



Day: December 4, 2020


पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने की मतदाताओं से अपील: पंचायतीराज चुनावों के अंतिम चरण के चुनाव में मतदान करने की अपील, पायलट ने कहा- कल दिनांक 5 दिसंबर, 2020 को होने वाले राजस्थान पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण के चुनावों में अपने क्षेत्र की प्रगति एवं विकास के लिए मतदान कर खुशहाल ग्रामीण राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान अवश्य दें, मतदान के समय कोरोना को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों की पालना अवश्य करें
4 Dec 2020
Read More »

पीएम मोदी के चुनावी क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी को खानी पड़ी मुंह की: उत्तरप्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर हुए चुनावों में बीजेपी को मिली शिकस्त, प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी में शिक्षक व स्नातक की दोनों सीटों परहार गए बीजेपी के प्रत्याशी, वाराणसी में शिक्षक विधान परिषद सीट पर तो बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रहा तीसरे स्थान पर, वहीं पहली बार समाजवादी पार्टी ने शिक्षक सीटों पर खोला अपना खाता, तो वाराणसी में भी सपा प्रत्याशी लालबिहारी यादव ने जीत हासिल की, इसके साथ ही वाराणसी की स्नातक सीट पर भी सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा लगातार बनाए हुए हैं बढ़त, उधर शिक्षक एमएलसी की छह सीटों में से तीन सीटें बीजेपी ने दर्ज की जीत, अंतिम समाचार मिलने तक स्नातक क्षेत्र की पाँच विधान परिषद सीटों में से दो पर बीजेपी एक पर सपा तो दो सीटों पर निर्दलीयों ने बनाई बढ़त
4 Dec 2020
Read More »

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से एन उत्तम कुमार रेड्डी ने दिया इस्तीफा: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद दिया इस्तीफा, सिर्फ 2 सीट जीत पाई है कांग्रेस नगर निगम चुनाव में, जबकि टीआरएस 57 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी तो बीजेपी 47 सीटों के साथ दूसरी बड़ी पार्टी बनी, वहीं ओवैसी की AIMIM को मिली हैं 43 सीटें
4 Dec 2020
Read More »

किसानों पर ट्वीट से नाराज खाप पंचायतों ने दी कंगना रनौत को खुली चेतावनी- हिम्मत हो तो हरियाणा आकर दिखाएं: किसान आंदोलन को लेकर किए गए ट्वीट के बाद बॉलीवुडअभिनेत्री कंगना रनौत की बढ़ती जा रही मुश्किलें, अब हरियाणा सहित पूरे देश की खाप पंचायतों ने दी कंगना को खुली चेतावनी, खाप नेता जितेंद्र छातर का बयान- पूरे देश की खापें कंगना रनौत के शर्मनाक बयान की कड़े शब्दों में करती है निंदा, और कंगना को यह चेतावनी देती है कि उनमें अगर हिम्मत है तो हरियाणा व आसपास के राज्यों पश्चमी उत्तरप्रदेश, पंजाब, राजस्थान में दिखाए घुस कर, उनको अपनी औकात का चल जाएगा पता
4 Dec 2020
Read More »


5 तारीख को फूंके जाएंगे पीएम मोदी के पुतले तो वहीं 8 दिसंबर को भारत बंद का एलान- भारतीय किसान यूनियन का बड़ा बयान, सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान यूनियन के जनरल सेक्रेटरी ने कहा- 5 दिसंबर को मोदी सरकार और कॉर्पोरेट घरानों के पूरे देश में फूंके जाएंगे पुतले, 7 तारीख को सभी वीर करेंगे अपने मेडलों को वापिस, 8 तारीख को हमने भारत बंद का किया है आह्वान व एक दिन के लिए सभी टोल प्लाज़ा कर दिए जाएंगे फ्री, बता दें कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसानों का चल रहा है आंदोलन
4 Dec 2020
Read More »

महाराष्ट्र के एमएलसी चुनाव में बीजेपी को लगा करारा झटका, स्नातक और शिक्षक इलाकों की 6 में से 4 सीटों पर सत्ताधारी महाराष्ट्र विकास अघाड़ी ने मारी बाजी, धुले-नंदुरबार से एक सीट गई बीजेपी के खाते में, अमरावती शिक्षक की एक सीट पर मतगणना जारी, निर्दलीय उम्मीदवार ने बना रखी है इस सीट पर बढ़त, बीजेपी नहीं बचा पाई अपने दो गढ़ पुणे और नागपुर
4 Dec 2020
Read More »

हरियाणा की खट्टर सरकार खतरे में, कांग्रेस पेश करेगी अविश्वास प्रस्ताव, जजपा के किसान आंदोलन को समर्थन के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हूडा का आया बड़ा बयान, किसान विरोधी आंदोलन के बीच हुड्डा ने की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग, हुड्डा ने कहा- हरियाणा के राज्यपाल से आग्रह है कि वो विशेष सभा सत्र बुलाए और किसानों की समस्या पर चर्चा करें, सभा में हम अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे क्योंकि जो मौजूदा सरकार है वो लोगों का और विधान सभा का विश्वास खो चुकी है
4 Dec 2020
Read More »



