को दिवाली का तोहफा,सीएम केजरीवाल ने फ्री राशन योजना और 6 महीने के लिए बढ़ाई

दिल्ली वालों को दिवाली का तोहफा, सीएम केजरीवाल ने फ्री राशन योजना और 6 महीने के लिए बढ़ाई: दिवाली पर दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अपनी फ्री राशन योजना अगले छह महीने के लिए बढ़ाने की तैयारी, केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत मुफ्त राशन वितरण को 30 नवंबर से आगे बढ़ाने से इनकार करने के बाद केजरीवाल सरकार ने खुद के स्तर पर लिया निर्णय, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर दी यह जानकारी, केजरीवाल का ट्वीट- ‘बहुत ज्यादा हो गई है महंगाई, आम आदमी को दो वक्त की रोटी भी हो रही है मुश्किल, कोरोना की वजह से कई हो गए हैं बेरोजगार, प्रधानमंत्री जी, गरीबों को मुफ्त राशन देने की इस योजना को कृपया छः महीने और जाए बढ़ाया, दिल्ली सरकार बढ़ा रही है अपनी फ्री राशन योजना छह महीने के लिए’

Read More »