Day: June 18, 2021

img 20210618 223146

बंगाल में फिर गरमाई सियासत, बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे कैलाश विजयवर्गीय Go Back के पोस्टर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद से प्रदेश भाजपा में सियासत जारी, अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर, कैलाश विजयवर्गीय ‘वापस जाओ’ ‘सेटिंग मास्टर वापस जाओ’ के लगे पोस्टर, सेंट्रल एवेन्यू स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय और हैस्टिंग स्थित दूसरे अहम भाजपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर, पोस्टर्स में बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की लगी है तस्वीर और उन्हें बताया गया है ‘सेटिंग मास्टर’, कुछ पोस्टर्स में विजयवर्गीय और मुकुल रॉय के गले मिलते की है तस्वीर, हालांकि बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन पोस्टरों को हटा दिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, कहा- ‘इसके लिए तृणमूल है जिम्मेदार, वे हमारे बीच भ्रम की स्थिति करना चाहते हैं पैदा’, वहीं तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने इन आरोपों को आधारहीन बताते हुए किया खारिज, कहा- ‘पश्चिम बंगाल भाजपा आंतरिक संघर्ष के दौर से गुजर रही है और पुराने नेताओं तथा पार्टी में नए आए लोगों के बीच च रहा है द्वंद्व और यह घटना है उसी का नतीजा’

Read More »
यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहे आसाराम की उम्मीदों को लगा झटका

यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहे आसाराम की उम्मीदों को लगा झटका, अब जुलाई में होगी मामले की सुनवाई: यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने किया आसाराम को जमानत देने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जुलाई में सुनवाई करने का दिया फैसला, वहीं जोधपुर जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को आसाराम को एम्स में कराया गया था भर्ती

Read More »
नंदीग्राम चुनाव नतीजे को लेकर कोलकाता हाई कोर्ट ने स्थगित की सुनवाई

नंदीग्राम चुनाव नतीजे को लेकर कोलकाता हाई कोर्ट ने स्थगित की सुनवाई, 24 जून को होगी अगली सुनवाई: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी सियासी घमासान जारी, लगातार तीसरी बार बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के बावजूद ममता बनर्जी खुद हार गई थी नंदीग्राम से चुनाव, नंदीग्राम में मिली हार को ममता बनर्जी ने दी है हाई कोर्ट में चुनौती, चुनाव परिणाम के 46 दिन बाद हाई कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी, लेकिन उच्च न्यायलय ने उक्त मामले पर सुनवाई की स्थगित, अब अगली सुनवाई होगी 24 जून को

Read More »
maxresdefault24

विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने फिर लगाए सरकार पर आरोप, एससी वर्ग के जायज काम नहीं होने के आरोप: राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच एक बार फिर से पायलट गुट के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का आया बड़ा बयान, चाकसू विधायक सोलंकी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा- एससी वर्ग के नहीं हो रहे हैं जायज काम, दरअसल विधायक सोलंकी से आज उनके निवास पर एससी वर्ग के कुछ लोगों ने की थी मुलाकात, इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सोलंकी ने कहा- ये वो लोग हैं जिनके नहीं बने सर्टिफिकेट, एससी वर्ग के नहीं हो रहे हैं जायज काम, मैंने एससी एसटी के पहले भी उठाए हैं मुद्दे, एससी एसटी वर्ग के जाती प्रमाण पत्र नहीं बनने से नहीं हो पा रही पोस्टिंग, ऐसे अनेकों लोगों की सूची है मेरे पास, ईडब्ल्यूएस को आरक्षण दिया इससे हमें नहीं है कोई तकलीफ, दुख इस बात का है ईडब्ल्यूएस ओर एसबीसी वर्ग के बन रहे सर्टिफिकेट लेकिन एससी वर्ग के नहीं बन रहे जाती प्रमाण पत्र

Read More »
पायलट टाइम मांगे और मिले नहीं ये संभव नहीं,

पायलट टाइम मांगे और मिले नहीं ये संभव नहीं, पार्टी के बड़े एसेट हैं सचिन- अजय माकन का बड़ा बयान: राजस्थान में चल रही सियासी खींचतान के बीच राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन का आया बड़ा बयान, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रियंका गांधी के बीच मुलाकात को लेकर दिया बड़ा बयान, माकन ने कहा- ‘प्रियंका गांधी पिछले दस दिनों से नहीं हैं दिल्ली में, लेकिन प्रियंका गांधी लगातार है सचिन पायलट के संपर्क में, प्रियंका गांधी, किसी वेणुगोपाल और मुझसे पायलट की लगातार हो रही है बात, सचिन पायलट मिलने का समय मांगे और टाइम न मिले ये संभव नहीं, कांग्रेस के बड़े एसेट और स्टार प्रचारक हैं पायलट’, वहीं प्रदेश में अटकी राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अजय माकन ने कहा- ‘कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर चल रहा है काम, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, सचिन पायलट, एवं अन्य मंत्रियों से इस बारे में लगातार हो रही है चर्चा, सभी नियुक्तियों में अनुशासन का रखा जाएगा ध्यान, सभी विधायक सार्वजानिक बयानबाजी से बचें, सभी वर्गों को ध्यान में रखकर देंगे मौका’

Read More »
देश भर में कोरोना की धीमी हुई रफ़्तार

देश भर में कोरोना की धीमी हुई रफ़्तार, मौतों के आंकड़ों ने भी दी राहत, बीते 24 घंटे में 88,977 मरीज हुए रिकवर: कोरोना की दूसरी लहर के कोहराम के बाद देश भर में धीमी हुई कोरोना की रफ़्तार, तो वहीं मौतों के आंकड़ों में भी आई है कमी, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 62,480 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या हुई 2,97,62,793 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटों में 1,587 मरीजों की हुई कोरोना से मौत जिसके बाद कुल मौतों की आंकड़ा पहुंचा 3,83,490 के पार, वहीं 88,977 मरीज हुए कोरोना से रिकवर

Read More »