राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले बयान पर मचा बवाल, बीजेपी नेता मदन राठौड़ ने कहा था कि अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है, इस पर अब नेता जी सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल, वही मदन राठौड़ के बयान पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने दी तीखी प्रतिक्रिया, डोटासरा ने कहा- 'अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध हुआ, तो भारत पाकिस्तान के साथ है' BJP के राजस्थान अध्यक्ष मदन राठौड़ जी ये पाकिस्तानी प्रेम उस आतंकी मुल्क के लिए जो भारत के नागरिकों की हत्या करता है, देश में दहशतगर्दी फैलाकर आतंकी हमले करता है, सीमा पर जवानों को निशाना बनाता है, भाजपा का ये पाकिस्तानी प्रेम न सिर्फ हमारे वीर जवानों की शहादत और करोड़ों भारतीयों का अपमान है, बल्कि देशद्रोह है, इतिहास गवाह है कि भाजपा हमेशा राष्ट्र-विरोधी ताकतों के साथ रही है। आजादी से पहले जिन्ना की मुस्लिम लीग के साथ हिंदू महासभा द्वारा मिलकर प्रांतीय सरकारें बनाने लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी के बिन बुलाए पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाने तक! देश ने इनका शर्मनाक चेहरा देखा है, फिर चाहे आडवाणी जी का जिन्ना की मजार पर जाकर मत्था टेकना हो, या फिर अटल बिहारी वाजपेयी जी की लाहौर बस यात्रा, और डोभाल परिवार के व्यापारिक संबंध! दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा के रग-रग में पाकिस्तान बसा है, ये लोग देशद्रोही हैं, हालाँकि मदन राठौड़ ने अपने इस बयान पर सफाई भी दी, राठौड़ ने कहा- मैंने जो बात कही थी, वह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में कही थी, लेकिन मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है
'हम पाकिस्तान के साथ हैं' बोलकर बुरे फंसे मदन राठौड़, डोटासरा बोले- ये लोग देशद्रोही हैं

मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले बयान पर बवाल, गोविंद सिंह डोटासरा ने BJP को बताया देशद्रोही








