विजय कुमार सिन्हा की जीवनी | Vijay Kumar Sinha Biography in Hindi

vijay kumar sinha biography in hindi
vijay kumar sinha biography in hindi

Vijay Kumar Sinha Latest News – विजय कुमार सिन्हा बिहार के पांच बार के भाजपा विधायक है, जबकि वर्तमान में राज्य के उपमुख्यमत्री है. इससे पहले भी वे 2024 में राज्य का उपमुख्यमंत्री रह चुके है. नीतीश कुमार सरकार में वे कई बार कैबिनेट का भी हिस्सा रह चुके है. सिविल इंजीनियरिंग की पढाई करने वाले सिन्हा ने अपने करियर इंजीनियरिंग में बनाने के बदले राजनीति में बनाना अधिक उचित समझा. सिन्हा की गिनती बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेताओ में होती है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य में एनडीए की भारी बहुमत से जीत के बाद जब उसकी सरकार बनी तब सिन्हा को एक बार फिर से बिहार की एनडीए सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई. उन्हें एक बार से बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. इस लेख में हम आपको बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की जीवनी (Vijay Kumar Sinha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

विजय कुमार सिन्हा की जीवनी (Vijay Kumar Sinha Biography in Hindi)

पूरा नाम शत्रुघ्न कुमार यादव
उम्र 58  साल
जन्म तारीख 05 जून 1967
जन्म स्थान बिहार के लखीसराय
शिक्षा सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
कॉलेज राजकीय पॉलिटेक्निक बरौनी, बेगूसराय
वर्तमान पद बिहार के उपमुख्यमंत्री
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम शारदा रमन सिंह
माता का नाम सुरमा देवी
पत्नी का नाम श्रीमती सुशीला देवी
भाई का नाम
बेटें का नाम दो पुत्र
बेटी का नाम दो पुत्रियां
स्थाई पता
वर्तमान पता पटना
फोन नंबर
ईमेल

विजय कुमार सिन्हा का जन्म और परिवार (Vijay Kumar Sinha Birth & Family)

विजय कुमार सिन्हा का जन्म 5 जून 1967 को बिहार के लखीसराय जिले के चानन ब्लॉक में आने वाले तिलकपुर गांव में हुआ था. तिलकपुर में उनका ननिहाल है.

उनके पिता का नाम शारदा रमन सिंह था जबकि उनकी माता का नाम सुरमा देवी था. उनके पिता एक शिक्षक थे जबकि उनकी माता एक सामान्य गृहणी थी.  उनकी शादी वर्ष 1986 में श्रीमती सुशीला देवी से हुई है. उनके चार संतान है, दो पुत्र और दो पुत्रियां. विजय कुमार सिन्हा हिन्दू है जबकि वे जाति के भूमिहार हैं. विजय कुमार सिन्हा पर 0 आपराधिक मामला है.

विजय कुमार सिन्हा की शिक्षा (Vijay Kumar Sinha Education)

विजय कुमार सिन्हा ने शुरूआती शिक्षा स्थानीय स्कूलों से पूरी की. बाद में उन्होंने वर्ष 1989 में राजकीय पॉलिटेक्निक बरौनी, बेगूसराय से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया.

विजय कुमार सिन्हा शुरुआती जीवन (Vijay Kumar Sinha Early Life)

विजय कुमार सिन्हा का शुरूआती जीवन सामान्य परिवार वाले परिवेश में बीता. पिता के शिक्षक होने के कारण शुरू से ही उनपर अनुशासन और मर्यादा में रहने का दबाव बना रहा, जिसके कारण उन्हें अपने उद्देश्य पर शुरू से ही ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिली. बेगूसराय के बरौनी में इंजीनियरिंग की पढाई करते हुए सिन्हा का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ना हो गया और फिर उसी क्रम में उन्होंने संघ की विद्यार्थी शाखा ‘अखिल विद्यार्थी विद्यार्थी परिषद’ के भी सदस्य बन गए.

