PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव आयोग पर PK का बड़ा वार, कहा- ज्ञानेश कुमार को जाना चाहिए, आयोग में सुधार भी जरूरी

08 अक्टूबर 2026
साझा करें:
चुनाव आयोग पर PK का बड़ा वार, कहा- ज्ञानेश कुमार को जाना चाहिए, आयोग में सुधार भी जरूरी

Prashant Kishore I Gyanesh Kumar I Cec I Eci I Sir I Political News I Political Drama I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध में विपक्षी दल लगातार कर रहे हैं प्रदर्शन, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस मामले को लेकर बिहार के दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत में कहा- ज्ञानेश कुमार के आने से पहले राजीव कुमार थे, उन्होंने भी ऐसे ही निर्वाचन आयोग को चलाया, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता है दांव पर, वो दांव पर नहीं है किसी एक व्यक्ति या एक घटना की वजह से, पिछले 7-8 सालों से लगातार चाहे वोटर रोल बनाने, चुनाव की समय सारणी, आचार संहिता को लागू कराने का, बिहार में 10-10 हजार रुपए देकर सरकार द्वारा वोट खरीदने का या गिनती में धांधली का हो मामला, हर स्तर पर चुनाव आयोग दिख रहा है खुलेआम सरकार और सत्तारूढ़ दल के पक्ष में, इसलिए जनता को ऐसा लग रहा है कि चुनाव नहीं हो रहे हैं  निष्पक्ष और हो रहा है आंदोलन, ज्ञानेश कुमार को जाना चाहिए लेकिन उससे बढ़कर चुनाव आयोग में होना चाहिए सुधार, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में होना चाहिए सुधार, वोटर लिस्ट को बनाने की प्रक्रिया में होना चाहिए सुधार ताकि जनता का इस पूरे चुनाव की प्रक्रिया पर बढ़े विश्वास  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal