Day: November 5, 2021

राजभर देंगे मुख्तार को टिकट

अखिलेश-मायावती से कर सकते हैं गठबंधन तो अंसारी से उन्हें क्या दिक्कत- राजभर देंगे मुख्तार को टिकट: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में बचे हैं अब कुछ ही दिन शेष, इससे पहले सूबे की राजनीति होने वाली है और भी ज्यादा दिलचस्प, हाल ही में आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव (सपा) एवं ओमप्रकाश राजभर (सुभासपा) ने एक साथ आने का लिया था निर्णय, तो वहीं राजभर के एक निर्णय ने अखिलेश को डाला असमंजस में, ओम प्रकाश राजभर ने आगमी चुनाव के लिए बाहुबली नेता एवं विधायक मुख़्तार अंसारी को मऊ विधानसभा सीट से टिकट देने का किया एलान, शुक्रवार को ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘हम मुख्तार अंसारी को मऊ से विधानसभा का टिकट देने को हैं तैयार लेकिन यह मुख्तार अंसारी पर करता है निर्भर कि वह सुभासपा के उम्मीदवार के रूप में लड़ते हैं चुनाव या फिर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर’, साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी को समर्थन देने को तैयार होंगे, तो राजभर बोले- जब सरकार बनानी है तो समर्थन में नहीं होनी चाहिए कोई दिक्कत, जब अखिलेश यादव मायावती से कर सकते हैं गठबंधन तो फिर मुख्तार अंसारी को समर्थन देने में उन्हें नहीं होगी कोई समस्या’

Read More »
किसानों को लेकर बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल

किसानों को लेकर बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल- ‘वो तो हैं निकम्मे लोग, अब तो हो चुके हैं पूरी तरह नंगे: बीते करीब एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों को लेकर एक और बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल आये सामने, BJP के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने दिया विवादित बयान, एक वायरल वीडियो में पत्रकारों से बोले जागड़ा- किसान तो हैं निकम्मे लोग, गांव के दारूबाज, निकम्मे और निठल्ले लोग हैं ये, ना वो घरवालों के बस के और न गांववालों के, ये सारे के सारे हैं बैड एलिमेंट, उनके ऊपर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती, सिंघु बॉर्डर पर एक को अंग काट काट कर मारा, इससे वो समाज के सामने भी हो गए हैं नंगे, बॉर्डर पर बैठे हुए हैं बैड एलिमेंट, वहां नहीं हैं कोई किसान, अब धीरे-धीरे हो रहा है समाज में इनका विरोध’, यह पहला मौका नहीं है जब सांसद साहब ने किसानों को लेकर दिया है विवादित बयान, इसी साल 20 मार्च को उन्होंने आंदोलन में शामिल किसानों को बताया था मुफ्त की दारू और मुफ्त की रोटियां तोड़ने वाला

Read More »