



Day: July 31, 2021


‘रायशुमारी’ के बाद अब अपने ‘वादों’ की समीक्षा, कांग्रेस घोषणा समिति के चेयरमैन ताम्रध्वज साहू पहुंचे जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच घमासान के बीच कांग्रेस आलाकमान का राजस्थान पर फोकस, छत्तीसगढ़ सरकार में गृहमंत्री और कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू पहुंचे जयपुर, मीडिया से बातचीत में बोले- ‘मेरी जिम्मेदारी है कि घोषणा पत्र के वादों पर कितने काम हुए हैं इसकी जानकारी लूं, मंत्रिमंडल विस्तार का काम नहीं है मेरा, वो प्रभारी महासचिव देख रहे हैं’, कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के क्रियान्वयन को लेकर होगी अहम बैठक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और ताम्रध्वज साहू लेंगे बैठक, गहलोत सरकार ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को बनाया है सरकारी दस्तावेज, ढाई साल में अब तक कितने वादे किए गए पूरे और कितने हैं बाकि इसका हिसाब लेंगे ताम्रध्वज साहू, सूत्रों की माने को कांग्रेस आलाकमान जानना चाहता है कि जन घोषणा पत्र के कितने वादे हो चुके हैं पूरे, मतलब गहलोत सरकार कैसा कर रही है काम, हर छह महीने में होती है ये बैठक, लेकिन रायशुमारी के तुरंत बाद होने के चलते है सभी की नजरें है इस मीटिंग पर, ताम्रध्वज मीटिंग के बाद दिल्ली जाकर आलाकमान को देंगे रिपोर्ट
31 Jul 2021
Read More »

‘सेना के शौर्य के पीछे मोदी जी ने बना ली सरकार, कहां है उनका संकल्प पत्र, क्यों नहीं देते हिसाब’- डोटासरा: पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती आज, पीसीसी में हुई श्रद्धांजलि सभा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, मीडिया से बातचीत में बोले डोटासरा- मैनिफेस्टो कमेटी बैठक लेंगे ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस सरकार के ढाईसाल में हुए कामकाज की होगी समीक्षा, ‘जन घोषणा पत्र’ के वादों की होगी समीक्षा, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को बनाया है सरकारी दस्तावेज, बाकि बचे हुए वादों पर ताम्रध्वज जो सुझाव देंगे उन पर होगा अमल, हमारी सरकार ने अपने किए हुए वादे पूरे किए’, बीजेपी पर निशाना साधते हुए बोले डोटासरा- कहां है बीजेपी का संकल्प पत्र, मोदी जी ने 7 साल में दिया का हिसाब, उनके वादों का क्या हुआ, सेना के शौर्य के पीछे बना ली सरकार, गहलोत सरकार ने कोरोना काल के बावजूद बजट घोषणाएं और जन घोषणा पत्र के वादे किए हैं पूरे’
31 Jul 2021
Read More »

JDU को आज मिल सकता है नया अध्यक्ष, दिल्ली में अहम बैठक में मौजूद रहेंगे नीतीश, ललन सिंह-उपेन्द्र कुशवाहा हैं प्रबह दावेदार: दिल्ली में आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, शाम चार बजे जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में होगी बैठक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहेंगे मौजूद, पार्टी के शीर्ष 75 नेता भी रहेंगे मौजूद, आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि आज जदयू को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, एक व्यक्ति, एक पद की नीति पर चलने वाली पार्टी ने आज इसलिए ही बुलाई है बैठक, जदयू के नए अध्यक्ष पद के लिए ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा हैं प्रबल दावेदार
31 Jul 2021
Read More »

चुनावी घोषणा पत्र के वादों को कितना किया गया पूरा, ताम्रध्वज साहू करेंगे गहलोत सरकार के कामों की समीक्षा: गहलोत मंत्रिमंडल ‘पुनर्गठन’ से पहले चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों पर हुए कामों की होगी समीक्षा, मुख्यमंत्री आवास पर आज चलेगा मैराथन समीक्षा बैठकों का दौर, आलाकमान के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री और राजस्थान कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन ताम्रध्वज साहू आज आएंगे जयपुर, आज दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ से जयपुर पहुंचेंगे ताम्रध्वज साहू, फिर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सीएम आवास पर होने वाली मैराथन बैठकों में करेंगे समीक्षा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और सभी मंत्री बैठकों में रहेंगे मौजूद, सभी मंत्री अपने-अपने विभाग में किए गए कार्यों का देंगे प्रेजेंटेशन, चुनावी घोषणा पत्र की समीक्षा करने के बाद शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे ताम्रध्वज साहू
31 Jul 2021
Read More »



