



Day: June 22, 2021




आसाराम की तबियत में हुआ सुधार, एक-दो दिन में एम्स से होकर डिस्चार्ज फिर से पहुंचेगा जेल: यौन उत्पीडऩ के आरोप में मरते दम तक जेल में रहने की सजा काट रहा आसाराम की तबियत में हुआ सुधार, पोस्ट कोविड दिक्कतों से काफी हद तक आसाराम को मिली निजात, वहीं यूरिन इंफेक्शन भी नियंत्रित हो गया है आसाराम का, ऐसे में एक-दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर वापस जेल में किया जाएगा शिफ्ट, पिछले महीने कोरोना संक्रिमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था आसाराम को, जोधपुर एम्स में भर्ती आसाराम से मिलने लगातार पहुंच रहे हैं उसके समर्थक, बारी-बारी से चुनिंदा लोग भीतर जाकर मिलकर आ रहे हैं आसाराम से, दिनभर लगा रहता हैं आसाराम से मिलने वालों का तांता, हालांकि आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज करवाने के लिए हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी आसाराम ने, याचिका के खारिज होने पर आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है हाईकोर्ट के आदेश को
22 Jun 2021
Read More »

गुलाबचंद कटारिया का बड़ा बयान- जरुरी नहीं प्रदेशाध्यक्ष ही हो मुख्यमंत्री का चेहरा, गरमाई सियासत: राजस्थान में कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी में भी आपसी खींचतान अपने चरम पर, एक ओर जहां कांग्रेस में सीएम गहलोत और पायलट समर्थकों के बीच जारी है जबरदस्त तनातनी, तो वहीं प्रदेश भाजपा भी अलग-अलग धड़ों में बंटती आ रही है नजर,भाजपा में प्रदेश नेतृत्व को लेकर जारी अदावत के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया का आया बड़ा बयान, कहा- यह जरूरी नहीं है कि जो प्रदेशाध्यक्ष हो वो ही मुख्यमंत्री का चेहरा हो, ऐसा पहले बहुत कम हुआ है कि जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा, वही मुख्यमंत्री भी बना हो, हालांकि अभी नहीं है चुनाव का वक्त, और अगर होता भी तो पार्टी आलाकमान यह तय करता की कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा, भाजपा में व्यक्ति यह तय नहीं करता बल्कि समूह तय करता है कि कौन होगा मुख्यमंत्री’ कटारिया के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में जबरदस्त चर्चा, आखिर इस बयान से क्या कहना चाहते हैं कटारिया? क्या वसुंधरा खेमे के बाद अब गुलाबचंद कटारिया ने भी सतीश पूनियां के नेतृत्व को कर दिया इनकार?
22 Jun 2021
Read More »


पायलट समर्थकों की नई रणनीति, जयपुर में विधायक के घर के बाहर लगाए सचिन के संघर्ष के दिनों के पोस्टर्स: प्रदेश में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समर्थकों के बीच सियासी घमासान जारी, पायलट समर्थक विधायकों की बयानबाजी से गरमाई सूबे की सियासत, वहीं दूसरी तरफ सीएम गहलोत समर्थक निर्दलीय और बसपा से कांग्रेसी बने विधायक बना रहे अपनी अलग रणनीति, तो वहीं सियासी बयानबाजी के बीच पायलट समर्थकों ने अपनाई नई रणनीति, ट्विटरवॉर के साथ-साथ विधानसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट के संघर्ष के पोस्टर्स को बनाया हथियार, पोस्टर्स में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर विपक्ष में रहकर पायलट के सड़क पर पुलिस की लाठियां खाने की लगाई गई है चार तस्वीरें, सबसे बड़ी बात पोस्टर्स में सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा और किसी भी नेता की नही है तस्वीर, पायलट समर्थक एवं चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के गांधी नगर स्थित आवास के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है- ‘राजस्थान ने देखा है, हम सबने देखा है’ तो वहीं ट्विटर पर भी #Pilot_आरहाहै कर रहा जबरदस्त ट्रेंड, इस तरह सचिन पायलट समर्थकों ने दिया आलाकमान को दो टूक संदेश- जिन्होंने किया संघर्ष उनकी होनी चाहिए सुनवाई
22 Jun 2021
Read More »

