



Day: March 23, 2021





कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर CM गहलोत ने दौसा कलेक्टर और एसपी को लगाई फटकार: पूर्व सरकारी मुख्य सचेतक हरिसिंह महुवा की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में दौसा के कलेक्टर और एसपी को सबके सामने पड़ी फटकार, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री गहलोत ने किया हरिसिंह की मूर्ति का अनावरण, सीएम गहलोत ने अपने भाषण के दौरान कलेक्टर-एसपी से कहा- ‘कार्यक्रम में लोग पास-पास बैठे हैं, जबकि कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी थी कि वे आप लोगों को दूर-दूर बैठाते, सोशल डिस्टेंसिंग रखवाने की जिम्मेदारी आप दोनों की थी, और यह हालात तब हैं जब कलेक्टर और एसपी दोनों इस कार्यक्रम में हैं, तभी तो कोराना फैल रहा है,’ इस तरह सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री गहलोत की फटकार सुन कलेक्टर और एसपी के साथ वहां मौजूद सभी लोग सकपका गए
23 Mar 2021
Read More »

1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को लगेगा कोरोना का टिका: कोरोना वेक्सिनेशन अभियान के तहत कैबिनेट का बड़ा फैसला, 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, केंद्रीय मंत्री प्रकश जावड़ेकर ने कहा कि अब 1 अप्रैल के बाद 45 साल से ऊपर के व्यक्ति जिन्हें कोई बीमारी है या नहीं है, सबको दी जाएगी कोरोना वैक्सीन की डोज़, वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध, उसकी चिंता करने की नहीं है ज़रूरत, आज तक पूरे देश में 4,85,00,000 लोगों को लगे हैं कोरोना वैक्सीन के डोज़, 80,00,000 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लग चुकी है, पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 32,54,000 वैक्सीन के डोज़ दिए गए हैं, वैक्सीन देने का काम देश में तेजी से चल रहा ह
23 Mar 2021
Read More »

असदुद्दीन ओवैसी का बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान, AIMIM लड़ेगी बंगाल चुनाव: देश के 5 राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख की घोषणा के कुछ दिन बाद AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दिया बड़ा बयान, AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कहा कि AIMIM पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जहां तक इसका सवाल है कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, मैं इस पर 27 मार्च को सागरदिघी में एक जनसभा में बोलूंगा, ओवैसी की हूंकार के बाद TMC कांग्रेस, BJP और वामदलों की बड़ी चिंता
23 Mar 2021
Read More »


यदि आमजन ने पूर्व की तरह सतर्कता नहीं बरती तो सरकार को लेने ही पड़ेंगे सख्त फैसले- गहलोत: राजस्थान में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताई चिंता, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर जनता से की अपील, सीएम गहलोत ने लिखा ‘‘कोरोना से जीती हुई जंग कहीं हम हार ना जाएं’ 11 मार्च को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 203 मामले आए थे। 22 मार्च को यह संख्या 602 पहुंच गई है। 11 दिन में ही कोरोना के नए मामलों की संख्या करीब 3 गुना बढ़ गई है, अगर अभी भी लापरवाही बरती गई तो स्थिति बिगड़ सकती है इसलिए मास्क लगाएं, हाथ धोएं एवं सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखें, यदि आमजन ने पूर्व की तरह सतर्कता नहीं बरती तो सरकार को लेने ही पड़ेंगे सख्त फैसले, प्रदेश सरकार कठोर फैसलों की बजाय आमजन के सहयोग से कोरोना को निंयत्रित करना चाहती है, आप सभी से पुन: अपील है कि कोविड प्रोटोकॉल की पूरी तरह पालना कर सरकार एवं प्रदेशवासियों का करें सहयोग
23 Mar 2021
Read More »

शहीद दिवस आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने किया नमन: आज पूरा देश शहीद दिवस के मौके पर देश के शहीदों को कर रहा है नमन, देश की आजादी के लिए आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाने पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को चढ़ा दिया था फांसी के फंदे पर, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शहीदों को किया नमन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- ‘आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन, मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए बना रहेगा प्रेरणास्रोत’, वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा- स्वतंत्रता के इतिहास में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की वीरता व योगदान को शब्दों में वर्णित करना नहीं है सम्भव, देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने की उनकी तड़प और बलिदान को याद कर आज भी हर भारतवासी की आँखें हो जाती हैं नम, ऐसे वीर बलिदानियों के चरणों में कोटिशः नमन
23 Mar 2021
Read More »


