



Day: October 31, 2021


सबकी आमदनी बढ़ी, थोड़ी महंगाई भी करो स्वीकार, शिवराज सरकार के मंत्री का महंगाई पर बेतुका बयान: महंगाई से जनता परेशान, सरकारें आम आदमी को नहीं दे पा रही राहत, लेकिन उल्टे-पुल्टे दलीलों से नेता नमक रगड़ने से नहीं आ रहे बाज, मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का बेतुका बयान- ‘आम आदमी की बढ़ गई है आमदनी तो अब महंगाई भी करनी पड़ेगी स्वीकार’, इंदौर में रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सिसोदिया से महंगाई पर पूछे गए सवाल पर दिया बयान- ‘मैं इस पर आपसे करना चाहूंगा प्रैक्टिकल बात, क्या आम आदमी की नहीं बढ़ी है आमदनी? अगर आदमनी है बढ़ी और आपको यह है स्वीकार तो थोड़ी-बहुत महंगाई भी करनी चाहिए स्वीकार, हर चीज तो सरकार नहीं दे सकती है फ्री में, सरकार को राजस्व भी तो मिलता है इसी से, सभी विकास कार्य भी चलते इसी राजस्व से, पब्लिक को चाहिए समझना कि हमारी आमदनी है बढ़ी तो महंगाई भी करनी चाहिए स्वीकार’, अब सिसोदिया का यह बयान बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर इसको लेकर सिसोदिया की हो रही है खिंचाई
31 Oct 2021
Read More »

मोदी-शाह में दिखता है सरदार का अक्स, नेहरू की जगह पटेल होते पीएम तो देश और होता मजबूत- पूनियां: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुलना की सरदार वल्लभ भाई पटेल से, पूनियां ने कहा- मोदी और शाह में दिखता है पटेल का अक्स, दोनों ही सरदार की परंपरा को आगे बढ़ाने का कर रहे हैं काम’, पूनियां ने देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर भी दिया बड़ा बयान- नेहरू के कार्यकाल में कश्मीर और अलगाववाद जैसी समस्या देश को मिली विरासत में, अगर नेहरू की जगह सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के प्रधानमंत्री बनते तो देश होता और ज्यादा मजबूत’, भाजपा मुख्यालय में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित समारोह में दिया बयान, वहीं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के राजेन्द्र राठौड़ के प्रदेशाध्यक्ष होने के बयान पर पूनियां ने किया पलटवार, पूनिया ने कहा-‘कांग्रेस खुद की करे चिंता, पीसीसी अध्यक्ष, सरकार में मंत्री और पार्टी के छोटे मोटे नेता बयानबाजी कर निकाल रहे हैं अपना फ्रस्टेशन, इन्हे प्रदेश की जनता नहीं लेती है गंभीरता से, क्योंकि कांग्रेस है हताश’, खाचरियावास ने राठौड़ का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाने की कही थी बात
31 Oct 2021
Read More »


पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और बड़ा झटका, राजीब बनर्जी ने टीएमसी जॉइन कर की घर वापसी: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को लगा एक और बड़ा झटका, इसी साल ममता सरकार में मंत्रीपद छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले राजीब बनर्जी ने आज टीएमसी फिर से ज्वाइन कर की घर वापसी, त्रिपुरा में एक जनसभा के दौरान राजीब बनर्जी ने की टीएमसी में घर वापसी, इस दौरान सभा में टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी रहे मौजूद, बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी की प्रचंड जीत के बाद से ही राजीब बनर्जी के बदल गए थे सुर, खुलकर बीजेपी की नीतियों का विरोध शुरू कर बीजेपी की बैठकों से भी दूरी बना ली थी राजीब ने, जिसके बाद से ही लगाई जा रही थीं अटकलें कि बनर्जी टीएमसी में कर सकते हैं वापसी
31 Oct 2021
Read More »

राजेन्द्र राठौड़ को बनाना चाहिए प्रदेशाध्यक्ष, लेकिन BJP नहीं लेती उनको सीरियस- खाचरियावास का बड़ा बयान: प्रदेश में वल्लभनगर और धरियावद सीटों पर उपचुनाव का मतदान सम्पन्न होने के बाद दोनों बड़ी पार्टियों ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा, बीजेपी नेता और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दोनों सीटों पर किया बीजेपी की जीत का दावा, तो राठौड़ के बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दिया बड़ा बयान, कहा- राजेन्द्र राठौड़ के बयानों को तो भाजपा ही सीरियस नहीं लेती, राठौड़ हैं बड़े कद के नेता, राजेन्द्र राठौड़ को उनके कद के अनुसार मिलना चाहिए पद, राजेन्द्र राठौड़ को भाजपा को बनाया जाना चाहिए बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष, जबकि भाजपा ने सतीश पूनियां को बना दिया प्रदेश अध्यक्ष, अब भाजपा में परेशान हो रहे है राजेन्द्र राठौड़
31 Oct 2021
Read More »




