



Day: November 30, 2020


‘वापिस लें कृषि कानून नहीं तो….’, हनुमान बेनीवाल की किसान आंदोलन पर अमित शाह को खुली चेतावनी, एनडीए छोड़ने की दी धमकी, बोले नागौर सांसद बेनीवाल- चूंकि RLP एनडीए का घटक दल, लेकिन रालोपा की ताकत किसान व जवान, इसलिए इस मामले में त्वरित कार्यवाही नहीं हुई तो किसान हित में एनडीए का सहयोगी दल बने रहने के विषय पर करना पड़ेगा पुनर्विचार, देश मे चल रहे किसान आंदोलन की भावना को देखते हुए तीनों कृषि बिल वापिस लेने, स्वामीनाथन आयोग की सम्पूर्ण सिफारिशों को लागू करने और किसानों को दिल्ली में त्वरित वार्ता के लिए उनकी मंशा के अनुरूप उचित स्थान दिए जाने की मांग
30 Nov 2020
Read More »


सचिन पायलट का कृषि कानून और किसान आंदोलन को लेकर केंद्र पर बड़ा हमला, केंद्र की कार्रवाई को बताया तानाशाही रवैया, पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का आरोप, बोले पूर्व डिप्टी सीएम पायलट— केंद्र की भाजपा सरकार शुरू से ही तानाशाही रवैए से किसानों के अधिकारों का दमन कर अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाती आई है, आज किसान बीजेपी की दमनकारी नीतियों व अत्याचारों के विरुद्ध अपने अधिकारों के लिए कर रहे संघर्ष, पूरा देश इस संघर्ष में उनके साथ
30 Nov 2020
Read More »

केंद्र सरकार के समर्थन में आए नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री ने आंदोलन को अकारण बताया, बोले नीतीश कुमार- केंद्र सरकार किसानों के साथ करना चाहती है बातचीत, जब बातचीत हो जाएगी तो किसानों को सही मायने में ये जानकारी मिल जाएगी कि उनकी किसी भी फसल की खरीद में कोई बाधा नहीं आने वाली, अकारण किया जा रहा आंदोलन
30 Nov 2020
Read More »

कृषि कानून और किसान आंदोलन पर बोले संजय राउत, किसान आंदोलन को बताया विश्व के लिए एक संदेश, बोले शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत- लाखों-करोड़ों किसान दिल्ली की सीमा पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं लेकिन आप उन्हें बोलते हो आतंकवादी और खालिस्तानी, ये पूरे विश्व के किसानों का अपमान
30 Nov 2020
Read More »

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से जुड़ गया ये एक बड़ा इत्तिफाक – सियासी हलकों में छाया ख़ौफ: एक के बाद एक प्रदेश के तीन बड़े दिग्गज नेता कर गए दुनिया को अलविदा, लंबा सियासी अनुभव रखने वाले तीनों दिग्गज विधायकों के यूं चले जाने से सकते में प्रदेश की सियासत, अब इसे विडंबना कहें या इत्तेफाक की तीनों ही विधायकों ने हरियाणा के मेदांता अस्पताल में ही ली अंतिम सांस, सबसे पहले 6 अक्टूबर को भीलवाड़ा के सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी के निधन ने सभी को कर दिया स्तब्ध, त्रिवेदी के बाद 16 नवम्बर को केबिनेट मंत्री और चुरू के सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक मास्टर भंवर लाल मेघवाल हमेशा के लिए छोड़ गए प्रदेश को, अब आज 30 नवम्बर को विधायक किरण माहेश्वरी हो गईं दुनिया से रुखसत, इसके आलावा कांग्रेस के चाणक्य माने जाने वाले अहमद भाई पटेल ने भी मेदांता अस्पताल में ही ली अंतिम सांस
30 Nov 2020
Read More »

किरोडीलाल मीणा और गुलाब चंद कटारिया ने जताया किरण माहेश्वरी के निधन पर शोक, दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुःख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना, सांसद मीणा ने बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री और विधायक किरण माहेश्वरी के आकस्मिक निधन को बताया भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति, वहीं बोले कटारिया— एक बहिन की तरह मेरी सहयोगी किरण माहेश्वरी का स्वर्गवास बीजेपी की महिला विंग और पार्टी के लिए बड़ा नुकसान, उनका इस तरह जाना हम सभी को लंबे समय तक खलेगा, उनकी पूर्ति करना असंभव, उनके अधुरे कार्यों को पूरा करने की रहेगी पूरी कोशिश
30 Nov 2020
Read More »

बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी के निधन से सियासी जगत में दौड़ी शोक की लहर, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, विस में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने जताई संवेदनाएं, राजसमंद से BJP विधायक थीं माहेश्वरी, COVID-19 से हुआ निधन, हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी जताया किरण माहेश्वरी के निधन पर शोक
30 Nov 2020
Read More »

सचिन पायलट ने जताया बीजेपी की दिग्गज नेत्री और विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर शोक, कहा- पूर्व मंत्री एवं राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी जी के आकस्मिक निधन की खबर से हूं स्तब्ध, दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से करता हूं प्रार्थना
30 Nov 2020
Read More »


