



Day: September 12, 2021




माफिया यदि गरीब, किसान, व्यापारी का करेगा जीना हराम तो हमारी सरकार कर देगी उसका जीना हराम- योगी: उत्तर प्रदेश के माफियाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुली धमकी, कहा-माफिया के लिए हमारा संदेश है बिलकुल स्पष्ट, माफिया यदि गरीब, किसान, व्यापारी का करेगा जीना हराम तो हमारी सरकार कर देगी उसका जीना हराम, सरकार ने यह करके दिखाया भी है, रविवार को संतकबीरनगर जिले के नव निर्मित जिला कारागार सहित अन्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया सीएम योगी ने, इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर माफियाओं को संरक्षण देने का लगाया आरोप, कहा- ‘पूर्व की सरकारें विकास को लेकर कभी गंभीर नहीं रहीं, भाई भतीजावाद, जाति- पाति और दबंगई चरम पर थी, लेकिन जब से यूपी में भाजपा की सरकार बनी तब से विकास की गति हुई है तेज,’ सीएम योगी ने कहा- अब समय बदल चुका है साढ़े चार साल पहले जो सरकार थी वो भाई-भतीजावाद और वंशवाद करती थी, यूपी गुंडागर्दी और दंगा प्रदेश की पहचान बन चुका था, नौजवानों की नौकरी को इन के द्वारा कर दिया जाता था नीलाम, जब नौकरी निकलती थी एक परिवार के लोग नौकरी लेकर जगह-जगह निकल पड़ते थे वसूली करने, आज अगर कोई नौकरी नीलाम करने का करेगा प्रयास, तो नौकरी तो नहीं कर पाएगा नीलाम अपने घर को जरूर करवा देगा नीलाम
12 Sep 2021
Read More »

गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला, भूपेंद्र पटेल को सौपीं गुजरात की कमान: गुजरात के नए मुख्यमंत्री का हुआ एलान, भूपेंद्र भाई पटेल होंगे गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा कार्यालय श्रीकमलम में भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला, साथ ही दो उपमुख्यमंत्री होने के लगाए जा रहे है कयास, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया था भूपेंद्र भाई पटेल के नाम का प्रस्ताव, पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के भी करीबी बताए जाते है भूपेंद्र पटेल, कल दोपहर अचानक पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से दे दिया था इस्तीफा, साथ ही आलाकमान का जताया था आभार
12 Sep 2021
Read More »

उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी कसी कमर, प्रियंका ने चुरवा हनुमान मंदिर में शीश नवाकर लिया आशीष: प्रियंका गांधी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं रायबरेली, अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में प्रियंका कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा लेंगी, रायबरेली के रास्ते में लखनऊ-रायबरेली बॉर्डर पर प्रियंका गांधी ने चुरवा हनुमान मंदिर में नवाया शीश और पुजारी से आशीर्वाद लेकर प्रसाद किया ग्रहण, प्रियंका गांधी के रायबरेली आगमन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता स्वागत करने के उत्साह में आपस में ही भिडे, प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव हैं बिल्कुल नजदीक, इसलिए कार्यकर्ताओं को दिन रात करना होगा काम,’ टिकट बंटवारे पर बोलीं प्रियंका- उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया में संगठन के पदाधिकारियों की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका, कांग्रेस अब यूपी में प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर वचन निभाने के वादे के साथ जनता के बीच जाने की कर रही है प्लानिंग
12 Sep 2021
Read More »

मुझे नतीजे देने वाले अफसर पसंद, कोई ढिलाई करेगा तो उसे ठोके बिना मैं नहीं छोड़ूंगा- गडकरी की चेतावनी: काम में देरी करने वाले अफसरों पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- ‘मुझे नतीजे देने वाले अफसर पसंद हैं, काम में देरी करने वाले अफसरों पर कसा जाना चाहिए शिकंजा, उनके काम की देरी का प्रभाव पड़ता है सिस्टम पर भी और सिस्टम हो जाता है सुस्त, जो सिस्टम काम नहीं करता उसे उखाड़कर फेंक दो और डंडा मारने का काम मुझपर छोड़ दो, कोई ढिलाई करेगा तो उसे ठोके बिना मैं नहीं छोड़ूंगा,’ गडकरी ने कहा- नागपुर में हर साल होती हैं 1,500 दुर्घटनाएं, जिनमें 250 की हो जाती है मौत, यह न तो मेरे लिए और न ही अफसरों के लिए है अच्छा संकेत, हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए कि दुर्घटनाओं को कैसे रोका जाए,’ शनिवार को गडकरी ने नागपुर में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित परियोजना ‘आईआरएएसटीई’ का शुरुआत की, सड़क दुर्घटनाओं को 50 फीसदी तक कम करने के उद्देश्य से प्रायोगिक आधार पर की गई है इस परियोजना की शुरुआत
12 Sep 2021
Read More »

गुजरात के सियासी बवाल पर हार्दिक पटेल का बयान- कांग्रेस की जीत के डर से बीजेपी ने हटाया रुपाणी को: गुजरात विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को अपने पद से दे दिया इस्तीफा, हालांकि अभी उनके इस्तीफे का स्पष्ट कारण नहीं आया है सामने, इसी बीच कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने साधा बीजेपी पर साधा जोरदार निशाना, कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए पटेल ने कहा- ‘मुख्यमंत्री रुपाणी को बदलने का प्रमुख कारण!! अगस्त में आरएसएस और भाजपा का गुप्त चौंकाने वाला सर्वे आया था सामने, जिसमें कांग्रेस को 43% वोट और 96-100 सीट, भाजपा को 38% वोट और 80-84 सीट, आप को 3% वोट और 0 सीट, मीम को 1% वोट और 0 सीट और सभी निर्दलीय को 15% वोट और 4 सीट मिल रही थी, गुजरात की जनता को गुमराह करने के लिए लिया गया है सीएम रुपाणी के इस्तीफे का फैसला, लेकिन असली परिवर्तन तो आएगा अगले वर्ष चुनावों के बाद, जब गुजरात की जनता भाजपा को उखाड़ फेकेंगी सत्ता से
12 Sep 2021
Read More »

तीसरी लहर की आहट के बीच मिली बड़ी राहत, 30 हजार से कम नए कोरोना केस आए सामने: देश भर में कोरोना के नए मामलों में आई भारी गिरावट, कोरोना के नए मामलों में आ रही है लगातार गिरावट, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 30 हजार से कम 28 हजार 591 मरीज आए सामने, जिसके बाद देश में कुल सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 84 हजार 921 के पार, तो वहीं पिछले 24 घंटे में 338 नए मरीजों की कोरोना से हुई मौत, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 42 हजार 655 के पार, तो 34 हजार 848 मरीज बीते 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर पहुंचे अपने घर
12 Sep 2021
Read More »


