Day: June 26, 2021

img 20210626 wa0244

28 जून से लागू होगी अनलॉक-3 की नई गाइडलाइन, सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल: गहलोत सरकार ने अनलॉक-3 की नई गाइडलाइन की जारी, सीएम गहलोत के निर्देश के बाद गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन, अब सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक खोले जा सकेंगे सभी धार्मिक स्थल, लेकिन कोरोना नियमों की सख्ती से करनी होगी पालना, 28 जून यानी आने वाले सोमवार से लागू होगी अनलॉक-3 की नई गाइडलाइन, वहीं शादी समारोह में 30 जून तक पहले की तरह ही पाबंदियां रहेंगी लागू, जबकि 1 जुलाई के बाद होने वाले शादी समारोह में लागू होंगे नए नियम

Read More »
img 20210626 wa0240

गहलोत सरकार ने जारी की अनलॉक-3 की नई गाइडलाइन, 1 जुलाई बाद शादी में शामिल हो सकेंगे 40 लोग: प्रदेश में मॉडीफाइड लॉकडाउन की नई गाइडलाइन हुई जारी, सीएम गहलोत के निर्देश के बाद गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन, अब सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे सभी सरकारी दफ्तर, अगर 60% स्टाफ वैक्सिनेट हो चुका है तो ऐसी दुकानें और व्यापारी प्रतिष्ठान खुल सकेंगे एक्स्ट्रा 3 घण्टे, शाम 4 बजे से 7 बजे तक एक्स्ट्रा 3 घण्टे खुल सकेंगे ऐसे व्यापारिक प्रतिष्ठान, अब पेट्राल पम्प शाम 8 बजे खुल सकेंगे, 1 जुलाई के बाद होने वाले शादी समारोह में 40 व्यक्ति हो सकेंगे शामिल, इन 40 लोगों में 25 लड़का-लड़की के घरवाले, 10 बैंडबाजे वाले और 5 अन्य लोग हो सकेंगे शामिल, रविवार को पहले की तरह लॉकडाउन रहेगा जारी

Read More »
किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर बोले कृषि मंत्री- सरकार फिर से बातचीत शुरू करने को तैयार

किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर बोले कृषि मंत्री- सरकार फिर से बातचीत शुरू करने को तैयार: किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर बोले कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर- सरकार किसानों से बातचीत करने को तैयार, केंद्र सरकार कृषि कानूनों के प्रावधानों पर फिर से बातचीत शुरू करने के लिए है तैयार, किसान और सरकार के बीच अब तक कृषि कानूनों पर 11 दौर की हो चुकी है बैठक, लेकिन कोई भी हल नहीं निकला, किसानों और सरकार की आखिरी वार्ता हुई थी 22 जनव को, गणतंत्र दिवस को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद से नहीं हुई कोई बातचीत, तोमर ने किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की, किसानों के आंदोलन को हो गए हैं सात महीने, दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर बैठे हैं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हजारों किसान, किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की कर रहे हैं मांग, एमएसपी को लेकर कानून बनाने की भी है मांग, इधर किसान नेता राकेश टिकैत ने आंदोलन को तेज करने की किया दावा, अगले महीने निकाली जाएंगी दो ट्रैक्टर रैलियां

Read More »
महामंत्री की औकात नहीं मुझे नोटिस दे, ऐसा ब्रह्मास्त्र चलाऊंगा सब हो जाएंगे चारों खाने चित्त

महामंत्री की औकात नहीं मुझे नोटिस दे, ऐसा ब्रह्मास्त्र चलाऊंगा सब हो जाएंगे चारों खाने चित्त- रोहिताश्व: प्रदेश भाजपा द्वारा जारी किए गए अनुशासनात्मक नोटिस पर पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा का बड़ा बयान- ‘भाजपा मेरी मां, और मां को नहीं होने दे सकता नुकसान, प्रदेश महामंत्री की औकात नहीं है कि वो मुझे दे नोटिस, या तो प्रदेशाध्यक्ष देते नोटिस या फिर संगठन महामंत्री देते, यदि उनकी आज्ञा से दिया गया है नोटिस, तो अक्षरश: दूंगा नोटिस का जवाब, ऐसा ब्रह्मास्त्र चलाऊंगा की सब हो जाएंगे चारों खाने चित्त, फिलहाल संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर हैं बाहर, जयपुर लौटने पर करुंगा उनसे मुलाकात’, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा के नाम से जारी हुआ है रोहिताश्व शर्मा को नोटिस

Read More »
किसानों के प्रदर्शन के बीच राकेश टिकैत की हुंकार, बोले- हमारे 4 लाख ट्रैक्टर और 25 लाख आदमी तैयार

