पॉलिटॉक्स न्यूज. बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान अकसर जिम में वर्कआउट करने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. उनकी ऐसी फोटो पर कमेंट बॉक्स भरे होते हैं लेकिन इस बार कुछ अलग हो रहा है. आज सुबह सलमान खान ने अपनी शर्ट लैस फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. फोटो में सलमान जिम में शर्टलेस बैठे नजर आ रहे हैं और उनके पीछे तमाम जिम इक्विपमेंट दिख रहे हैं. सलमान हाथ में सेलफोन लिए उसमें कुछ करते दिखाई दे रहे हैं.
फोटो के कैप्शन में सलमान ने लिखा, "बस अभी वर्कआउट पूरा किया है." सलमान खान के ऐसी तस्वीर को शेयर करने के बाद जो कमेंट तारीफों से भरा होता था उसमें इस बार बेहिसाब नफरत और गुस्सा नजर आया. इंस्टाग्राम यूजर्स ने सलमान खान खूब कोसा है और बुरी भली बातें लिखी हैं. दरअसल ये सब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए है जिन्होंने कथित तौर पर बॉलीवुड में चल रही नेपाटिज्म के चलते सुसाइड कर लिया. इसका जिम्मेदार बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘ये वही हैं जिसने मीटू आरोपी का किया था बचाव’
https://www.instagram.com/p/CB6STXQFcCv/?utm_source=ig_web_copy_link
सलमान के फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'इस बार तुम बच नहीं पाओगे. ऊपर वाला तुम्हें देख रहा है.'

एक फैन ने लिखा कि मैं सलमान की फैन थी लेकिन असलियत जानने के बाद मुझे ये बिलकुल पसंद नहीं है.

एक यूजर ने सलमान पर सुशांत को मारने का आरोप भी लगाया है.

एक फिमेल यूजर ने तो सब हदें ही पार करते हुए लिखा, 'दिल काला, करतुत काली, बॉडी बना रहे हो..दिल भी बनाओ और इंसान बनो. अपनी इमेज को ठीक दिखाने के लिए बीइंग ह्यूमन और पीठ पीछे दूसरों का करियर बर्बाद करते हैं. किसी का बुरा करके कोई अल्लाह आपको नहीं बचाएगा. 30 बुरे काम करके 10 अच्छे काम आपको नहीं बचा पाएंगे. इस जन्म के कर्मों का फल यहीं भुगतना पड़ेगा. उपर वाला सब कुछ देख रहा है.'

वहीं कुछ फैंस ने सलमान का बचाव भी किया. एक अन्य फिमेल फैन ने कहा कि कुछ फैन के अनफोलो करने से मेरे हीरो को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उनसे बेस्ट कोई नहीं है. फैन ने सलमान को सलाह भी दी है कि वे इधर उधर की बातों पर ध्यान न दें क्योंकि उन्हें अपनी जगह से कोई गिरा नहीं सकेगा.
