Day: June 26, 2021

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की कार्यवाहक महापौर शील धाभाई पर जानलेवा हमला

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की कार्यवाहक महापौर शील धाभाई पर जानलेवा हमला, बाइक सवार 4 बदमाशों ने कार पर किया हमला: बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार पर सरियों और डंडों से किया हमला, बदमाशों ने कार को किया क्षतिग्रस्त, गनीमत रही हमले के समय शील धाभाई नहीं थी कार में, हल्ला होने पर लोगों ने किया बदमाशों का पीछा, एक बदमाश को होमगार्ड ने दबोचा, बाइक छोड़ भागे अन्य बदमाश, शील धाबाई ने पुलिस को दी हमले की जानकारी, घटना के बाद मेयर शील धाभाई का बयान- कल भी ये बदमाश मेरी गाड़ी के लगा रहे थे, मैं नहीं दिया ध्यान, लेकिन आज हथियार के साथ घर में घुसा बदमाश, कल रात भी मेरे खाली पड़े प्लॉट में हुई थी कुछ गतिविधियां, मुझे इंटेलिजेंस ने किया था सतर्क, मुझ पर हमले की साज़िश उन लोगों ने की है, जिनसे टकरा रहे हैं मेरे हित, मेरे से जिनको परेशानी हुई वो ही लोग कर सकते हैं ऐसा, शील धाभाई पर हुए हमले पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार को घेरा, पूनियां ने ट्विटर पर लिखा- ‘प्रदेश की राजधानी जयपुर ग्रेटर की प्रथम नागरिक तक नहीं सुरक्षित, यह गहलोत जी के अपराध राज की है खुली बानगी, जिनके राज में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि तक नहीं है सुरक्षित, कार्यवाहक महापौर शील धाभाई जी के घर के बाहर हुए हमले की करता हूं घोर निंदा

Read More »
गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला की बिगड़ी तबीयत

गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला की बिगड़ी तबीयत, हिंडौन से किए गए जयपुर रैफर: गुर्जर आंदोलन के प्रणेता और नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की बिगड़ी तबीयत, कर्नल को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद करवाया गया था हिंडौन के राजकीय अस्पताल में, यहां उपचार दिए जाने के बाद भी नहीं सुधरी तबीयत, कर्नल बैंसला को किया गया जयपुर रैफर, बैंसला को अब हिंडौनसिटी से लाया जा रहा जयपुर, कर्नल की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद लोग लगातार पूछ रहे कुशलक्षेम

Read More »
'पायलट आ रहा है', टोंक के बाद अब बांदीकुई के हर चौराहे पर लगे बैनर-पोस्टर

‘पायलट आ रहा है’, टोंक के बाद अब बांदीकुई के हर चौराहे पर लगे बैनर-पोस्टर: मरूधरा में सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कैंप में घमासान तेज, राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर धड़ों में बंटी कांग्रेस, टोंक के बाद अब बांदीकुई में लगे ‘पायलट आ रहा है’ के पोस्टर, बांदीकुई के प्रमुख चौराहों पर लगे पायलट के पोस्टर-बैनर, PCC महासचिव और बांदीकुई विधायक जीआर खटाना की ओर से लगाए गए पोस्टर, बैनर पर लिखा है यूथ क्लब सेवा समिति बांदीकुई, बैनर में बांदीकुई के प्रमुख कांग्रेस नेताओं के फोटो नाम के साथ छपे, पायलट समर्थक अब खुलकर आ रहे सामने, सोशल मीडिया पर पायलट समर्थकों ने ‘#पायलट आ रहा है’ करवाया ट्रैड, पायलट के आवास पर भी मिलने वाले समर्थकों का लगा तांता,विधायक हरीण मीणा, वेद प्रकाश सौलंकी औऱ वीरेन्द्र सिंह सहित सैंकड़ों समर्थकों ने की मुलाकात

Read More »
श्रीनगर पहुंचते ही बदले उमर के सुर- 'पहले जम्मू-कश्मीर को मिले राज्य का दर्जा फिर हो चुनाव'

