चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदो का विरोध प्रदर्शन आज लगातार तीसरे दिन भी रहा जारी, आज लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी सांसद राजघाट पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया, इसके बाद देर शाम विपक्षी सांसद वहां से हुए रवाना, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार INDIA गठबंधन के सांसद कल एक बार फिर निकाल सकते हैं मार्च, कल होने वाले विरोध प्रदर्शन में INDIA गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं सहित पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी होंगी शामिल, राजघाट से सांसदों के लौटने के बाद अब कल के कार्यक्रम पर है सबकी नजर, ऐसे में कल का विरोध प्रदर्शन विपक्षी एकता के लिहाज से भी माना जा रहा है अहम, INDIA गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात का भी मांगा है समय, इसके चलते भी INDIA गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता कल रहेंगे दिल्ली में, हालांकि अभी तक कल के कार्यक्रम की नहीं मिली है कोई अधिकारिक जानकारी, उधर आज दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज दोपहर दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों और प्रमुख नेताओं को दूसरे दिन भी लंच पर किया था आमंत्रित, इसके बाद सभी प्रमुख नेता और सांसद बसों में सवार होकर पहुंचे थे राजघाट, जहां पहुंचकर सांसदों ने जताया था अपना विरोध, इससे पहले बीते दो दिन भी विपक्षी सांसदों ने किया था विरोध प्रदर्शन
राजघाट से लौटे विपक्षी सांसद, कल फिर होगा प्रदर्शन! ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

Rahul Gandhi I Mallikarjun Kharge I Priyanka Gandhi I Congress Protest I Mamata Banerjee I Tmc I Congress I Political News I Political Drama I Politalks News I Gyanesh Kumar I Cec I Eci I Sir I Breaking News I Big Breaking I Raj Ghat I








