Day: November 5, 2021

क्रूज ड्रग्स केस से हुई वानखेड़े की छुट्टी पर बोले मलिक

‘सिस्टम को साफ करने के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकि’- क्रूज ड्रग्स केस से हुई वानखेड़े की छुट्टी पर बोले मलिक: आर्यन खान एवं क्रूज ड्रग्स केस से मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की हुई छुट्टी, अब वानखेड़े नहीं करेंगे आर्यन खान सहित 6 अन्य ड्रग्स केस की जांच, NCB की केंद्रीय टीम ने समीर वानखेड़े को आर्यन खान सहित 6 अन्य मामलों की जाँच से हटाया, वानखेड़े को हटाए जाने पर बोले मलिक- ‘समीर वानखेड़े को आर्यन खान मामले समेत पांच केसो से हटा दिया गया है, इन सब में हैं 26 केस, जिनकी जांच की है ज़रूरत, ये तो बस है शुरुआत, अभी सिस्टम को साफ करने के लिए बहुत कुछ करना है बाकी और हम ये करेंगे’, क्रूज ड्रग्स केस सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एवं दिग्गज NCP नेता नवाब मलिक ने उठाये थे समीर वानखेड़े की कार्यशैली पर सवाल

Read More »
सिद्धू का सीएम चन्नी पर करारा वार

‘भले ही यह 90 दिन की सरकार हो लेकिन 50 दिन में क्या किया’- सिद्धू का सीएम चन्नी पर करारा वार: पंजाब की राजनीति में जारी सियासी तपिश नहीं ले रही थमने का नाम, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भले ही ले लिया हो अपना इस्तीफा वापस, लेकिन अब तक नहीं बदले हैं ‘गुरु के सुर’, पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफा वापस लेते ही सिद्धू ने साधा चन्नी सरकार पर निशाना, कहा- ‘भले ही यह 90 दिन की है सरकार, लेकिन पंजाब के ड्रग्स और बेअदबी के दो बड़े मुद्दों पर इस सरकार ने 50 दिन में क्या किया, इस सरकार ने भी नशे की रिपोर्ट खोलने और बेअदबी में इंसाफ की दिशा में नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी’, साथ ही सिद्धू ने साधा अमरिंदर पर जमकर निशाना, कहा- क्या सिर्फ मेरे लिए ही है मर्यादा, 80 साल के बुजुर्ग के लिए नहीं है कोई मर्यादा, जब मैं करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने गया तो मुझे क्या क्या नहीं कहा गया, मैं बार-बार पार्टी के संदेश कैप्टन के पास लेकर गया लेकिन उन्होंने नहीं माना, इसलिए बेअदबी और नशे की वजह से कुर्सी पलट गई’, वहीं मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बोले सिद्धू- ‘ना तो पार्टी और ना ही आलाकमान तय करेगा सीएम चेहरा, बल्कि प्रदेश की जनता और कार्यकर्त्ता तय करेंगे की कौन बनेगा सीएम, अगर मुझे होती सीएम पद की लालसा तो नहीं देता पार्टी प्रधान के पद से इस्तीफा’

Read More »
'2023 में मेवाड़-मारवाड़ की सभी सीटों पर RLP लड़ेगी विधानसभा चुनाव'

‘2023 में मेवाड़-मारवाड़ की सभी सीटों पर RLP लड़ेगी विधानसभा चुनाव’- हनुमान बेनीवाल का बड़ा एलान: हाल ही में राजस्थान की दो सीटों पर उपचुनाव एवं पंचायत चुनाव में RLP के बेहतरीन प्रदर्शन से उत्साहित हनुमान बेनीवाल ने किया बड़ा एलान, 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर किया एलान- ‘दो सीटों की जीत पर कांग्रेस को नहीं है ज्यादा खुश होने की आवश्यकता, 2023 में जनता समेट देगी कांग्रेस की दरियां भी, आगामी विधानसभा चुनाव में आरएलपी मेवाड़ और मारवाड़ की सभी सीटों से लड़ेगी चुनाव’, वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- ‘बीजेपी को आरएलपी और बीटीपी सहित निर्दलीयों ने मिलकर एक जगह तीसरे तो दूसरी जगह खिसका दिया एक से चौथे स्थान पर’