किसानों के प्रदर्शन के बीच राकेश टिकैत की हुंकार, बोले- हमारे 4 लाख ट्रैक्टर और 25 लाख आदमी तैयार: किसान आंदोलन को 7 महीने पूरे, किसानों ने देशभर में किए प्रदर्शन, राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का बयान- ‘हमारे चार लाख ट्रैक्टर और 25 लाख आदमी हैं तैयार, 9 और 24 जुलाई को निकाली जाएंगी दो यात्राएं, जिसमें बड़ी संख्या में किसान रहेंगे मौजूद, केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले सात महीनों से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान कर रहे हैं प्रदर्शन’, किसानों की एक बैठक करने के बाद कहा- ‘दो बातें हुई हैं तय, 9 जुलाई को शामली से बागपत होते हुए जाएगी सिंधु बॉर्डर, दूसरी यात्रा 24 जुलाई को निकाली जाएगी, जो बिजनौर से चलेगी और फिर मेरठ रुकेगी उसके बाद पहुंचेगी गाजीपुर, अभी दिल्ली जाने की तारीख नहीं हुई तय’, राकेश टिकैत ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले पर भी दिया बड़ा बयान- ‘आर्टिकल 370 हटाने का फैसला है सही, लेकिन वहां के किसानों को, आम जनता को हुआ नुकसान, क्योंकि 370 हटने के बाद उन्हें पैकेज भी नहीं मिला’, टिकैत ने अपनी गिरफ्तारी की खबरों को फर्जी बताया, बोले- ‘दिल्ली पुलिस को इस पर करनी चाहिए कार्रवाई’

Read More »
राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के बिना विपक्ष का गठबंधन अधूरा- संजय राउत

राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के बिना विपक्ष का गठबंधन अधूरा- संजय राउत: शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान- ‘राष्ट्रीय स्तर पर सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने का जो हो रहा काम, यह गठबंधन कांग्रेस के बगैर है अधूरा, कांग्रेस निभाएगी इस गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका, गठबंधन का मुख्य उद्देश्य मौजूदा शासन के खिलाफ एक मजबूत विकल्प है देना’, राउत का यह बयान चार दिन पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार के नई दिल्ली स्थित आवास पर राष्ट्रमंच की बैठक को लेकर है आया, राष्ट्रमंच की इस बैठक में कांग्रेस के अलावा सभी विपक्षी दलों को दिया गया था निमंत्रण, राउत ने कहा- ‘तीसरे मोर्चे या अन्य मोर्चे की नहीं है कोई आवश्यकता, शरद पवार ने पहले ही इसे कर दिया है स्पष्ट’, इस बैठक को लेकर शिवसेना के मुख पत्र में भी संपादकीय छपा था, जिसमें शरद पवार को यह राय दी गई थी कि राहुल गांधी के साथ मिलकर करें मजबूत गठबंधन की तैयारी, शरद पवार भी दे चुके हैं ये बयान- ‘सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ लाने का काम है जारी, जो कांग्रेस को शामिल किये बिना नहीं होगा पूरा’

Read More »
अवैध बजरी खनन को प्रोत्साहन देते हैं मंत्री भाया- भरतसिंह

गहलोत सरकार के मंत्री के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने फिर खोला मोर्चा, अवैध खनन का लगाया आरोप: सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने अपनी ही सरकार के खनिज मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ खोला हमला, खनिज मंत्री पर अवैध बजरी खनन को प्रोत्साहन देने का आरोप, विधायक भरत सिंह ने सीएम अशोक गहलोत को लिखा पत्र, इससे पहले भी भरत सिंह मंत्री भाया के खिलाफ सीएम गहलोत को लिख चुके हैं पत्र, भरत सिंह ने अपने आरोप की पुष्टि के लिए बारां जिले की परवन नदी में अवैध रूप से बजरी खनन की तस्वीरें भी सीएम गहलोत को पत्र के साथ ही भेजी, विधायक भरत सिंह ने पत्र में लिखा- ‘प्रदेश में अवैध खनन रोकना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती, अवैध खनन की खबरें समाचार पत्रों में होती रहती है प्रकाशित, बारां जिले में जमकर हो रहा है अवैध खनन और इस जिले से आते हैं खनिज मंत्री प्रमोद जैन भाया, मंत्री के संरक्षण में हो रहा है अवैध खनन, अवैध खनन के दौरान कई मजदूरों की हो चुकी मौत, लेकिन जिला प्रशासन है चुप’

Read More »
चिराग पासवान ने दिए NDA छोड़ने के संकेत

चिराग पासवान ने दिए NDA छोड़ने के संकेत, कहा- ‘तय करे बीजेपी चिराग या नितीश’: LJP सांसद एवं पूर्व पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा बयान, LJP में चल रहे सियासी घमासान के बीच चिराग ने दिए NDA छोड़ने के संकेत, कहा- ‘मैंने शुरू से स्पष्ट किया कि मेरा गठबंधन हुआ है BJP के साथ, और मैं आज तक BJP के साथ खड़ा हूं, BJP के हर नीतिगत फैसले चाहे CAA हो या NRC दोनों फैसलों पर मैंने किया समर्थन, जबकि नितीश कुमार ने इनके हर फैसले का किया विरोध, लेकिन अब ये फैसला BJP को लेना है कि वो आने वाले समय में मेरा साथ देते हैं या नीतीश कुमार का, मैंने हनुमान की तरह प्रधानमंत्री जी का हर मुश्किल दौर में दिया साथ, लेकिन आज जब हनुमान का राजनीतिक वध करने का किया जा रहा है प्रयास, तो मैं ये विश्वास करता हूं कि ऐसे में राम नहीं देखेंगे खामोशी से, मेरे परिवार के लोगों ने ही मेरी पार्टी को तोड़ने का किया है काम

Read More »