Day: October 29, 2021

अब किसानों के लिए आगे आए बाबा

ऊंटगाड़ियों में बाजरा लेकर सिविल लाइंस पहुंचे किरोड़ी, MSP पर खरीद की मांग को लेकर शुरू किया धरना: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक्शन में, प्रदेश में बाजरे की एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर धरना किया शुरू, जयपुर के सिविल लाइंस फाटक पर बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे किरोड़ी ने कहा- ‘प्रदेश में बाजरे की एमएसपी पर खरीद को लेकर मैं अन्नदाताओं के साथ सिविल लाइन फाटक पर बैठा हूं धरने पर’, किरोड़ी मीणा ने कहा- ‘सरकार का ध्यान आकर्षित करने आए हैं सिविल लाइन्स, केन्द्र सरकार ने बाजरे की MSP की रेट जारी कर दी है 2250, लेकिन राजस्थान की सरकार ने नहीं खोले हैं क्रय केन्द्र, जब केन्द्र सरकार दे रही है सारा पैसा तो फिर गहलोत सरकार क्यों नहीं खोल रही है क्रय केन्द्र, किसानों को औने पोने दामों पर बेचना पड़ रहा है बाजरा, किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रुपए का हो रहा है नुकसान’, सिविल लाइंस पर अचानक इस तरह की हलचल से पुलिस प्रशासन के फूले हाथ पैर, किरोड़ी लाल मीणा बड़ी संख्या में ऊंटगाड़ी बाजरा भरकर लाए हैं साथ, इससे पहले भी किरोड़ी कई बार पुलिस इंटेलीजेंस के दावों की खोल चुके हैं पोल, आमागढ़ मामला हो या शंभू पुजारी के शव को साथ लेकर सिविल लाइंस पहुंचने का मामला, पुलिस को नहीं लगी थी कानों-कान खबर, इस बार फिर ऊंटगाड़ियों के साथ सिविल लाइंस पहुंचे किरोड़ी, प्रदेश में इस बार बाजरे की हुई है बंपर पैदावार,देश का सबसे बड़ा बाजरा उत्पादक राज्य है राजस्थान, किसान संगठन कई दिनों से कर रहे थे बाजरे की खरीद एमएसपी पर करने की मांग

Read More »
जनसुनवाई के दौरान सचिन के लिए आए भावुक पल

जनसुनवाई में सचिन के लिए आए भावुक पल, जब कार्यकर्ता ने भेंट की राजेश पायलट की क्रिकेट खेलते तस्वीर: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने की जनसुनवाई, जयपुर के सिविल लाइन्स स्थित आवास पर की जनसुनवाई, पायलट की जनसुनवाई में उमड़े कार्यकर्ता और फरियादी, प्रदेशभर से पहुंचे फरियादियों ने पायलट को बताई अपनी परेशानियां, कार्यकर्ताओं ने भी बताए अपने अभाव अभियोग, पायलट ने उनके आवास पर पहुंचे हर व्यक्ति से की वन-टू-वन मुलाकात, कई सामाजिक संगठनों की ओर के किया गया पायलट का स्वागत, जयपुर के पुरानी बस्ती क्रिकेट क्लब की ओर से पायलट को भेंट की गई सीनियर राजेश पायलट की पुरानी तस्वीर, क्रिकेट के मैदान में उतरे राजेश पायलट की फोटो देख भावुक हुए पायलट

Read More »
मोदी सरकार पर सीएम गहलोत का जोरदार हमला

हमारी सरकार गिराने का गृहमंत्रालय में रचा गया था षड्यंत्र, जनता और विधायकों ने दिया करारा जवाब- गहलोत: प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण करने बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मीडिया से बातचीत में सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर किया करारा प्रहार, जब सीएम से पूछा गया कि राजस्थान की सरकार ही क्यों रहती है हर मुद्दे पर केन्द्र के निशाने पर, इस पर सीएम गहलोत ने दिया जवाब- ‘वो सरकार गिराने के लिए भी करते हैं हमारे पर अटैक, उनसे पूछिए आप क्यों पड़े हो राजस्थान के पीछे, राजस्थान सरकार दे रही है इतना अच्छा गवर्नेंस, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को करनी चाहिए इसकी तारीफ, राजस्थान एक मॉडल बन गया है देश में, इसके बजाय राजस्थान की सरकार गिराने के षड़यंत्र होते हैं गृहमंत्रालय में, उनके मंत्री करते हैं प्लानिंग, गुड़गांव में लगाते हैं कैंप, लेकिन केन्द्र सरकार की हरकतों का राजस्थान की जनता और हमारे विधायकों ने दिया करारा जवाब, जो जवाब दिया गया है अमित शाह को, वो तारीफ के है काबिल’, सीएम ने प्रदेश भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा- इनके पास नहीं है कुछ भी कहने को

