Day: January 3, 2021

Img 20210103 Wa0197

राजस्थान कांग्रेस के धरने में एक बार फिर दिखा सचिन पायलट का जलवा: जयपुर में हुए आज कांग्रेस के धरने में सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और तमाम मंत्रियो के सामने लगे केवल सचिन पायलट ज़िंदाबाद के नारे, रोचक बात यह रही कि जब डोटासरा धरना स्थल पर पहुंचे उस वक्त उनके लिए नहीं लगे नारे, लेकिन जब पायलट कार से उतरे तो उस वक्त समर्थको ने जोरदार तरीके से लगाए सचिन पायलट ज़िंदाबाद के नारे, ऐसे ही पायलट जब भाषण देने के लिए उठे तब भी सीएम गहलोत और डोटासरा के सामने लगे पायलट ज़िंदाबाद के नारे

Read More »
CM Gehlot again said the target - 'Nakka Nikkama'

सीएम गहलोत ने फिर साधा निशाना कहा- ‘नकारा निक्कमा’…, जयपुर के शहीद स्मारक पर किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा- “केंद्र सरकार को बार-बार अपील करने के बावजूद कोई नहीं होता असर, केंद्र सरकार को क्या अधिकार है पूरे देश के किसानों की किस्मत का फैसला करने का, वक्त आने पर मोदी व शाह की गलतफहमी निकल जाएगी, उनको लेने के देने पड़ जाएंगे, इस देश का किसान बहुत समझदार है, शांति के साथ प्रदर्शन कर रहा है, केंद्र सरकार ‘नकारा है निक्कमी’ है, सीएम गहलोत ने कहा “यह फासीवाद सरकार देश को बर्बाद करना चाहती है, GST के समय देश के संसद में तमाशा किया गया, GST,नोटबन्दी जैसे सभी फैसले बिना सोचे-समझे लिए, अब कृषि कानून का फैसला बिना राय के लिए गया, यदि बिल सलेक्ट कमेटी में भेजे जाते तो अच्छा परिणाम निकल कर आता”

Read More »
Sachin Pilot On Piyush Goyal

‘केंद्र पहले ये बताएं कि पीयूष गोयल कब से किसान हो गए’- सचिन पायलट: किसान आंदोलन के समर्थन में जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त, राजस्थान पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- पीएम मोदी ने जो आज रवैया अपनाया है इसे देखते हुए लगता है कि वे इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए कोई भी काम कर सकते है, केंद्र सरकार को MSP को लेकर बात साफ़ करनी चाहिए, केंद्र सरकार किसानों की कोई हितेषी नहीं है, केंद्र पहले ये बताएं कि पीयूष गोयल कब से किसान हो गए, किताब पढ़कर कोई किसान नहीं बन सकता, अगर केंद्र सरकार बिल वापस लेती है तो कांग्रेस उसका स्वागत करेगी

Read More »
In view of the dharna demonstration in support of the farmers movement, the pleasant sight

किसान आंदोलन के समर्थन में चल रहे धरना प्रदर्शन में दिखा सुखद नजारा, सीएम गहलोत, गोविन्द सिंह डोटासरा, एवं सचिन पायलट दिखे एक मंच पर, सारे गीले शिकवे भुला सचिन पायलट ने खड़े होकर किया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अभिवादन, सीएम गहलोत के एक तरफ गोविन्द सिंह डोटासरा एवं दूसरी तरह सचिन पायलट बैठे आये नजर

Read More »
Ashok Gehlot Sachin Pilot 620x400

अजय माकन से मुलाकात के बाद जयपुर लौटे सचिन पायलट मिले समर्थक विधायकों से, सीएम गहलोत के साथ शामिल होने पहुंचे धरनास्थल: बहुप्रतीक्षित प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को लेकर पायलट ने आज सुबह अजय माकन से की लंबी मुलाकात, इसके बाद फ्लाइट से लौटे जयपुर पायलट सीधे पहले पहुंचे अपने सरकारी आवास, यहां पर विश्वेंद्र सिंह, जीआर खटाना, मुरारीलाल मीणा समेत समर्थक विधायकों से की मुलाकात, सम्भवतः नए साल की रामा-श्यामा ही रहा होगा इस मुलाकात का कारण, अब कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के धरने में शामिल होने पहुंचे शहीद स्मारक, कई दिनों बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ नजर आएंगे सचिन पायलट

Read More »
530251 New

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की आशा सहयोगिनियों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार से आशा सहयोगिनियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग की, सीएम गहलोत ने कहा- आशा-सहयोगिनियों द्वारा समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में निभाई जा रही अहम भूमिका, इसको ध्यान में रखते हुए इनकी प्रोत्साहन राशि में वृद्धि है नितान्त आवश्यक, ताकि इनका मनोबल ऊंचा रहे और वे अधिक दक्षता एवं गुणवत्ता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में दे सकें अपना याेगदान,

Read More »