Day: December 4, 2020

5422big Upset In Owaisis Stronghold Bjp Gains In Early Trends Hyderabad Municipal Corporation Election Continues

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव परिणामः मतगणना जारी, कांग्रेस और AIMIM के एक एक उम्मीदवार की जीत, AIMIM के माजिद हुसैन जीते, TRS के राजकुमार पटेल को भी मिली जीत, 63 सीटों पर बढ़त के साथ पहले पायदान पर है TRS, बीजेपी को 47 सीटों पर बढ़त

Read More »
Sachin Pilot On Modi Sarkar

बड़ते पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम को लेकर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, पायलट ने कहा – कोरोना महामारी के इस दौर में सरकार को पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की बजाय जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए, सरकार का दायित्व बनता है कि संकट की इस घड़ी में जनता पर महंगाई का अनावश्यक बोझ न डालकर आमजन की करे मदद, ताकि लोगों को इस संकट मे किसी प्रकार की न हो कोई परेशानी, केंद्र सरकार कोरोना महामारी के इस संकट के दौर में भी पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि करके आमजन पर महंगाई का अनावश्यक बोझ बढ़ा रही है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद भी केंद्र सरकार जनता को नहीं दे रही इसका कोई लाभ

Read More »
Derek o Brien At Sindhu Border

ममता की पार्टी टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन पहुंचे सिंघु बॉर्डर, कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से की मुलाकात, आंदोलनकारी किसानों की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर करवाई बात, टीएमसी की तरफ से किसान आंदोलन को दिया समर्थन

Read More »
Narendra Modi

कोरोना पर सर्वदलीय बैठक: प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधित, सभी पार्टियों के प्रमुख नेता बैठक में ले रहे भाग, कोरोना वैक्सीन पर बोले पीएम मोदी— वैक्सीन का नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, वैज्ञानिकों की हरी झंडी के बाद उपलब्ध कराई जाएगी वैक्सीन, 8 वैक्सीन पर चल रहा ट्रायल, कुछ हफ्तों में वैक्सीन हो जाएगी तैयार, पहले कोरोना वॉरियर्स और बीमार बुर्जुगों को मिलेगी वैक्सीन, उसके बाद आमजन को उपलब्ध होगी, टीकाकरण के लिए टास्क फोर्स का किया जा चुका है गठन, जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखकर रखी जाएगी कीमत, सभी दलों से मास्क, हाथ धोने और जागरूकता फैलाने की अपील

Read More »
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

कृषि कानूनों पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र पर हमला, अन्नदाता के साथ दुर्व्यवहार पर केंद्र से माफी के साथ तीनों कानूनों को वापिस लेने की मांग, संसद में आनन-फानन ओर बिना चर्चा के असंवैधानिक तरीके से पारित कराने का आरोप, बोले सीएम गहलोत— केंद्र सरकार के किसानों की बात न सुनने के चलते शुरु हुआ ​आंदोलन, सरकार के साथ संवाद कायम रहते तो न बनते चक्का जाम के हालात, कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने इस मसले पर मांगा था राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से समय, लेकिन नहीं मिल सका वक्त

Read More »
Yogi Adityanath

यूपी: MLC चुनाव में BJP ने फहराया जीत का परचम, ओमप्रकाश शर्मा गुट का किला ध्वस्त, यूपी के 6 शिक्षक सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, तीन सीटों पर जमाया कब्जा, 48 साल से जीतते आ रहे ओमप्रकाश इस बार बीजेपी उम्मीदवार पर नहीं पा सकते पार, पहली बार मिली हार, दो सीटों पर सपा उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत, पांच स्नातक सीटों पर मतगणना जारी

Read More »
Dilip Ghosh Vsmamata Banerjee

बंगाल: मर्यादा भूले बीजेपी नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को दी गाली, कहा- ह**मी, बंगाल के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष बोले- जय श्री राम बोलने से ममता दीदी को होती है दिक्कत, राम की धरती पर एक ह**मी की तरह व्यवहार कर रही है ममता बनर्जी, घोष ने सत्ता में आने के बाद कार्यकर्ताओं की मौत का बदला लेने को कहा, सीएम ममता पर पश्चिम बंगाल को वेस्ट बांग्लादेश बनाने की कोशिश करने का आरोप भी लगा चुके हैं दिलीप घोष

Read More »
Tejashwi

कांग्रेस के बाद राजद भी किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के विरोध में राजद पटना में देगी धरना, ट्वीट कर दी जानकारी, कल पटना स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप किया जाएगा प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शन, किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी बनी कांग्रेस, अब राजद भी मैदान में

Read More »
Bjp

हैदराबाद नगर निगम चुनाव के रूझानों में बीजेपी को मिल रही भारी बढ़त, टीआरएस दूसरे और ओवैसी की AIMIM तीसरे नंबर पर, कांग्रेस दो सीटों पर चल रही आगे, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) की 150 सीटों पर मतगणना जारी, बीजेपी 83, टीआरएस 38, AIMIM 18 सीटों की बढ़त पर, 9 सीटों पर रूझानों का आना शेष

Read More »