PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'...देश में जबरन सरकार बदलना चाहते हैं' - राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला

16 अक्टूबर 2026
साझा करें:
'...देश में जबरन सरकार बदलना चाहते हैं' - राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला

 Rajnath singh I Rahul Gandhi I Congress I Akhilesh Yadav 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला, लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस और उनके सहयोगी दल युवाओं को भटका रहे, बांग्लादेश की तर्ज पर देश में जबरन सरकार बदलना चाहते हैं, उनका एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म करना और देश में आतंकी पैदा करना है, इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि क्या आप बिना सपा के समर्थन के अपनी रायबरेली सीट जीत पाएंगे? कांग्रेस 37 साल से यूपी की सत्ता से बाहर है, यह वोट चोरी के कारण नहीं, बल्कि काम चोरी के कारण है, राजनाथ सिंह ने आगे कहा- कांग्रेस के इतिहास के पन्ने में मिलेंगे कई काले अध्याय, कांग्रेस ने चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को कठपुतली बनाकर रखा, 1993 में रातों-रात 2 नए चुनाव आयुक्त नियुक्त कर दिए, तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव आयुक्त नवीन चावला को हटाने के लिए राष्ट्रपति को लिखा पत्र, नवीन चावला को कांग्रेस ने बचाया और फिर मुख्य चुनाव आयुक्त बना दिया

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal