‘कहां तक पहुंची चहल और पंत की सवारी’ सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

Yuzvendra Chahal
20 Nov 2020
Politalks.News/SocialMediaViral. टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और प्लेयर्स जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं. भारतीय टीम ने लंबे समय से कोई सीरीज़ नहीं खेली, बस आईपीएल खेला है. ऑस्ट्रेलिया में भारत को तीन वनडे, तीन टी-20 इंटरनेशनल और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. मैच से पहले दोनों टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं. इसी बीच टीम के सदस्य और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में उनके साथ चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव और ऋषभ पंत भी हैं. इस फोटो के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद आईपीएल में RCB टीम के साथी गेंदबाज इसुरू उडाना ने उन्हें ट्रोल कर दिया. इसी बीच चहल की मंगेतर ने भी रिएक्ट किया. आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल इस दौरे पर लिमिटेड ओवर सीरीज यानी टी-20 और वनडे टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया जिसमें वो चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान चहल और पंत साइकिलिंग करते नजर आ रहे हैं, वहीं कुलदीप दोनों खिलाड़ियों के बीच में खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं. यह भी पढ़ें: विराट कोहली की अपील के बावजूद शिवम दुबे ने फोड़े पटाखे, यूजर्स ने लगाई क्लास https://www.instagram.com/p/CHzezOVBrZQ/?utm_source=ig_web_copy_link फोटो में चहल जिस साइकिल पर बैठे हैं, वो देखने में थोड़ी ऊंची दिखाई दे रही है. इस पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज इसुरू उडाना ने इसी बात पर उनको ट्रोल करते हुए कहा, 'युजवेंद्र चहल सीट तुम्हारे लिए काफी ऊंची है'. Yuzvendra Chahal With इस फोटो पर चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने फोटो पर सवाल करते हुए पूछा 'कहां पहुंची आपकी सवारी' इसी पोस्ट के जरिए कई यूजर्स ने टीम इंडिया और युजवेंद्र चहल को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए गुड लक कहा है. 05 गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल टीम इंडिया में अपनी मस्ती के लिए पहचाने जाने वाले हैं. आईपीएल में वे विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू के सदस्य हैं. आईपीएल मैच में युजवेंद्र के एक वीडियो को जब वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल ने कमेंट कर ट्रोल करने की कोशिश तो उलटे चहल ने उन्हें ही ट्रोल कर दिया था. https://www.instagram.com/p/CBUmIyfHkbM/?utm_source=ig_web_copy_link हुआ यूं कि चहल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को अपनी शानदार लेग स्पिन पर बोल्ड कर देते हैं. चहल की यह लेग स्पिन गुप्टिल का ऑफ स्टम्प ले उड़ती है और बल्लेबाज देखते रह जाते हैं. गेल ने इस वीडियो पर मौज लेते हुए कहा, 'तुमने लाइन के बाहर पैर निकाल दिया इसलिए यह नाेबॉल है'. बस फिर क्या था, मस्तीखोर युजवेंद्र चहल को यहां भी मस्ती का मौका मिल गया और उन्होंने क्रिस गेल को ट्रोल कर दिया. चहल ने गेल के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'हां हा, अंकल, रात का असर अभी तक गया नहीं..'. 6