



Day: October 26, 2020



एक और विवादित बयान – अब भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कमलनाथ को मानसिक रूप से दरिद्र: इमरती देवी पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का विवादास्पद बयान मामला, बीजेपी ने इस बयान को बनाया उपचुनाव का प्रमुख मुद्दा, डेली किसी न किसी भाजपा नेता द्वारा उठाया जा रहा यही एक मुद्दा, अब भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने 73 वर्षीय कमलनाथ को बताया मानसिक रूप से दरिद्र, और दावा किया कि उनकी शब्दों की दरिद्रता से खराब हुई सूबे की सियासी साख, विजयवर्गीय ने कहा- कमलनाथ के पास है बहुत सारी संपत्ति, पर वह मानसिक रूप से हैं दरिद्र, जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से होता है दरिद्र, तो उसकी शब्दों की दरिद्रता आ जाती है सामने, कमलनाथ ने जिस तरह शब्दों की दिखाई है दरिद्रता, उससे खराब हुई है मध्य प्रदेश की राजनीतिक प्रतिष्ठा
26 Oct 2020
Read More »

बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट (संकल्प पत्र) से वसुंधरा राजे का फोटो गायब: प्रदेश के 6 नगर निगमों के चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, 40 बिंदुओं वाले इस विजन डॉक्यूमेंट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को नहीं दिया गया स्थान, ना ही मैडम राजे के कार्यकाल में हुए कामों का किया गया उल्लेख, जबकि विजन डॉक्यूमेंट पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा, सतीश पूनियां और गुलाब चंद कटारिया का लगा है फ़ोटो, इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और अशोक परनामी ने भी साधी चुप्पी, इस पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने साधा निशाना, कहा- ‘दो बार की मुख्यमंत्री की फ़ोटो को अपने विजन डॉक्यूमेंट में शामिल नहीं करके क्या बताना चाहती है बीजेपी, क्या बीजेपी नहीं है अपनी पूर्व मुख्यमंत्री के कामों से संतुष्ट?’ वहीं सियासी गलियारों में भी चर्चाओं का दौर हुआ तेज, आखिर वसुंधरा राजे को क्यों रखा जा रहा है राजस्थान से इतना दूर?
26 Oct 2020
Read More »

गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर एक बार फिर बोले गुर्जर नेता विजय बैंसला: कहा- इस बार का गुर्जर आंदोलन पटरी पर भी होगा, सड़क पर भी होगा और हर एमबीसी के दिल में होगा, सरकार जितनी कोशिश इस आंदोलन को रोकने के लिए कर रही है उतना समझौते की पालना में लगाये, मांगे नहीं मानी गई तो जरूर होगा गुर्जर आरक्षण आंदोलन” बता दें, गुर्जर नेताओं ने 1 नम्बर को दे रखी है गुर्जर आरक्षण आंदोलन की चेतावनी, जबकि 31 अक्टूबर से शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र
26 Oct 2020
Read More »



बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, एक रैली को संबोधित करते हुए बोले तेजस्वी- लालूजी के शासन में गरीब सीना तान के बाबू साहब के सामने चलते थे, जो कर्मचारी काम करेगा उसे सम्मान मिलेगा, जो गलत काम करेगा उसे सजा…15 साल तक जिस व्यक्ति (नीतीश कुमार) ने रोज़गार नहीं दिया, कारखाना नहीं लगाया, गरीबी नहीं हटाई, वो अगले 5 साल क्या करेगा
26 Oct 2020
Read More »


बिहार विधानसभा चुनाव में दिखेगा सचिन पायलट का जलवा: पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट जाएंगे बिहार, 29 अक्टूबर को पटना पहुंचेंगे पायलट, 12.30 बजे पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में करेंगे प्रेसवार्ता, मीडिया से वार्ता के बाद 2 बजे जनसभा को करेंगे सम्बोधित, पटना साहिब विधानसभा प्रत्याशी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण कुशवाहा के पक्ष में करेंगे जनसभा, इसके बाद शाम 4 बजे बांकीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा के पक्ष में विशाल जनसभा को करेंगे सम्बोधित, बता दें, अभिनेता और वर्तमान में कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र हैं लव सिन्हा
26 Oct 2020
Read More »


