



Day: June 11, 2021



मोदी मंत्रिमंडल में जल्द होगा बदलाव, जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ पीएम मोदी की आज अहम् बैठक: हाल ही में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार से पार पाने के लिए मोदी मंत्रिमंडल में अहम् बदलाव किया जाना तय, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम बैठक आज, आगामी वर्ष उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बनाई जायेगी रणनीति, सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटे छोटे समूहों में मंत्रियों से कर रहे हैं सम्बंधित मंत्रालयों को लेकर समीक्षा, वहीं यूपी चुनाव के मद्देनजर योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर योगी आदित्यनाथ ने आज की थी पीएम मोदी से मुलाकात
11 Jun 2021
Read More »


चिकित्सा जगत की सुप्रसिद्ध हस्ती डॉ अशोक पनगढ़िया का निधन, राजनेताओं सहित हर वर्ग दे रहा श्रद्धांजलि: देश विदेश के प्रख्यात न्यूरोलाजिस्ट में से एक पद्मश्री डॉ अशोक पनगढ़िया का हुआ निधन, आज दोपहर 3.46 पर ली अंतिम सांस, 3.46 पर चिकित्सकों ने डिक्लेयर किया पनगढ़िया का निधन, कोरोना के दोनों वैक्सीन लेने के बाद भी हो गए थे संक्रमित, कोरोना संक्रमित होने के बाद लंग्स में हुआ था गंभीर इंफेक्शन, जयपुर के EHCC अस्पताल में चल रहा था पनगढ़िया का ट्रीटमेंट,कुछ देर पहले ही ICU सेटअप के साथ घर पर शिफ्ट किया गया था डॉ पनगढ़िया को, बहुत दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे देश की महान हस्ती डॉ अशोक पनगढ़िया, कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ़ोन कर जाना था डॉ पनगढ़िया का हाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सचिन पायलट सहित तमाम राजनेताओं ने जताया शोक,
11 Jun 2021
Read More »

लालू के जन्मदिन पर मांझी और तेजप्रताप की बंद कमरे मुलाकात, बिहार में सियासी खेला की आहट हुई तेज: राजस्थान, बंगाल और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर जीतन राम मांझी और लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की बंद कमरे में हुई 40 मिनट की मुलाकात, इस मुलाकात को लेकर निकाले जा रहे हैं कई सियासी मायने, हालांकि बैठक के बाद जहां जीतनराम मांझी ने कहा कि NDA में है सबकुछ ठीक, लालू जी से रहा है पुराना संबंध, ऐसे में तेजप्रताप से शिष्टाचार के तहत हुई है मुलाकात, तो वहीं तेजप्रताप ने कहा कि वो ‘अंकल से लेने आए हैं मार्गदर्शन, ये बताएंगे तभी तो हम आगे की राजनीति करेंगे’, जबकि मांझी से मुलाकात से पहले तेजस्वी यादव के सुर थे बदले-बदले, मुलाकात से पहले तेजस्वी ने कहा कि ‘जिनका NDA से मन डोल रहा है, उनका RJD में है स्वागत’, तेजप्रताप के इस बयान के बाद जीतन राम मांझी से मुलाकात करना, बिहार की सियासत में बड़ा खेला होने का है अंदेशा
11 Jun 2021
Read More »

रीता बहुगुणा के बयान पर बोले पायलट- सचिन तेंदुलकर से की होगी बात, मेरे से बात करने की नहीं है हिम्मत: सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने की सभी अटकलों को लगा पूर्ण विराम, पायलट ने खुद खारिज की ऐसी अफवाहों को, उत्तरप्रदेश के सियासी घटनाक्रम के बाद लोगों ने उड़ा दी थी सचिन पायलट की अफवाहें, हाल ही में यूपी से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने दिया था पायलट को लेकर बयान, कहा था कि उनकी सचिन पायलट से हुई है बात और वह जल्दी ही हो सकते हैं बीजेपी में शामिल, अब रीता बहुगुणा जोशी के बयान पर तंज कसते हुए पायलट ने कहा- ‘उनकी बात सचिन पायलट नहीं बल्कि हुई होगी सचिन तेंडुलकर से, मुझसे इस तरह की बात करने की उनके पास नहीं है हिम्मत,’
11 Jun 2021
Read More »

विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में सियासी सरगर्मी तेज, TMC के दिग्गज नेता की होगी घर वापसी!: बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान TMC छोड़ बीजेपी में शामिल हुए कई नेताओं का बीजेपी से हुआ मोहभंग, तो वहीं बहुत TMC छोड़ चुके मुकुल रॉय आज कर सकते हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात, दोपहर तीन बजे कोलकाता स्थित TMC मुख्यालय में बुलाई गई बैठक में मुकुल रॉय हो सकते हैं TMC में शामिल, ममता बनर्जी की मौजूदगी में आज वापसी सम्भव, 2017 में मुकुल रॉय ने बीजेपी की सदस्य्ता की थी ग्रहण
11 Jun 2021
Read More »

प्रियंका से फोन पर बात के बाद पायलट ने बदला कार्यकम, हेमाराम से बात और प्रदर्शन के बाद होंगे दिल्ली रवाना: पहले कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद सचिन पायलट को जाना था भंडाना, लेकिन देर रात प्रियंका गांधी से बात के बाद सचिन पायलट ने बदला भंडाना जाने का कार्यक्रम, आज सुबह पिता के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयपुर लौटे पायलट, यहां जयपुर स्थित आवास पर हेमाराम चौधरी ने की सचिन पायलट से मुलाकात, अब महंगाई के खिलाफ पार्टी के कार्यक्रम में भाग ले रहे सचिन पायलट, यहां से सीधे दिल्ली जाने का है कार्यक्रम, दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से कर सकते हैं मुलाकात, कल देर रात पायलट ने फोन पर प्रियंका गांधी को दिया फीडबैक, वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर दिया फीडबैक, प्रियंका ने जल्द सभी समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा, पिता को पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान पायलट ने नहीं दिया मीडिया के सवालों का जवाब, राजनीति से जुड़े किसी सवाल का नहीं दिया कोई जवाब, सचिन पायलट ने कहा- ‘स्वर्गीय पायलट साहब को गुजरे आज 21 साल हो गए हैं, देश की जनता उन्हें याद करती है, मैं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं, वे हमेशा मेरी प्रेरणा बने रहेंगे,’
11 Jun 2021
Read More »


