राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का बयान, जयपुर में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा- निकाय चुनाव में गड़बड़ियों और अनुशासनहीनता की जांच कर रही समितियां, सभी मुद्दे समितियों के समक्ष रखे जा रहे, अपने स्तर पर हर पहलू की पड़ताल कर रही समितियां, समितियों के मंथन के बाद सामने आएंगे प्रमुख बिंदु, रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा फैसला, अनुशासन समिति और निकाय चुनाव में गड़बड़ियों को लेकर गठित कमेटियां अपने स्तर पर कर रही मंथन, वही डोटासरा ने आगे विश्वेंद्र सिंह पर कार्रवाई के सवाल पर कहा- विश्वेंद्र सिंह से मेरा कोई सीधा संवाद नहीं हुआ, अनुशासन समिति ने उनसे संवाद किया, अनुशासन समिति अपने स्तर पर देख रही विश्वेंद्र सिंह का मामला, समिति की सिफारिश के आधार पर ही पार्टी में लोगों को शामिल करने या बाहर करने का फैसला होता, विश्वेंद्र सिंह मामले में समिति की रिपोर्ट से पहले कुछ कहना उचित नहीं
Govind singh dotasara I Sachin Pilot I Vishvendra singh I Ashok Gehlot I Rajasthan Congress