विजय कुमार सिन्हा का राजनीतिक करियर (Vijay Kumar Sinha Political Career)

विजय कुमार सिन्हा बिहार के वरिष्ठ नेता हैं. उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत नब्बे के दशक में शुरू हुई थी. श्री सिन्हा ने अपनी मुख्य राजनैतिक यात्रा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य के तौर पर की थी. शुरुआत में, पार्टी ने उन्हें संघठन का काम सौंपा. यहां ध्यान देने वाली बात है कि किसी भी पार्टी में दो तरह से सदस्य होते है. एक जो जनता के बीच के होते है और दूसरे वे, जो पार्टी की आंतरिक गतिविधि की देखभाल करते है. सिन्हा को आरम्भ में बूथ लेवल कार्यकर्त्ता बनाया गया.

लेकिन इसी के बाद पहली बार भाजपा ने उन्हें 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव में ‘लखीसराय विधानसभा क्षेत्र’ से अपना उम्मीदवार बनाया. सिन्हा को अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत मिली पर यह जीत अधिक समय तक कायम नहीं रह सकी. उसी वर्ष बिहार में विधानसभा के फिर से चुनाव हुए, जिसमें उनकी मात्र 80 मत से पराजय हो गई. उन्हें राष्ट्रीय जनता दल की फुलेना सिंह ने हराया.

इस पराजय को उन्होंने बड़ी ही गंभीरता से लिया और अगले बार के बिहार विधानसभा चुनाव जो 2010 में हुए थे, उसमें जीत गए. चूँकि भाजपा ने उन्हें 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया था. इस जीत के बाद वे दोबारा से विधायक बने.

इसके बाद से विजय कुमार लखीसराय से लगातार जीतते रहे है. उन्हें लखीसराय में 2010 से फिर कभी पराजय का सामना नहीं करना पड़ा है. तब से लेकर वे 2015, 2020 और 2025 के चुनाव में जीत चुके है. अब यही कारण है कि विजय कुमार को लखीसराय ‘अजातशत्रु’, यानि जिसका कोई शत्रु न हो, कहा जाता है. वे लखीसराय विधानसभा सीट से पांच बार जीत चुके है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार को 24,940 के भारी मतों के अंतर से पराजित किया.

विजय कुमार सिन्हा के द्वारा अब तक के धारित पद 

विजय कुमार सिन्हा एनडीए के शासन काल में नीतीश कुमार सरकार में पहली बार 29 जुलाई 2017 को मंत्रिमंडल में शामिल किये गए. उन्हें नीतीश सरकार में श्रम संसाधन मंत्री बनाया गया था, जिस पद पर वे 16 नवंबर 2020 तक रहे. 3 वर्ष से भी अधिक समय तक बिहार सरकार में बने रहने के बाद उन्हें राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली एनडीए सरकार फिर से पद दिए गए पर इस बार उन्हें सरकार में स्थान नहीं मिला बल्कि उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष बना दिया गया. 25 नवंबर 2020 को सरकार गठन के साथ ही सिन्हा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त किये गए, जिस पद पर वे 24 अगस्त 2022 तक आसीन रहे.

फिर वे 24 अगस्त 2022 से लेकर 28 जनवरी 2024 तक विपक्ष के नेता रहे. बाद में, 28 जनवरी 2024 को उन्हें बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया. बिहार के उपमुख्यमंत्री रहते उनके पास कई विभाग थे, जिनमें खान एवं भूविज्ञान, कला, संस्कृति और युवा एवं सड़क निर्माण का नाम आता है. इस तरह बिहार के उपमुख्यमंत्री रहते वे इस विभाग के भी मंत्री बने रहे.

2025 के बिहार विधानसभा में एनडीए की भारी जीत के बाद जब राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनी तो विजय कुमार सिन्हा को फिर से उपमुख्यमंत्री का पद मिला. वे बिहार के 8वें उपमुख्यमंत्री है.

विजय कुमार सिन्हा की संपत्ति (Vijay Kumar Sinha Property)

2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार विजय कुमार सिन्हा की कुल संपत्ति 11.62 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 1.21 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की जीवनी (Vijay Kumar Sinha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

Google search engine