



Day: January 2, 2021



आखिर केंद्र सरकार इतनी असंवेदनशील और हठधर्मी क्यों है?- सचिन पायलट: कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन में किसानों की मौत और आत्महत्या का मामला, आज फिर एक अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- आंदोलन के मोर्चे से आज फिर किसानों की मौत और आत्महत्या की खबरें आई, लगातार हो रही शहादतें भाजपा सरकार के पत्थर हृदय पर बड़ा सवाल है, आखिर केंद्र सरकार इतनी असंवेदनशील और हठधर्मी क्यों है? सरकार अपना हठी रवैया छोड़े और अन्नदाता की मांगें मानें
2 Jan 2021
Read More »

मैं राजनीति में सचिन पायलट बनने नहीं आया, मैं अशोक चांदना बनने आया हूं- अशोक चांदना: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर आया मंत्री अशोक चांदना का बड़ा बयान, न्यूज़18 को दिए इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में बोले गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना, सवाल- ‘प्रदेश की राजनीति में आपको सचिन पायलट के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है?’ इस पर चांदना ने दिया जवाब- सचिन पायलट प्रदेश के बड़े दिग्गज नेता हैं और मैं दिल से उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मैं राजनीति में सचिन पायलट बनने नहीं आया हूं, मैं अशोक चांदना बनने आया हूं और में खुद अपना स्तर बनाऊंगा, खुद अपने मुकाम को पाऊंगा और ऐसा मुकाम पाऊंगा की आने वाले समय में युवा चाहेंगे कि हम अशोक चांदना का साथ दें
2 Jan 2021
Read More »



राजस्थान के जालौर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंदीय गृह मंत्री बूटा सिंह के निधन पर RLP मुखिया एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताई संवेदना, बेनीवाल ने ट्वीट कर कहा- दिग्गज दलित नेता, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और राजस्थान के जालौर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र सांसद रहे श्री सरदार बूटा सिंह जी के निधन पर संवेदना व्यक्त करता हुं ! ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें
2 Jan 2021
Read More »


भाजपा के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद ओम माथुर का जन्मदिन आज: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दी जन्मदिन की बधाई, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- राजस्थान से राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर जी को जन्मदिन की बधाई, आपकी खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की ईश्वर से कामना करते हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ओम माथुर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखें, प्रसन्न रखें तथा सुदीर्घ व यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें
2 Jan 2021
Read More »