‘सीएम नही बल्कि पीएम मेटेरियल हैं सचिन’, एक बार फिर देशभर में टॉप पर हुआ ट्रेंड- पायलट आ रहा है: राजस्थान में चल रही सियासी घमासान के बीच एक बार फिर देशभर में सोशल मीडिया पर छाए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, मंगलवार को सुबह से कर रहा है ट्विटर पर ट्रेंड #पायलटआरहाहै , अभी तक ट्विटर पर 1 लाख से ज्यादा लोग कर चुके हैं ट्वीट, समर्थक कर रहे सचिन पायलट को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग, तो वही एक समर्थक ने ट्वीट कर लिखा- सचिन पायलट सिर्फ सीएम मेटेरियल ही नहीं, बल्कि पीएम मेटेरियल भी है, तो वही एक ने लिखा- 2023 के चुनाव के लिए सचिन पायलट होगा मुख्यमंत्री चेहरा, वहीं सचिन पायलट समर्थक व युवा नेता रूपसिंह पिलवाल ने ट्वीट कर कहा- षड्यंत्र कभी सफल नहीं होते, सचिन पायलट जी के ख़िलाफ़ ढाई साल से किया जा रहा है जी षड्यंत्र, उसके बाद भी उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है लगातार, षड्यंत्र से सत्ता में भागीदारी को सीमित किया जा सकता है बदले इसके आवाम का मिलता है अपार समर्थन, पिछले एक महीने में ट्वीटर पर टॉप ट्रेंड में रह चुके हैं सचिन पायलट, पायलट समर्थको ने ट्विटर पर चलाया था #जहापायलटवहांहम, वहीं 2 दिन पहले भी #सचिनपायलटनामनहीब्रांड है हुआ था ट्रेंड
22 Jun 2021
Read More »

महबूबा मुफ्ती ने फिर अलापा पकिस्तान का राग, प्रदेश में अगर शांति चाहिए तो करनी होगी पकिस्तान से बात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को जम्मू कश्मीर के राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक, इस बैठक में शामिल होने का गुपकार अलायंस ने किया एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के निवास पर गुपकार अलायंस की बैठक के बाद जम्मू कश्मीर मुद्दे को लेकर महबूबा मुफ़्ती ने फिर अलापा पकिस्तान का राग, महबूबा ने कहा- ‘जम्मू-कश्मीर के मामले पर पाकिस्तान से होनी चाहिए बात, प्रदेश में अगर शांति लानी है तो उसके लिए होनी चाहिए पाकिस्तान से बातचीत, शांति बहाली के लिए संवाद ही है एक रास्ता’, इससे पहले भी कई बार महबूबा मुफ़्ती कर चुकी है पकिस्तान की वकालत
22 Jun 2021
Read More »

24 जून को पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होगा गुपकार अलायंस, रखेगा अपनी बात: जम्मू-कश्मीर में चल रहे राजनीतिक गतिरोध पर विराम लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों को 24 जून को बुलाया चर्चा के लिए, पीएम मोदी द्वारा बुलाई इस बैठक के लिए गुपकार अलायंस ने दी मंजूरी, जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के निवास पर हुई बैठक में लिया गया फैसला, गुपकार अलायंस के नेताओं की बैठक के बाद अब्दुल्ला ने कहा- ‘जिन्हें भी पीएम की तरफ से न्योता भेजा गया है, वे सभी जाएंगे मीटिंग में, दिल्ली में बुलाई बैठक का नहीं है कोई एजेंडा, हम जम्मू-कश्मीर को लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे बात, हम आसमान के तारे नहीं मांगेंगे, हम वही मांगेंगे, जो हमारा था और हमारा ही रहना चाहिए’
22 Jun 2021
Read More »


