देश भर में एसआईआर विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, आयोग ने मतदाता सूची से छूटे हुए पात्र मतदाताओं और युवाओं के नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष पंजीकरण अभियान शुरू करने का लिया निर्णय, बिहार में मतदाता सूची से वंचित रह गए मतदाताओं का नाम फिर जोड़ा जाएगा, इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाता सूची का करेंगे सत्यापन और जिन पात्र लोगों के नाम सूची में नहीं मिलेंगे, उनके फॉर्म-6 भरवाकर नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी पूरी, अभियान के दौरान जरूरत के अनुसार मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे, वही इसके अलावा मजदूर बस्तियों, रैन बसेरों, बेघर लोगों और कमजोर वर्गों तक पहुंचने के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई पात्र मतदाता पंजीकरण से छूट न जाए, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को अभियान की निगरानी करने और इसकी जानकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा करने के दिए गए निर्देश
Bihar SIR, Election Commission of India, Bihar Voter List, SIR Controversy, Voter Registration Campaign









