



Day: December 2, 2020





राजस्थान विधानसभा से पारित संशोधित कृषि विधेयकों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने नहीं दी मंजूरी: कांग्रेस की गहलोत सरकार ने विधानसभा में पारित करवाए थे संशोधित विधेयक, बीती 2 नवंबर को पारित करवाए थे कृषि सम्बन्घित तीन संशोधित विधेयक, राज्यपाल ने मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को नहीं भेजे तीनों विधेयक, केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों में संशोधन के लिए लाए गए थे तीनों विधेयक
2 Dec 2020
Read More »

जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर का निर्वाचन निरस्त करने की मांग – कोर्ट में दायर हुई याचिका: करौली मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद जयपुर की मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर लड़ा चुनाव, पहले पार्षद और फिर मेयर का चुनाव लड़ने की प्रक्रिया को गलत ठहराते हुए निर्वाचन निरस्त करने की मांग, जयपुर जिला न्यायालय में दायर हुई निर्वाचन निरस्त करने के लिए याचिका, वार्ड नं0 87 से सौम्या गुर्जर के सामने चुनाव लड़ी पिंकी यादव ने दर्ज करवाई याचिका, मामले में 5 दिसम्बर को होगी सुनवाई
2 Dec 2020
Read More »


‘किसानों के कल्याण’ को एकमात्र लक्ष्य बनाने का आह्वान किया विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने: किसान आंदोलन के समर्थन में बोले विश्वेन्द्र सिंह- किसान बिल पर मेरे विचार स्पष्ट है, भारत एक कृषि प्रधान देश है और हमारे राज्य में असंख्य किसान रहते हैं, यह बहुत जरूरी है कि हमारे किसान भाइयों के हितों की रक्षा हमारे कानून द्वारा की जाए, भारत के किसानों से संबंधित किसी भी कानून का गहन अध्ययन एवं व्याख्या की जानी चाहिए, क्योंकि कोई भी कानून जिसका भिन्न-भिन्न प्रकार से व्याख्या हो जाए, उस कानून के दुरुपयोग की संभावना भी बढ़ जाती है, आओ हम सभी मिलकर अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक हितों को त्याग कर एक सामान्य लक्ष्य “किसानों के कल्याण” को बनाएं, और उसको पाने की दिशा में मिलकर कार्य करें, देश के किसान को मजबूत बनाए, किसानों की समस्याओं का किसी भी कीमत पर केंद्र सरकार को करना चाहिए समाधान, बिल को लेकर किसानों की जो भी शंकाएं हैं उनका होना चाहिए समाधान
2 Dec 2020
Read More »

किसान आंदोलन को लेकर बैकफुट पर सरकार, अब किसानों के समर्थन में उतरे ट्रांसपोर्टस, 8 दिसंबर से देशव्यापी हड़ताल पर जाने का किया आह्वान, ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बुधवार को उत्तर भारतीय राज्यों में और बाद में पूरे देश में आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही को रोकने की दी धमकी, एक करोड़ ड्राइवरों ने दी हड़ताल की चेतावनी, केंद्र शासित प्रदेशों दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब, हिमाचल और जम्मू में आवाजाही रोकने और चक्का जाम करने का आव्हान, केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बीते सात दिन से आंदोलन कर रहे हैं किसान
2 Dec 2020
Read More »

कृषि कानून पर केजरीवाल और अमरिंदर सिंह में वार और फिर तकरार, बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह- दिल्ली सरकार ने कृषि कानूनों को लागू कर दे दिया किसान विरोधी होने का प्रमाण, पलटवार में बोले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास कृषि बिल को रोकने के लिए कई मौके आए, कृषि बिल पर कमेटी के सदस्य थे कैप्टन अमरिंदर, तब क्यों नहीं रोका, दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि जिस दिन कानून बने, तब किसी राज्य सरकार के पास नहीं थी इन्हें रोकने की ताकत, कैप्टन अमरिंदर सिंह को पहले से सब कुछ है जानकारी
2 Dec 2020
Read More »


