गहलोत सरकार में विकास की राह पर लगा ब्रेक डेढ़ साल बाद भाजपा की सरकार में टूटेगा- वसुंधरा राजे

तीन दिन के सिरोही दौर पर रहीं पूर्व सीएम मैडम राजे ने कहा कि बात माउण्ट आबू की ही नही है पूरे प्रदेश में सफ़ाई के लिए लोगों को आगे आना चाहिए, लोग स्वच्छता से जुड़ेंगे तब ही मोदी जी के स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा, इस पर कार्यकताओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

img 20220624 wa0108
img 20220624 wa0108

Politalks.News/Rajasthan/MadamRaje. तीन दिन के निजी प्रवास पर सिरोही आईं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे के बीते रोज गुरुवार को एक कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान जहां पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कामों की खूबियां गिनाईं तो वहीं विकास के मुद्दे पर गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. मैडम राजे ने कहा कि कांग्रेस के आते ही विकास पर ब्रेक लग जाता है. अव्वल तो कांग्रेस सरकार विकास की राह पर चलती है नहीं और चलती भी है तो धीरे-धीरे चलती है.

अपने सम्बोधन में पूर्व सीएम मैडम राजे ने एक बार फिर विश्वास के साथ दावा किया कि डेढ़ साल बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा जीतेगी और विकास की गति तेज हो जाएगी. भाजपा का विकास के प्रति समर्पण जाहिर करते हुए मैडम राजे ने कहा कि जिस दिन भाजपा की सरकार चली जाती है, उसी रोज़ विकास पर कट ऑफ़ डेट लग जाता है. अब डेढ़ साल बाद भाजपा की सरकार बनेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे.

यह भी पढ़े: किन-किन विधायकों को दिए 10-10 करोड़? सीएम गहलोत के आरोपों पर BJP ने RTI लगाकर मांगी सूचना

आपको बता दें, सिरोही प्रवास के दौरान गुरुवार को माउण्ट आबू में जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिरकत की थी. इस दौरान मैडम राजे ने स्वच्छता अभियान का भी जिक्र किया भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वो आगे आएं और स्वच्छता की जिम्मेदारी उठाएं. पूर्व सीएम मैडम राजे ने कहा कि बात माउण्ट आबू की ही नही है पूरे प्रदेश में सफ़ाई के लिए लोगों को आगे आना चाहिए. लोग स्वच्छता से जुड़ेंगे तब ही मोदी जी के स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा. इसके लिए भाजपा को आगे आना चाहिए और हर जगह सफ़ाई की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: शिवसेना की चिठ्ठी पर भड़के शिंदे- कानून हमें पता है, 54 MLA और 12 MP का हो सकता है बागी कुनबा

इस दौरान मैडम राजे की बातों से उत्साहित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसी समय घोषणा की कि वे माउण्ट आबू को स्वच्छ रखेंगे. आपको बता दें, इस कार्यक्रम में सांसद देवजी पटेल, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, विधायक पूरा राम, पूर्व विधायक ओटा राम देबासी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री यूनुस खान, पूर्व ज़िला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, मंडल अध्यक्ष टेक चंद भंभानी, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य मौजूद थे. इससे पहले मैडम वसुंधरा राजे ने अधर देवी और अचलेश्वर महादेव का दर्शन और पूजा अर्चना की.

आपको बता दें, अपने तीन दिन सिरोही प्रवास के दौरान दौरान मैडम राजे कुछ निजी कार्यक्रमों में शामिल हुईं, मंदिरों में भी गईं और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिल कर अपने मन की बात कही. सियासी जानकारों की मानें तो चुनाव से पहले मारवाड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों से व्यक्तिगत संपर्क साध कर मैडम राजे आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मारवाड़ में अपनी जमीन मजबूत कर रही हैं.

Google search engine

Leave a Reply