Day: October 22, 2021

img 20211022 234411

वल्लभनगर में उपचुनाव के बागियों पर गिरी गाज, डांगी व दीपेंद्र कुंवर सहित 3 लोगों को BJP ने किया निष्काषित: वल्लभनगर में उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने आरएलपी प्रत्याशी समेत कुल 3 लोगों के निष्कासन के आदेश किए जारी, इनमें भाजपा से बागी होकर आरएलपी से चुनाव लड़ रहे उदयलाल डांगी, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और जनता सेना प्रत्याशी रणधीर सिंह भिंडर की पत्नी दीपेंद्र कुंवर सहित कालू लाल लोहार नाम के एक पूर्व पदाधिकारी हैं शामिल, प्रदेश बीजेपी के महामंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष के आदेशों का हवाला देते हुए 6 वर्ष के लिए भाजपा की सदस्यता से निष्कासन के आदेश किए जारी, टिकट नहीं मिलने से बागी होकर उदय लाल डांगी ने बागी होकर आरएलपी का दामन थाम कर दाखिल किया नामांकन, वहीं, जनता सेना प्रत्याशी रणधीर सिंह भिंडर की पत्नी दीपेंद्र कुंवर जुटीं हैं उनके पति के साथ बीजेपी के खिलाफ प्रचार में दीपेंद्र पहले भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं और पूर्व सीएम वसुंधरा के भी मानी जाती हैं करीबी

Read More »
randeep singh surjewala pti picture

जोधपुर पहुंचे सुरजेवाला के कुड़ी थाना SHO ने दर्ज किए बयान, राममंदिर चंदे को लेकर की थी विवादित टिप्पणी: पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने जोधपुर आए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को पुलिस कार्यवाही का करना पड़ा सामना, राम मंदिर चंदे को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में जोधपुर पुलिस ने दर्ज किए सुरजेवाला के बयान, तीन महीने पहले दिए सुरजेवाला के एक बयान पर जोधपुर के चारण समाज ने दर्ज कराया था मामला, बीती 20 जून को ट्वीट कर कहा था सुरजेवाला ने- ‘अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए करोड़ों देशवासियों ने दिया है हजारों करोड़ों का चंदा, लेकिन रावण के चारणों की निगाहें हैं चंदे पर,’ इस पर चारण समाज ने कोर्ट में की थी सुरजेवाला के खिलाफ खिलाफ शिकायत, इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केस दर्ज कर जांच करने के दे रखे हैं आदेश, ऐसे में पूर्व मंत्री मदेरणा के निधन पर संवेदना प्रकट करने जोधपुर पहुंचे सुरजेवाला की जानकारी मिली पुलिस को, तो कुड़ी पुलिस थाने के एसएचओ मनीष देव पहुंच गए शहर की एक होटल में ठहरे सुरजेवाला के बयान लेने, देव ने सुरजेवाला से मुलाकात कर दी केस की जानकारी और इसके बाद किए उनके बयान दर्ज

Read More »
#Jab_They_Met

…जब आमने-सामने हुए अखिलेश और प्रियंका, संयोग-संभावना और समीकरणों पर चर्चाएं जोरों पर: प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में खूब चर्चाएं, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के एक हवाई जहाज़ में अचानक आमने-सामने होने के बाद एक नई तरह की चर्चा तेज, दिल्ली से लखनऊ आ रही एक फ्लाइट में अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी की अचानक हो गई मुलाकात, दोनों नेता पहने थे मास्क पहने इसलिए यह फोटो में कैद नहीं हो सका कि दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए की नहीं? अब इस मुलाकात के समीकरण, संभावना और संयोग पर चर्चाएं जोरों पर, यूपी चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक दूसरे के साथ मिलकर चुनाव न लड़ने का ले चुकी स्टैंड, मुलाकात के बाद अब सियासी चर्चाएं हैं जोरों पर कि किस करवट बैठेगा उत्तर प्रदेश की राजनीति का ऊंट!

Read More »
लोकेश शर्मा की क्राइम ब्रांच द्वारा पूछताछ पर बड़ा असमंजस

लोकेश शर्मा की क्राइम ब्रांच द्वारा पूछताछ पर असमंजस, पहले मीडिया में आया पहुंचे, फिर आया बीच से लौटे: फोन टैपिंग केस में मुख्यमंत्री के OSD दिल्ली जाकर भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने नहीं हुए पेश, OSD लोकेश शर्मा पारिवारिक इमरजेंसी का हवाला देकर क्राइम ब्रांच के सामने नहीं गए पूछताछ के लिए, जोधपुर हाउस से क्राइम ब्रांच के रोहिणी ऑफिस में पेश होने के लिए पहले हो चुके थे रवाना, लेकिन रास्ते से वापस लौटे लोकेश, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आज बुलाया था पूछताछ के लिए, पहले मीडिया में आई थी खबर कि क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे लोकेश शर्मा, अब बताया जा रहा है कि बीच रास्ते से ही वापस लौटे शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर 25 मार्च को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फोन टैपिंग मामले में लोकेश शर्मा और पुलिस अफसरों के खिलाफ दर्ज की थी FIR,लोकेश शर्मा ने राजस्थान की घटना के लिए दिल्ली में केस दर्ज करने पर क्षेत्राधिकार का सवाल उठाते हुए इसे दिल्ली हाईकोर्ट में दे रखी है चुनौती, दिल्ली हाईकोर्ट ने 13 जनवरी तक शर्मा को गिरफ्तारी से दे रखी है राहत

Read More »