



Day: June 15, 2021


रेस्टोरेंट खोलने और सिटी-मिनी बसों के संचालन को मंजूरी, मॉडीफाइड लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी:
गहलोत सरकार ने की मॉडिफाइड लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी, राज्य सरकार ने मॉडिफाइड लॉकडाउन के तहत बढाया छूट का दायरा, शहर में सिटी/ मिनी बसों के संचालन की मिली अनुमति, सुबह 5:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मिनी बसें हो सकेंगी संचालित, लेकिन किसी भी यात्री को खड़े रहने की नहीं होगी अनुमति, राज्य सरकार ने रेस्टोरेंट्स खोलने की भी कर दी है अनुमति प्रदान, प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रेस्टोरेंट्स में बैठकर चलाने की होगी अनुमति, राज्य में शनिवार 5:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक जन अनुशासन वीकेंड कर्फ्यू रहेगा लागू, इसके अलावा प्रतिदिन भी शाम 5:00 बजे से अगले दिन प्रात 5:00 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा लागू, सभी बाजार और व्यवसायिक प्रतिष्ठान सोमवार से शनिवार तक खोलने की रहेगी अनुमति, मॉडीफाइड लॉकडाउन की नई गाइडलाइन 16 जून बुधवार से होगी प्रभावी
15 Jun 2021
Read More »

CM गहलोत के जोधपुर प्रेम पर किरोड़ी मीना ने उठाए सवाल, पूर्वी राजस्थान की अनदेखी के लगाए आरोप: राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीना ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पूर्वी राजस्थान की अनदेखी के लगाए आरोप, डॉ किरोड़ी मीना ने कहा- जन्म स्थान सबको प्रिय होता है, लेकिन मुख्यमंत्री के लिए पूरा प्रदेश अपना होता है, दुर्भाग्य से मुख्यमंत्री इस जिम्मेदारी को समझने में रहे हैं विफल, वे बात-बात में जिस ढंग से जोधपुर को देते हैं प्राथमिकता, उससे यह प्रमाणित होता है कि वे स्वयं को सिर्फ़ यहीं का मानते हैं मुख्यमंत्री, जोधपुर को छोड़ प्रदेश के बाकी संभागों से खुलेआम भेदभाव कर रहे हैं मुख्यमंत्री, इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि कांग्रेस आज जिस पूर्वी राजस्थान में मिली बंपर जीत की बदौलत है सत्ता पर काबिज, यहाँ के जनप्रतिनिधियो की न तो सत्ता में कोई भागीदारी है और न ही विकास योजनाओं में, इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों की लाइफ लाइन ईस्टर्न राजस्थान केनाल प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री जी करते हैं कोरी राजनीति, इसके लिए उन्होंने कभी गंभीरता से नहीं की है पहल, अभी तक मध्यप्रदेश के साथ चंबल के पानी का समझौता तक नहीं हो पाया है
15 Jun 2021
Read More »

बसपा से कांग्रेसी बने विधायकों के वार पर पायलट गुट का पलटवार- करवा कौन रहा है इनसे यह बयानबाजी: बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों के पायलट गुट के खिलाफ दिए बयान पर जवाबी पलटवार, पायलट गुट के विधायक मुकेश भाकर और राकेश पारीक ने किया जवाबी पलटवार, कहा- ‘आज नए लोग कांग्रेस में ये नए लोग उठा रहे हैं सवाल, बल्कि गददार तो बसपा के विधायक है, जो चाह रहे हैं मंत्री बनना, इनमें से किसी का भी कांग्रेस से नहीं रहा है कोई जुडाव,’ भाकर और पारीक ने आगे कहा- बसपा विधायकों से तीखी बयानबाजी करवा कौन रहा है, आखिर कौन चाहता है कि हम कांग्रेस से चले जाएं और कौन डालना चाहता है फूट,’ पायलट गुट के दोनों विधायक में आगे कहा- सोनिया गांधी, राहुल गांधी नेता हैं, अशोक गहलोत भी बड़े नेता है, लेकिन हम हैं सचिन पायलट के साथ, हमने संगठन में किया है काम, हम पायलट के साथ है और वो जो कहेंगे वो ही करेंगे,’ दोनों विधायकों ने गहलोत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा- कांग्रेस का विरोध करने वालों को पदों पर नियुक्त किया गया, कवि कुमार विश्वास की पत्नी को क्यों बनाया गया आरपीएससी का सदस्य?
15 Jun 2021
Read More »








