Day: June 14, 2021

img 20210614 wa0392

सीएम गहलोत ने की राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीद में हुए भ्रष्टाचार की अविलंब जांच की मांग: श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप, ट्रस्ट द्वारा 10 मिनट पहले खरीदी गई दो करोड़ की जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट 18.5 करोड़ रुपये में कराने के लगे हैं आरोप, ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की केंद्र से अविलंब जांच की मांग, सीएम गहलोत ने कहा- राजस्थान की जनता ने आस्था के साथ राम मंदिर निर्माण में देशभर में सर्वाधिक दिया था योगदान, लेकिन निर्माण कार्य की शुरुआत में ही चन्दे के गबन की खबरों से डिग गई है आमजन की आस्था, कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है कि मिनटों में कैसे जमीन का दाम 2 करोड़ रुपये से हो गया 18 करोड़ रुपये, इस पावन कार्य में मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट द्वारा ही आर्थिक हेर-फेर की अनैतिक गतिविधियां करने से देशभर के श्रद्धालु हैं बेहद आहत, कोई सोच नहीं सकता था कि मन्दिर निर्माण जैसे पवित्र काम में भी घोटाले करने लगेंगे लोग, केन्द्र सरकार को अविलंब इस मामले की करवानी चाहिए जांच, जिससे लोगों की आस्था एवं विश्वास बना रहे एवं देशवासियों की आस्था के साथ खिलवाड़ के दोषियों को मिल सके सजा

Read More »
img 20210614 wa0350

प्रियंका से नहीं हुई बात तो आचार्य प्रमोद कृष्णन ने की पायलट से मुलाकात, कमलनाथ भी कर रहे प्रयास: सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच के सियासी विवाद को निपटाने के लिए बढ़ता इंतजार, विवाद के निपटारे के लिए सचिन पायलट की नहीं हो पा रही प्रियंका गांधी से मुलाकात, आज प्रियंका गांधी को आना था दिल्ली लेकिन खराब मौसम के कारण शिमला में ही अटक गईं प्रियंका गांधी, ऐसे में आज भी नहीं हो सकी पायलट की प्रियंका से मुलाकात, इसी बीच प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद कृष्णन ने की सचिन पायलट से मुलाकात, अतिविश्वस्त सूत्रों की मानें तो प्रियंका के इशारे पर हुई आचार्य प्रमोद और पायलट की मुलाकात, सचिन पायलट ने आचार्य प्रमोद को दिया प्रदेश का पूरा सियासी फीडबैक, हालांकि आचार्य प्रमोद ने बताया इसे सामान्य मुलाकात, कहा- ‘सचिन पायलट को जब कोविड हुआ था तब से नहीं मिल पाया था पायलट से, इसलिए आज जाने हैं हालचाल,’ खैर दूसरी तरफ गहलोत-पायलट के इस सियासी एपिसोड में कमलनाथ की एंट्री की मिल रही है खबर, जानकारी के अनुसार गहलोत-पायलट विवाद को सुलझाने की जिम्मेवारी दी गई है कमलनाथ को, लेकिन वहीं सचिन पायलट नहीं करना चाहते इस मामले पर किसी से भी बात, सचिन पायलट गांधी परिवार में से ही किसी एक से मिलकर रखना चाहते हैं अपनी बात, हालांकि आज हुई आचार्य प्रमोद कृष्णन की मुलाकात भी रहेगी काफी अहम, इससे पहले भी आचार्य पायलट को बता चुके हैं देश का बड़ा नेता और दे चुके हैं मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद भी

Read More »
img 20210614 wa0229

6 बसपा के और 10 निर्दलीय साथ नहीं होते तो गहलोत सरकार मना चुकी होती पहली पुण्यतिथि- राजेन्द्र गुढ़ा: सचिन पायलट खेमे के बाद अब बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने भी दिखाए तेवर, मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में हो रही देरी को लेकर जताई गहरी नाराजगी, राजेंद्र सिंह गुढ़ा, लाखन मीणा और संदीप यादव ने जल्द मंत्रिमंडल विस्तार करके BSP से कांग्रेस में आए विधायकों को भागीदारी देने की उठाई मांग, मामले में उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने दिया बड़ा बयान, गुढ़ा ने कहा- ‘पिछले साल कांग्रेस के 19 विधायक और तीन निर्दलीय जा चुके थे मानेसर, कामरेडों का भी स्टैंड नहीं था क्लियर, ऐसे में अगर हम BSP से कांग्रेस में आने वाले 6 विधायक और 10 निर्दलीय नहीं होते तो अब तक तो सरकार की मन चुकी होती पहली पुण्यतिथि, हम आर उस वक़्त साथ नहीं देते तो मुख्यमंत्रीजी के पास रिजाइन देने के अलावा नहीं बचा था कोई रास्ता,’ राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने आगे कहा- हम तीन बार मिल चुके हैं प्रभारी अजय माकन से, हर बार यही कहा जाता है कि एक दो महीने में हो जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का काम, अब करते हैं तो ठीक है, अन्यथा ज्यादा कुछ बचा नहीं है, ढाई साल से ज्यादा का तो वक्त निकल चुका है, अजय माकन हर बार देते हैं सिर्फ आश्वासन, जिसके कारण दुखी हैं हमारी वाले सभी