श्रीनगर पहुंचते ही बदले उमर के सुर- ‘पहले जम्मू-कश्मीर को मिले राज्य का दर्जा फिर हो चुनाव’: श्रीनगर में मीडिया से बातचीत में नेशलन कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान- हम चाहते हैं कि पहले परिसीमन हो इसके बाद राज्य का दर्जा मिले और इसके बाद हो चुनाव, जम्मू-कश्मीर को लेकर 24 जून को पीएम नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला मीडिया से हुए रूबरू, उमर अब्दुल्ला ने कहा- ‘गुलाम नबी आजाद ने हम सबकी तरफ से वहां बात की और कहा कि हम नहीं मानते हैं ये टाइमलाइन, चुनाव कराना ही है तो पहले राज्य का दर्जा लौटा दीजिए, उसके बाद हम चुनाव पर करेंगे बात’, उमर ने कहा- ‘वहां किसी ने प्रधानमंत्री से नहीं कहा कि हम कबूल करते हैं 5 अगस्त, हमने कहा कि हम नाराज हैं इस फैसले से’, पीएम मोदी से महबूबा मुफ्ती और फारुख अब्दुल्ला ने साफ कहा- ‘बीजेपी को 370 हटाने का एजेंडा कामयाब कराने में लगे 70 साल, हमें 70 महीने लगेंगे तो भी हम अपने मिशन से नहीं हटेंगे पीछे, हमें वहां अलायंस के तौर पर बुलाया नहीं गया, अगर बुलाया गया होता तो अलायंस की तरफ से एक को ही बुलाया गया होता, वहां पार्टियों को दी गई दावत, गुपकार अलायंस के सदस्यों ने बैठक में लिया हिस्सा, बैठक में हमने कोई ऐसी बात नहीं की जो अलायंस के एजेंडे से हो बाहर’

Read More »
आने वाले चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, जेपी नड्डा ने केन्द्रीय मंत्रियों के साथ किया महामंथन

चुनावी मोड में भाजपा, जेपी नड्डा ने केन्द्रीय मंत्रियों के साथ किया महामंथन: आने वाले चुनावों की तैयारियों और कोरोना टीकाकरण को लेकर BJP हैडक्वार्टर में केंद्रीय मंत्रियों की हुई बैठक, महत्वपूर्ण बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, हरदीप पुरी रहे मौजूद, केंद्रीय मंत्रिपरिषद विस्तार और फेरबदल की अटकलों के साथ उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ मंथन, बैठक में इस बात को लेकर रणनीति बनी कि चुनावी राज्यों में केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कैसे किया जाए, सरकार और संगठन के बीच तालमेल पर भी हुआ विचार, पार्टी का संगठन अपनी सरकार के मंत्रियों से जानना चाह रहा था कि कोविड काल के दौरान ऐसी कौन सी हैं योजनाएं और काम, जिन्हें किया जा सकता है चुनावी राज्यों में, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नड्डा के साथ मंत्रियों के अलग-अलग समूहों से विभिन्न विषयों पर की थी चर्चा, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी संगठन स्तर पर महासचिवों, राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के साथ कर चुके हैं अलग-अलग बैठकें, नड्डा पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी करेंगे बैठक, बैठक का उद्देश्य भी चुनाव और चुनावी राज्यों की स्थिति का लिया जाएगा फीडबैक

Read More »
पायलट के घर समर्थकों का तांता

पायलट के घर समर्थकों का तांता, हरीश मीणा के बाद विधायक वीरेंद्र सिंह ने की सचिन से मुलाकात: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कैंप के बीच सियासी घमासान जारी, देवली विधायक हरीश मीणा के बाद दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह ने की सचिन पायलट से मुलाकात, वर्तमान घमासान के बीच अहम मानी जा रही ये मुलाकात, वीरेन्द्र सिंह के पिता वयोवृद्ध कांग्रेस नेता नारायण सिंह दिया था हाल ही में बड़ा बयान, नारायण सिंह ने कहा था- पार्टी का झंडा उठाने वालों को सत्ता में भागीदारी देना नैतिक जिम्मेदारी, यह आवश्यक है कि कांग्रेसियों और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य और जिला स्तर पर दी जानी चाहिए जगह, पार्टी आलाकमान को सुननी चाहिए उन पुराने और निष्ठावान नेताओं की बात, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में की पार्टी के लिए कड़ी मेहनत