Read More »
प्रशासन गांवों/ शहरों के संग अभियान पर फोकस

मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे डूंगरगढ़, 4 जिलों में प्रशासन गांवों/ शहरों के संग अभियान का लेंगे जायजा: प्रशासन गावों और शहरों के संग अभियान पर गहलोत सरकार का फोकस, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी हैं साथ, हैलीपेड पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सीएम ने यहां मीडिया से की बात- ‘अच्छे काम करने वाले लोक सेवकों का होगा सम्मान, लापरवाही करने वालों पर गिरेगी गाज’, डूंगरगढ़ के लखासर में प्रशासन गांवों के संग अभियान का ले रहे हैं जायजा, इसके बाद सीएम का चूरू के बीदासर के कातर छोटी, सीकर के फतेहपुर में गारिंडा और जयपुर के शाहपुरा में करीरी में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान का लेंगे जायजा, सीएम गहलोत इस दौरान लाभार्थियों से करेंगे बात भी, अभियान को लेकर सीएम गहलोत लगातार ले रहे हैं समीक्षा बैठकें भी, हाल ही में सीएम गहलोत ने साफगोई से स्वीकारा की अक्टूबर माह में छुट्टियों की वजह से आई हैं दिक्कत, ये अभियान चलेगा लंबे समय तक कर लिया जाएगा सभी दिक्कतों को दुरुस्त, सीएम गहलोत का आज ही जयपुर लौटने का है कार्यक्रम

Read More »
यूपी के सियासी रण में उतरे भाजपा के 'चाणक्य'

यूपी के सियासी रण में उतरे भाजपा के ‘चाणक्य’ अमित शाह, सदस्यता अभियान-चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन: पांच राज्यों सहित कश्मीर के संभावित विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने कसी कमर, लखनऊ पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने किया स्वागत, विमानतल से डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-17 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे शाह, इसके साथ ही अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारियों को भी करेंगे सम्बोधित, इसके बाद पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेगें अमित शाह, दोपहर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, चुनाव और प्रत्याशियों को लेकर होगी चर्चा

Read More »
कांग्रेस की कलह और गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन में देरी पर राठौड़ का तंज(file photo)

कांग्रेस की कलह-गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन में देरी पर राठौड़ का तंज- अभी भी जारी है डेडलाइन का खेल: राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन का इंतजार है की खत्म ही नहीं हो रहा, कांग्रेस की सियासी कलह पर भाजपा का तंज, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कसा जोरदार तंज- ‘राजस्थान में अंतर्कलह से जूझती कांग्रेस सरकार से जुड़ा यक्ष सवाल और रटा-रटाया एक ही जवाब, मीडिया- मंत्रिमंडल का विस्तार एवं राजनीतिक नियुक्तियां कब होगी ? कांग्रेस प्रभारी – जल्द, मीडिया – लेकिन कब, दीपावली के बाद ? कांग्रेस प्रभारी – Grinning face, डेडलाइन का खेल अभी भी है जारी’, मीडिया ने जब कल कांग्रेस प्रभारी अजय माकन से मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर पूछा था सवाल, इस पर माकन ने जवाब दिया था ‘जल्द’, माकन के जवाब पर राजेन्द्र राठौड़ ने कसा है तंज

Read More »
ड्रग्स केस में नवाब का बड़ा आरोप

ड्रग्स केस में नवाब का बड़ा आरोप- ये भाजपा की साजिश, सेक्स रैकेट चलाने वाले कासिफ-वानखेड़े में संबंध: क्रूज ड्रग्स मामले में NCP नेता नवाब मलिक ने आज फिर भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप- ‘पूरा मामला भाजपा की साजिश, पूरी बीजेपी खड़ी है वानखेड़े के साथ, बॉलीवुड को बदनाम करने की है साजिश’, साथ ही कासिफ और वानखेड़े के संबंधों को लेकर बोले-‘ दाढ़ी वाला जो था शख्स क्रूज पर, वो था फैशन टीवी का इंडिया हेड कासिफ खान, वह बड़े पैमाने पर करता है ड्रग्स का धंधा और चलाता है सेक्स रैकेट, कासिम के NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से हैं अच्छे संबंध’, कासिफ खान फैशन टीवी के हैं इंडिया हेड, NCP नेता नवाब मलिक का है आरोप, ड्रग्स पार्टी के दौरान कासिफ मौजूद थे क्रूज पर

Read More »
983315 amit shah image

आखिर यूपी के सियासी रण की तैयारियों में उतरे शाह भी, आज लखनऊ में सदस्यता अभियान की करेंगे शुरुआत: पांच राज्यों सहित कश्मीर के संभावित विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने कसी कमर, सूत्रों की मानें तो सियासी खींचतान के चलते योगी से नाराज चल रहे शाह अब उतरे यूपी के सियासी रण की तैयारी में, विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीतियों और तैयारियों के मंथन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे लखनऊ, सुबह साढ़े 10 बजे चौधरी चरण सिंह विमानतल लखनऊ पहुंचेंगे अमित शाह, जहां पर पार्टी कार्यक्रताओं द्वारा शाह का किया जाएगा जोरदार स्वागत, विमानतल से डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-17 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे पहुंच पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे शाह, इसके साथ ही अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारियों को भी करेंगे सम्बोधित, इसके बाद पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेगें अमित शाह

Read More »