Read More »
640 6401623159370cjs0 rajasthan

ट्वीटरवार: सुभाष गर्ग के ‘परिंदों के घोंसले बदलने को आतुर’ वाले ट्वीट पर वेदप्रकाश सोलंकी का पलटवार: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी सियासी खींचतान में अब दोनों कैम्प के मंत्री-विधायक भी खुलकर आ रहे हैं सामने, रविवार देर रात सुभाष गर्ग द्वारा पायलट गुट पर किए एक कटाक्ष के जवाब में वेदप्रकाश सोलंकी ने किया करारा पलटवार, सोलंकी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘कुछ परिंदे खुद का घोंसला कभी नहीं बनाते वे दूसरों के बनाए घोंसलों पर ही करते हैं कब्जा, खुद का मतलब पूरा होते ही फिर उड़ जाते हैं, अगले सीजन में फिर कब्जा लेते हैं किसी का घोंसला, घना से भटके ये परिंदे प्यास बुझाने के लिए कभी हैंडपंप तो कभी पोखर में चोंच मारते आते हैं नजर,’ इससे पहले गहलोत कैम्प के मंत्री सुभाष गर्ग ने लिखा था- ‘यह मौसम है ही ऐसा, आतुर है परिंदे घोंसले बदलने के लिए,’ हालांकि अपने ट्वीट को लेकर सुभाष गर्ग ने कहा- ‘कल रात में गार्डन में बैठा हुआ था कई तरह के विचार मेरे मन में आए, तो मैंने प्रकृति को लेकर यह ट्वीट किया इसके लोग सियासी मायने क्यों लगा रहे हैं मुझे नहीं पता,’ सुभाष गर्ग ने वेदप्रकाश सोलंकी के आरोपों पर कुछ भी बोलने से कर दिया इनकार, कहा- लोकतंत्र में किसी को भी कुछ भी कहने का है अधिकार, अगर किसी को लगता है कि एससी एसटी के साथ अगर नाइंसाफी हो रही है तो उन्हें मुख्यमंत्री को देनी चाहिए लिखित में जानकारी

Read More »
pashupati kumar paras chirag paswan 1623641863

चिराग की पार्टी में छाया अंधेरा, चाचा ने बाकी सांसदों के साथ मिलकर की बगावत, ओम बिरला को लिखा पत्र: पशुपति पारस पासवान होंगे लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एलजेपी के पांचों बागी सांसदों ने मिलकर चिराग पासवान को पार्टी के संसदीय दल के नेता पद से भी हटा दिया, चिराग को छोड़ सभी सांसदों ने पशुपति कुमार पारस को मान लिया है अपना नेता, पशुपति कुमार पारस को प्रिंस पासवान, वीणा सिंह, चंदन कुमार और महबूब अली कैसर ने माना है अपना नेता, जबकि एलजेपी के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह पहले ही हो चुके हैं जेडीयू में शामिल, बागी सांसदों ने चिराग को पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मानने से कर दिया है इनकार, आज शाम तीन बजे पशुपति पारस प्रेस कांफ्रेंस कर इस बारे में साफ करेंगे पूरी, बताया जा रहा है कि अलग गुट बनाकर ये सांसद जा सकते हैं जेडीयू के पाले में, रामविलास पासवान के भाई और चिराग के चाचा पशुपति पारस देर रात दिल्ली में मिले हैं जेडीयू सांसद ललन सिंह से,  चिराग पासवान से नाराज इन सांसदों ने लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला को लिखी है एक चिट्ठी भी, चिट्ठी में इन सांसदों ने की है अपने गुट को अलग मान्‍यता देने की मांग, इन सांसदों ने चिराग के चाचा पशुपति पारस को ही बनाया है अपना नेता, ऐसे स्व.रामविलास पासवान की पार्टी उनके निधन के सालभर के भीतर ही गई टूट, वहीं चिराग पासवान अब रह गए हैं अकेले, लोक जनशक्ति पार्टी की इस बड़ी फूट के बाद पशुपति पारस के अगले कदम को लेकर हो गया है अटकलों का बाजार गर्म, इस घटनाक्रम से बिहार की राजनीति में मची हुई है जबदस्‍त हलचल

Read More »