



Day: October 27, 2021


…तो क्या सोनिया को ‘मन की बात’ बता आए हरीश! सूत्रों का दावा- चौधरी ने की मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश: पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात, सूत्रों के हवाले से मिल रही बड़ी खबर, हरीश चौधरी ने की मंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश, सोनिया गांधी के आवास पर हुई अहम मुलाकात, हरीश चौधरी ने ‘एक व्यक्ति-एक पद’ फॉर्मूले का दिया हवाला, साथ ही पंजाब कांग्रेस के ताजा हालातों पर भी हुआ मंथन, कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा नई पार्टी की चुनौती को लेकर बनाई गई रणनीति, कैप्टन के संपर्क में हैं कितने कांग्रेसी दिग्गज इसको लेकर सतर्क हैं आलाकमान, इधर मंत्री पद से इस्तीफे को लेकर पहले भी चौधरी कह चुके हैं अपने ‘मन की बात’, गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं चौधरी, पंजाब की राजनीति पर फोकस करने का हवाला देकर इस्तीफे की पेशकश करने की बात आ रही है सामने
27 Oct 2021
Read More »

निजता के अधिकार के हनन की सच्चाई आए सामने- पायलट ने किया पेगासस पर ‘सुप्रीम’ फैसले का स्वागत: पेगासस जासूसी कांड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मोदी सरकार पर विपक्ष हमलावर, राहुल गांधी ने फिर खोला मोर्चा, मोदी सरकार पर दागे कई सवाल, अब सचिन पायलट का आया बयान-‘पेगासस जासूसी कांड के मामले में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पहले दिन से ही करती आई है जांच की मांग, आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा विशेष समिति गठन करने का निर्णय है स्वागत योग्य, लोगों की निजता के अधिकार के हनन की सच्चाई सामने आना है बेहद आवश्यक’, सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस मामले की जांच के लिए बनाई है एक्सपर्ट कमेटी, साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने की हैं कड़ी टिप्पणियां
27 Oct 2021
Read More »

परगट का अमरिंदर को चैलेंज- दम है तो जालंधर कैंट से लड़कर देख लें चुनाव, खिलाड़ी हूँ, नहीं हटूंगा पीछे: पंजाब की राजनीति में जारी सियासी बयानबाजी का दौर नहीं ले रहा थमने का नाम, सिद्धू गुट और अमरिंदर के बीच रह रहकर हो रही बयानबाजी बढ़ा रही है पिंड की सियासी तपिश, अब नवजोत सिंह सिद्धू के ख़ास एवं चन्नी सरकार में मंत्री परगट सिंह ने दी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती, परगट ने कहा- ‘कैप्टन चाहें तो जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से लड़कर देख लें चुनाव, पंजाब में होनी चाहिए मुद्दों की बात, जिन्हें हल कर किया जा सके पंजाब का भला और दी जाए लोगों को सभी सुविधाएं, लेकिन फिर भी है चुनौती तो मैं भी हूँ खिलाड़ी, नहीं हटूंगा मुकाबले से पीछे’, इससे पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भी अमरिंदर को अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ने की दे चुकी है चुनौती
27 Oct 2021
Read More »

…तो आज फिर जयपुर आ रहे हैं माकन, गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर मारने लगी जोर: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों का दौर जारी, प्रदेश प्रभारी अजय माकन आज फिर आ रहे हैं जयपुर, रात करीब साढ़े आठ बजे जयपुर पहुंचेंगे माकन, इसके बाद सीएम गहलोत से हो सकती है माकन की मुलाकात, कांग्रेस के सूत्र कह चुके हैं कि दिवाली से पहले होना है मंत्रिमंडल का विस्तार और अहम राजनीतिक नियुक्तियों का ऐलान, इस बीच माकन के दौरे ने फिर सियासी चर्चाओं को दी हवा, अब तो उपचुनाव के प्रचार का शोर भी है थम चुका, मंत्रिमंडल विस्तार में देरी की नहीं होनी चाहिए कोई वजह, इसको देखते हुए माकन के जयपुर दौरे पर हैं सभी की नजरें, हालांकि माकन कल सुबह ही सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ डोटासरा के साथ जाएंगे मुरैना और पाली के जैतारण, मुरैना में गांधी वादी विचारक डॉ. एस एन सुब्बाराव की अंत्येष्टि में होंगे शामिल तो पाली में युवा कांग्रेसी मोहब्बत सिंह निंबोल के परिजनों को बंधाएंगे ढांढस, इसके बाद जयपुर आने के बाद माकन का दिल्ली लौटने का है कार्यक्रम
27 Oct 2021
Read More »


थमा उपचुनाव के प्रचार का शोर, 30 अक्टूबर को पड़ेंगे वोट, अब जनसंपर्क पर रहेगा फोकस: देश की 30 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का घमासान, थम गया है चुनाव प्रचार का शोर, अब प्रत्याशी घर-घर जाकर ही कर सकेंगे जनसंपर्क, ठीक 72 घंटे बाद पड़ेंगे वोट, 30 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट, राजस्थान में भी धरियावद और वल्लभनगर में थमा चुका है चुनाव प्रचार का शोर, कांग्रेस और भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत वहीं वल्लभनगर में हनुमान बेनीवाल ने भी किया ताबड़तोड़ प्रचार
27 Oct 2021
Read More »


पेगासस मामले में मोदी सरकार पर राहुल ने दागे कई सवाल, बोले- सु्प्रीम कोर्ट ने हमारी बात पर लगाई मुहर: पेगासस जासूसी कांड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमलावर, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ‘संसद में हमने उठाया था पेगासस मुद्दा, मानसून सत्र में विपक्ष ने उठाया था मुद्दा, सुप्रीम कोर्ट ने हमारी बात पर लगाई मुहर, राहुल ने सरकार से फिर पूछे सवाल, भारत में कौन लाया पेगासस को? सरकार में किसके कहने पर खरीदा गया? किन-किन लोगों की हुई थी फोन टेपिंग? पेगासस का डेटा किसी ओर देश के पास भी था या हिंदुस्तान की सरकार के पास ही था? क्या सरकार की तरफ से खरीदा गया पेगासस? मोदी सरकार ने पेगासस से लोकतंत्र का गला घोंटा, पेगासस को बताया देश पर आक्रमण, हम चाहते हैं इस मामले को लेकर संसद में हो चर्चा, लेकिन केन्द्र सरकार भागती है चर्चा से, सरकार को बताना चाहिए की ऑर्डर किसने दिया, क्या इसका डेटा जा रहा था पीएम मोदी के पास’, राहुल गांधी ने जताई आशा कि अब सच आएगा सामने, सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनाया है फैसला, पैगासस जासूसी कांड के लिए बनाई है कमेटी, मानसून सत्र में इस मामले को लेकर विपक्ष पर था हमलावर, अब आने वाले शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार की होगी अग्निपरीक्षा
27 Oct 2021
Read More »