Read More »
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे सिद्धू

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे सिद्धू, अपना इस्तीफा लिया वापस, लेकिन नहीं बदले ‘गुरु’ के तेवर: पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से वापस लिया अपना इस्तीफा, प्रेसवार्ता के दौरान सिद्धू ने किया एलान- ‘मैंने अपना इस्तीफा ले लिया है वापस, सवाल पंजाब के विकास और अंतरात्मा का था, साथ ही पार्टी की साख और इज्जत का भी था सवाल, नैतिकता के बिना अपनी आवाज को नहीं कर सकते बुलंद, जब तक साधन नहीं तब तक लक्ष्य नहीं’, इस्तीफा वापस लेने के बाद भी नहीं बदले सिद्धू के तेवर कहा- ‘नया एडवोकेट जनरल बनाने पर ही जाऊंगा मैं दफ्तर, तब नहीं संभालूंगा पदभार, पंजाब में आज भी प्रमुख है बेअदबी और ड्रग्स का मुद्दा, दो मुद्दों की वजस से ही 2017 में गिर गई थी सरकार’

Read More »
बीजेपी को पूरी तरह हराना होगा- राउत

अगर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत 50 रुपये से भी लानी है नीचे तो बीजेपी को पूरी तरह हराना होगा- राउत: दिवाली पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती कर देश की जनता को दी थोड़ी राहत, तो वहीं देश के कई राज्यों में हुए उपचुनाव में बीजेपी के ख़राब प्रदर्शनं के बाद केंद्र सरकार ने अन्य विपक्षी दलों को दे दिया एक और मुद्दा, पेट्रोल डीजल के उत्पाद शुल्क में कटौती को लेकर बोले शिवसेना सांसद संजय राउत- ईंधन की कीमत 100 रुपये से ऊपर बढ़ाने के लिए किसी को भी होना पड़ता है बहुत कठोर, उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल की कीमत में पांच रुपये की कर दी कमी, अगर कीमत को 50 रुपये से नीचे लाना है तो बीजेपी को पूरी तरह हराना होगा, यह मेरा है दावा कि जनता को दिवाली मनाने के लिए लेना पड़ा और महंगाई की वजह से नहीं है उत्सव का कोई माहौल’

Read More »
बिहार में हुई 33 लोगों की मौत, भड़के तेज-लालू

बिहार में हुई 33 लोगों की मौत, भड़के तेज-लालू- ‘नीतीश नहीं बोलेंगे कुछ, शराब माफिया हो जाएगा नाराज’: बिहार में जहरीली शराब पीने से बीते 3 दिन में हुई 33 लोगों की मौत, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और बेतिया में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत पर भड़के बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, कहा- बिहार की नीतीश-भाजपा सरकार ने महंगाई-बेराजगारी से जनता का दिवाला निकालने एवं निवाला छीनने के साथ ही पिछले सप्ताह शराब से ली है 50 से अधिक लोगों की जान, मुख्यमंत्री दो शब्द संवेदना के भी प्रकट नहीं करेंगे, क्योंकि, इससे उनके द्वारा संरक्षित शराब माफिया हो जाएगा नाराज’, तो वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- इन चीखों का गड़बड़ डीएनए वाली एनडीए सरकार और तीन नंबरिया पार्टी के मुखिया पर नहीं पड़ता कोई फर्क, जहरीली शराब से बिहार में दिवाली के दिन सरकार द्वारा 35 से अधिक लोग मारे गए, हां… किसी की सनक से बिहार में कागजों पर शराबबंदी है, अन्यथा है खुली छूट, क्योंकि, ब्लैक में मौज और लूट है’

Read More »