



Day: October 29, 2021


विधानसभा उपचुनाव में जीत मिलते ही गिरा देंगे नीतीश सरकार- लालू के बयान से गरमाई बिहार की सियासत: बिहार में रविवार को हुई लालू प्रसाद यादव की एंट्री के बाद और भी ज्यादा गर्म हुई बिहार की सियासत, लालू के बयानों ने नीतीश सरकार की बढ़ाई टेंशन, मीडिया समूह News18 से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद गिरा देंगे नीतीश सरकार, प्रदेश में सरकार गिराने का कर लिया गया है फॉर्मूला तैयार, चुनाव परिणाम आते ही सरकार में मचा दी जायेगी भगदड़, नीतीश कुमार जा चुके हैं फ्रस्टेशन में, जेडीयू कर रही है थेथरई, इससे नहीं मिलती जीत’, इससे पहले एकै मौकों पर लालू प्रसाद यादव कह चुके हैं नीतीश सरकार के विसर्जन की बात
29 Oct 2021
Read More »



अलवर जिला परिषद में कांग्रेस तो पंचायतों में निर्दलीयों का दबदबा, 16 में से 11 प्रधान बनेंगे जोड़-तोड़ से: धौलपुर के बाद अलवर में भी जिला परिषद में कांग्रेस को मिला बहुमत, 49 में से 25 सीटों पर कांग्रेस तो 20 सीटों पर भाजपा ने जमाया कब्जा, 4 सीटें गई है निर्दलीयों के खाते में, हालांकि अलवर में मिल चुका है कांग्रेस को बहुमत, लेकिन बहुमत तो जयपुर में भी था कांग्रेस के पास, जयपुर में भाजपा ने चतुराई से बनवा दिया था कांग्रेस के बागी को जिला प्रमुख, जयपुर के ‘दूध’ से जली कांग्रेस अलवर में पहले ही कर चुकी है बाड़ाबंदी, फिर भी जब तक जिला प्रमुख का नहीं हो जाता है चुनाव लगी रहेगी धुक-धुकी, इधर पंचायतों में 16 में से केवल 5 जगह पार्टियों को मिला है स्पष्ट बहुमत, 11 प्रधान बनेंगे जोड़-तोड़ से, 2 पंचायतों में तो बीजेपी और कांग्रेस को मात देकर निर्दलीयों ने जीतीं ज्यादा सीटें, अलवर जिले में कुल 352 में सबसे ज्यादा 134 वार्डों में कांग्रेस, 119 में बीजेपी और 98 वार्डों में निर्दलीय मिली है जीत, 16 में से 4 जगह कांग्रेस और एक जगह भाजपा को मिला है बहुमत
29 Oct 2021
Read More »

आलोक ने बचाई मेरी सरकार, वरना हो जाता मेरा इस्तीफा, भाजपा ने तो की थी पूरी कोशिश- गहलोत: साल भर पुराने सियासी ‘कलह’ पर सीएम गहलोत ने चलाए शब्दबाण, प्रशासन गांवों के संग अभियान का जायजा लेने शाहपुरा पहुंचे सीएम गहलोत का बड़ा बयान- ‘बीजेपी ने मेरी सरकार गिराने की थी भरसक कोशिश, आलोक बेनीवाल के कारण बची थी मेरी सरकार, आलोक मेरे साथ 34 दिन रहे होटल में, MLA आलोक जैसे लोग नहीं होते तो उसी शाम को हो जाता मेरा इस्तीफा, विधायकों की गिनती का खेल है राजनीति में तो’, सीएम गहलोत ने ये भी कहा- ‘वो तो मैं खुद था जादूगर, इसलिए मैजिक नंबर था मेरे साथ, 6 बसपा के और सभी निर्दलीय विधायक थे मेरे साथ, अमित शाह की सभी कोशिशें हो गई फेल, मेरी सरकार चलेगी पूरे 5 साल, अगली बार फिर कांग्रेस की बनाओ सरकार, बार बार सरकार बदल जाती है, अगली बार एक मौका और दो’, सीएम गहलोत ने इससे पहले डूंगरगढ़ में कहा था- ‘गृहमंत्रालय में हमारी सरकार गिराने का रचा गया था षड्यंत्र, कई मंत्रियों ने की थी सरकार गिराने की प्लानिंग’, हालही में सीएम गहलोत ने पहले भी दिया था बयान- ‘मुझे गर्व है मेरे विधायकों पर जिन्होंने बचाई थी मेरी सरकार’
29 Oct 2021
Read More »

धौलपुर में कांग्रेस का प्रचंड प्रदर्शन, जिला परिषद- 4 पंचायत में मिला बहुमत, सेंपऊ ने बचाई BJP की लाज: धौलपुर जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, धौलपुर जिला परिषद में कांग्रेस का फहराया झंडा, जिला परिषद के 23 वार्डों की मतगणना सम्पन्न, कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत की दर्ज, बीजेपी के खाते में आये महज 6 वार्ड, जिला परिषद के साथ 4 पंचायत समिति में भी कांग्रेस को मिला बहुमत, तो भाजपा को केवल एक समिति में मिला बहुमत, धोलपुर, राजाखेड़ा, बाड़ी, बसेड़ी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा को केवल सेंपऊ में मिल पाया है बहुमत, जबकि सरमथुरा पंचायत समिति में निर्दलीयों के पास है चाबी, कांग्रेस से बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा, बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा अपने-अपने क्षेत्र में पंचायत समितियों पर प्रधान बनाने में रहे सफल
29 Oct 2021
Read More »


सीएम गहलोत ने दिया दिवाली गिफ्ट, प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर की ये बड़ी घोषणा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी दीपावली की सौगात, प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के दौरान 300 वर्गमीटर तक की कृषि भूमि से अकृषि के लिए प्रीमियम दरों में 75 प्रतिशत तक की छूट को दी मंजूरी, इसी अनुपात में शहरी जमाबंदी (लीज राशि) में भी आएगी कमी, जिससे कृषि भूमि पर बसे लोगों को मिलेगी अभूतपूर्व राहत और उनके लिए फ्री-होल्ड पट्टा लेना होगा आसान, इस निर्णय से कृषि भूमि पर बसे लोगों में पट्टे लेने के प्रति बढ़ेगा रूझान और इसका लाभ उन्हें मिलेगा सुनियोजित विकास कार्यों एवं विभिन्न सुविधाओं के विकसित होने के रूप में’, सीएम गहलोत की इस घोषणा से पट्टा बनाने की तैयारी कर रहे लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
29 Oct 2021
Read More »



