



Day: November 28, 2020





राज्यसभा चुनाव में राजद का दांव, स्व.रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान को राज्यसभा चुनाव में बिना शर्त समर्थन देने को तैयार राजद, राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा- रीना पासवान को खड़ा करें चिराग, राजद करेगा समर्थन, बिहार में राज्यसभा की एक सीट पर हो रहा चुनाव, रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई ये सीट, एनडीए ने सुशील मोदी को बनाया उम्मीदवार, अगर चिराग नहीं उतारते रीना पासवान को तो किसी दलित उम्मीदवार को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है राजद
28 Nov 2020
Read More »

‘मास्क नहीं पहनने वालों को कोविड सेंटर में ड्यूटी के लिए भेजा जाए’ कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच गुजरात हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, राज्य सरकार को कोरोना की स्थिति को लेकर जवाब देने का भी आदेश, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा- जो लोग मास्क नहीं पहनते हैं उनसे वसूलें जुर्माना, तब भी नहीं सुधरते हैं तो उन्हें सेवा के लिए भेजा जाए कोविड सेंटर, कोविड कम्युनिटी सेंटर में नॉन मेडिकल विभाग में 10 से 15 दिनों तक काम करने की जिम्मेदारी देने को कहा
28 Nov 2020
Read More »

‘बिटवा तेजस्वी पर लगाए आरोप तो भड़कीं मां राबड़ी देवी ने नीतिष्वा को लिया आड़े हाथ’: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा- नीतीश कुमार अब कुतर्कों के बन गए हैं योद्धा, कह रहे हैं तेजस्वी को बनाया उपमुख्यमंत्री, अरे इनमें लोकलाज ही नहीं बची है, जरा बताइए सबसे बड़ी पार्टी और 80 विधायकों के नेता को उपमुख्यमंत्री बनाई के कौनसा अहसान किए नीतीश कुमार? अरे शुक्रगुज़ार होना चाहिए आपको लालू जी का, जो आपको प्रदान किए राजनीतिक जीवनदान
28 Nov 2020
Read More »

राजस्थान विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर बयानबाजी हुई तेज: अब केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, कहा- गहलोत सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और जनमत से खिलवाड़ कर रही यह किसी से नहीं है छिपा, पर अब पार्टी के ही वरिष्ठ विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय की आम जनता के सामने स्वीकारोक्ति से हो गया है साफ, कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को अपने पद पर बने रहने का नहीं है कोई अधिकार, गहलोत सरकार द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त़ कर विधानसभा में हासिल किया गया विश्वास मत वास्तव में था जनता से किया गया छल, इसी प्रकार राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत भी है संदेहास्पद, जहां गहलोत जी ने एक तरफ बाड़ेबंदी की कहानी चलाई वहीं दूसरी तरफ खरीद फरोख्त का चक्रव्यूह भी रचा, और जनता को गुमराह कर अपने छल से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पर किए लगातार प्रहार, लेकिन अब खुद ही इस षड्यंत्र के सारे रहस्य आ रहे हैं बाहर, अशोक जी, जनता सब देख रही है!
28 Nov 2020
Read More »

पिता के नक्शे कदम पर चिराग पासवान, भविष्यवाणी करते हुए बोले- 2025 तक नहीं चलेगी नीतीश सरकार, 2025 से पहले चुनाव होने की जताई संभावना, पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर अभी से चुनाव की तैयारियों में लगने की अपील, चिराग के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान को कहा जाता था राजनीति का मौसम वैज्ञानिक, सरकार बनने को लेकर सही साबित हुई हैं उनकी भविष्यवाणियां, यही वजह रही कि सरकार किसी की भी हो, वे हमेशा मंत्री रहे, लगता है इसी राह पर चलने की कोशिश में हैं चिराग पासवान
28 Nov 2020
Read More »

वसुंधरा राजे सरकार में निकायों को मिले अधिकारों पर गहलोत सरकार ने चलाई कैंची: अब सरकार की अनुमति के बिना निकाय और विकास प्राधिकरण नहीं कर सकेंगे भूमि आवंटन, सरकार ने तमाम निकायों और विकास प्राधिकरणों से छीन ली हैं जमीन आवंटन की सभी शक्तियां, किसी भी प्रकार के सरकारी और अर्द्धसरकारी, चैरिटेबल ट्रस्ट या अन्य किसी भी संस्थाओं को नहीं कर सकेंगे जमीन आवंटन, शहरी निकाय को किसी भी तरह के जमीन आवंटन के लिए पहले सरकार से लेनी होगी अनिवार्य अनुमति, यही नहीं जमीन आवंटन चाहे पूरी कीमत का हो या रियायती दामों का, सभी तरह के मामलों में पहले सरकार से लेनी होगी अनिवार्य अनुमति, पिछली मैडम राजे नीत बीजेपी सरकार ने निकायों को जमीन आवंटन के दिए थे अधिकार, लेकिन अब गहलोत सरकार ने इस पर चला दी है कैंची, इस आदेश की अवहेलना करने पर की जाएगी कार्रवाई भी
28 Nov 2020
Read More »


