Day: August 29, 2021

arvind kejriawal

10 दिन स्वास्थ्य लाभ लेने जयपुर पहुंचे CM केजरीवाल का मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया आभार, दी शुभकामनाएं: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वास्थ्य लाभ लेने रविवार को पहुंचे जयपुर, अगले 10 दिन गलता रोड स्थित विपश्यना साधना केंद्र में रहेंगे सीएम केजरीवाल, दोपहर इंडिगो की फ्लाइट से आए केजरीवाल एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे विपश्यना केंद्र, केजरीवाल के जयपुर आगमन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर किया स्वागत जताया आभार भी, सीएम गहलोत ने कहा- ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जयपुर आगमन पर स्वागत करता हूं, आपने मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेकर शुभेच्छाएं दीं इसके लिए आपका धन्यवाद, मुझे खुशी है कि आपने विपश्यना एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए राजस्थान को चुना, मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की करता हूं कामना,’ जयपुर में केजरीवाल आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ नहीं करेंगे कोई मीटिंग, साथ ही किसी राजनीतिक कार्यक्रम में भी नहीं लेंगे हिस्सा, विपश्यना साधना केंद्र में रहने वालों के लिए मोबाइल, टीवी, अखबार, लैपटॉप जैसी सुविधाओं के इस्तेमाल पर भी है रोक, पहले सीएम केजरीवाल के 3 दिन विपश्यना केंद्र में रहने की आई थी सूचना, फिर बाद में बताया गया कि 10 दिन तक यहीं ठहरेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों तक को नहीं दी गई थी ऑफिशियल सूचना केजरीवाल के आने की

Read More »
img 20210829 wa0141

पायलट समर्थकों की नई रणनीति! गहलोत गुट के विधायकों के खिलाफ नारेबाजी और घेराव की रणनीति: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों ने बनाई नई रणनीति, पायलट को छोड़ गहलोत गुट में शामिल हुए विधायकों के खिलाफ बनाई नई रणनीति, तीन दिन पहले गहलोत समर्थित विधायक अशोक बैरवा का किया गया था घेराव, पायलट जिंदाबाद और बैरवा मुर्दाबाद के जमकर लगाए गए थे नारे, चौथ का बरवाड़ा की डिडायच ग्राम पंचायत में हुआ था खंडार विधायक अशोक बैरवा का घेराव, गलत टिकट वितरण को लेकर ग्रामीणों ने जताई थी नाराजगी, इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के पक्ष में लगाए गए थे जबरदस्त नारे, वहीं कल सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार के साथ भी हुआ ऐसा ही, चुनावी दौरे पर खिरनी गांव पहुंचे विधायक दानिश अबरार के सामने डटे सचिन पायलट समर्थक, जिप्सी को घेर जमकर लगाए सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे, कई युवा पायलट समर्थक तो चढ़ गए दानिश की जिप्सी पर, बड़ी मुश्किल से विधायक दानिश अबरार निकल पाए यहां से, दोनों ही घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल, दोनों घटनाओं के बाद अब गहलोत गुट के विधायकों में पैदा हुई नई सियासी चिंता

Read More »
397 6895353 835x547 m

मुख्यमंत्री केजरीवाल 3 दिन के लिए आ रहे हैं जयपुर, गलता के विपश्यना केन्द्र में करेंगे मेडिटेशन कोर्स: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं जयपुर, आज दोपहर करीब 1:30 बजे पहुंचेंगे जयपुर, दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से पहुंचेंगे जयपुर, जयपुर में 3 दिन रुकने का बताया जा रहा कार्यक्रम, गलताजी स्थित विपश्यना केंद्र में रहेंगे सीएम केजरीवाल, विपश्यना केन्द्र में 3 दिन का मेडिटेशन कोर्स करेंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल, विपश्यना केन्द्र धम्म स्थली में करवाए जाते हैं मेडिटेशन के कोर्स, बेंगलुरु के जिंदल नेचरकेयर इंस्टिट्यूट में 10 दिन ऐसा ही एक ट्रीटमेंट पहले भी हैं ले चुके सीएम केजरीवाल, 2015 में बैंगलुरू में प्रीमियम सुइट्स में से एक ‘नेस्ट’ बुक था करवाया दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने, केजरीवाल ने यहां ब्लड शुगर के साथ-साथ खांसी का भी करवाया था इलाज, अब इसी के इलाज के लिए जयपुर के गलता स्थित विपश्यना केन्द्र आ रहे हैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Read More »
gehloty

मुख्यमंत्री गहलोत को मिली अस्पताल से छुट्टी, मेडिकल बोर्ड की बैठक के बाद चिकित्सकों ने लिया निर्णय: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट, पोस्ट कोविड प्रॉब्लम के चलते शुक्रवार को हुई थी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी, उसके बाद लगभग 48 घन्टे रखा गया सीएम गहलोत को ऑब्जरवेशन में, सभी रिपोर्टस पहले दिन से ही सभी रिपोर्ट्स नार्मल, आज मेडिकल बोर्ड की बैठक के बाद चिकित्सकों ने लिया निर्णय, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एसएमएस अस्पताल से डिस्चार्ज करने का लिया निर्णय, अस्पताल की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद थोड़ी देर में होंगे रवाना, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीएम आवास के लिए होंगे रवाना

Read More »