Read More »
img 20210626 wa0160

मीणावाटी गीतों से गुंजा पायलट आवास, सोलंकी के साथ पहुंची मीणा समाज की महिलाओं ने कही बड़ी बात: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के निवास पर आज दिख रहा एक अलग नज़ारा, सचिन पायलट से मुलाकात करने पहुंची मीणा समाज की महिलाएं, भारी संख्या में मीणा समाज की महिलाएं पायलट निवास पर मौजूद, पायलट के समर्थन में मीणावाटी गीतों का कर रही है गायन, चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के साथ आई मीणा समाज की महिलाएं, पायलट से मुलाकात के दौरान महिलाओं ने कहा- ‘हमने आपका चेहरा देखकर दिए कांग्रेस को वोट,’ इस मुलाकात से समाज की महिलाओं ने दिया संदेश- ‘मीणा-गुर्जर हम हैं साथ साथ, हम हैं सचिन पायलट के साथ’, हाल ही में गहलोत समर्थक निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने पायलट पर लगाए थे आरोप, एक मात्र गुर्जर जाती के नेता होने के लगाए थे सियासी आरोप, उसके बाद से पायलट समर्थक दे रहे रामकेश मीणा को जोरदार जवाब, आज बड़ी संख्या में मीणा समाज की महिलाओं का सचिन पायलट के निवास पर आना भी है इसी पलटवार का एक हिस्सा, मीणा समाज के नेता खुद बता चुके हैं सचिन पायलट को 36 कौम का नेता

Read More »
अनिल देशमुख ED के सामने नहीं हुए पेश

अनिल देशमुख ED के सामने नहीं हुए पेश, देशमुख के वकीलों ने ED से मांगे पूछताछ के आधार के दस्‍तावेज: प्रवर्तन निदेशालय ने करोड़ों रुपए की रिश्वत लेने एवं जबरन वसूली से जुड़े धनशोधन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर कसा शिकंजा, ED ने पूछताछ के लिए अनिल देशमुख को समन जारी कर आज बुलाया था ऑफिस में पूछताछ के लिए, अनिल देशमुख आज ईडी के सामने नहीं हुए पेश, वकीलों के जरिए जांच एजेंसी से मांगे पूछताछ के आधार के दस्‍तावेज, वकीलों के साथ एक आवेदन ईडी के पास भेजकर पेश होने के लिए और किसी दिन का मांगा वक्‍त, ईडी ने देशमुख के निजी सहायक कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे को किया गिरफ्तार, इससे पहले, ईडी ने मुंबई और नागपुर में देशमुख, पलांडे और शिंदे के परिसरों पर मारे थे छापे.आज देशमुख से इन दोनों के सामने होने की थी संभावना, ED की कार्रवाई पर बोले शरद पवार- ये हमारे लिए नया नहीं है, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने देशमुख के खिलाफ लगाए थे रिश्वत के आरोप, अदालत ने जांच एजेंसी को इन आरोपों की जांच करने के दिए हैं निर्देश, देशमुख ने इन आरोपों के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री के पद से अप्रैल में दिया था इस्तीफा

Read More »
विधायक हरीश मीणा ने की पायलट से मुलाकात

विधायक हरीश मीणा ने की पायलट से मुलाकात, कहा- समय आने पर दिया जाएगा सभी सवालों का जवाब: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने आवास पर, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने की पायलट से मुलाकात, देवली-उनियारा विधायक हरीश मीणा ने की सचिन पायलट से मुलाकात, करीब आधे घण्टे तक दोनों दिग्गजों के बीच हुई मंत्रणा, मुलाकात के बाद किसी भी प्रकार की टीका-टिप्पणी करने से हरीश मीणा ने किया साफ इनकार, निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा के बयान पर बोले हरीश मीणा- समय आने पर दिया जाएगा सभी सवालों का जवाब, जब सही मौका होगा तब दूंगा सभी सवालों के जवाब

Read More »