चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा की गिरफ्तारी पर भड़कीं स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) अपनी बेबाकी व स्पष्टवादिता के लिए सोशल मीडिया पर खासी मशहूर हैं. ये दोनों राजनीति हो या बॉलीवुड का कोई इवेंट सभी पर करारा जवाब देती हैं. हाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद (Chinmayanand) पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इस मुद्दे पर दोनों अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए यूपी पुलिस के इस कदम को अमानवीय बताया. इसके बाद यूजर्स ने न केवल इन दोनों की तारीफ की बल्कि अपने कमेंट भी किए. स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘क्या हो क्या रहा है?’ Beti … Read more

17 राज्यों की 63 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव डालेंगे सरकार की सेहत पर असर

महाराष्ट्र (Maharastra) एवं हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election-2019) के साथ राजस्थान (Rajasthan) सहित अलग-अलग राज्यों की खाली सीटों पर विधानसभा उप चुनावों (By-Election 2019) की घोषणा हो चुकी है. 21 अक्टूबर को 17 राज्यों की 64 सीटों पर उप चुनाव होने है. इनमें 63 विधानसभा और एक लोकसभा सीट शामिल है. हालांकि BJP-Congress के साथ सभी राजनीतिक पार्टियों उप चुनावों को गंभीरता से ले रही हैं लेकिन ये भी सच है कि उप चुनावों के परिणाम प्रदेश सरकारों की सेहत पर असर डालने वाले साबित होंगे. कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सीटों पर उप चुनाव होने हैं. कर्नाटक (Karnataka) में 15 और यूपी की 11 सीटों पर … Read more

शाहजहांपुर दुष्कर्म मामला: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पहुंचे स्वामी चिन्मयानंद

शाहजहांपुर में एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म मामले में यूपी की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उनका मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां भारी फोर्स की तैनाती के बीच उनका मेडिकल कराया गया. यहां से उन्हें स्थानीय अदालत में ले जाकर पेश किया गया. अदालत ने स्वामी चिन्मयानंद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. स्वामी चिन्मयानंद को शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले पिछले शुक्रवार केा शाहजहांपुर में एसआईटी की टीम ने स्वामी चिन्मयानंद से करीब सात घंटे पूछताछ की और उनके आवास … Read more

सपा नेताओं को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही उप्र की योगी सरकार

उप्र में भाजपा की योगी सरकार (Yogi Adityanath Government) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रह है. एक तरफ जहां आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ कई मामले दर्ज करने के बाद तेजी से कार्रवाई हो रही है, वहीं सपा नेताओं को उस संपत्ति से बेदखल करने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जो सरकार के नियंत्रण में है. इसी के तहत उप्र सरकार के राज्य संपत्ति विभाग ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट (Lohia Trust) का बंगला शुक्रवार को खाली करवा लिया. यह बंगला लंबे समय से सपा के कब्जे में था. लोहिया ट्रस्ट (Lohia Trust) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) … Read more

चिन्मयानंद से शाहजहांपुर में करीब सात घंटे पूछताछ

स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayananda) के खिलाफ रेप का आरोप लगाने वाली विधि छात्रा की शिकायत पर उप्र सरकार ने जिस विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है, उसके अधिकारियों ने शुक्रवार को शाहजहांपुर में स्वामी चिन्मयानंद से करीब सात घंटे पूछताछ की और उनके आवास की भी जांच पड़ताल की. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला चिन्मयानंद की मसाज करती दिख रही है. एसआईटी का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ है. छात्रा ने आरोप लगाया था कि स्थानीय पुलिस उसके आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. चिन्मयानंद (Chinmayananda) की संस्था कई कॉलेजों का संचालन करती है. एसआईटी … Read more

प्रियंका ने यूपी पुलिस पर साधा निशाना, चिन्मयानंद की गिरफ्तारी की मांग की

इन दिनों उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) गुनाहगारों की कर्म स्थली बनता जा रहा है. ताज्जुब की बात ये है कि सत्ता संभालते ही UP के शूटआउट स्पेशलिस्ट बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैंगस्टर्स का एनकाउंटर करना शुरू किया. इससे गुनाहों के ये देवता मारे जाने के डर से खुद ही सरेंडर करने लगे. लेकिन अब यूपी पुलिस को आखिर क्या हो गया है कि वो आरोपियों पर कार्रवाई करना तो दूर, उन्हें गिरफ्तार करने की हिम्मत तक नहीं कर पा रही. इसकी क्या वजह है. कहीं इसकी वजह आरोपियों का संबंध बीजेपी से होना तो नहीं… कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का इशारा तो सीधे-सीधे इसी ओर है. … Read more

मथुरा में क्या बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय मत्स्य पालन पशु पालन एवं डेयरी विभाग मंत्री गिरिराज सिंह ने मथुरा में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान और स्वच्छता ही सेवा मिशन कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर मंच को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में पशुओं का टीकाकरण होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी आगामी योजनाओं से न केवल पशुधन अपितु पशुपालकों को भी काफी लाभ होगा. इन सभी योजनाओं के लिए मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया.

मथुरा में क्या बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह (Gajendra Singh) ने मथुरा (Mathura) में मंच को संबोधित करते हुए कहा कि  स्वस्थ्य भारत और समद्ध भारत के संकल्प के साथ में जोड़ते हुए नया भारत बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में जब देश आदरणीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएगा, उस दिन देश खुले में शौच से भी मुक्त होगा और यही गांधीजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

वीडियो खबर: मथुरा में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले में कहा कि देश में पशुधन काफी बड़ी बात है. पशुधन के बिना अर्थव्यवस्था (Economy) क्या गांव सहित कुछ भी नहीं चल सकता. उन्होंने कहा कि हमारे देश में कुछ लोगों के कान में अगर ॐ शब्द पड़ जाता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं. ऐसा कहने वालों ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस मौके पर उन्होंने आतंकवाद पर भी जमकर निशाना साधा.

गाय का नाम सुनते ही लोगों को करंट लग जाता है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थे. यहां मोदी ने पशु आरोग्य से जुड़ी कई योजनाओं का उद्घाटन किया. साथ ही प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान और स्वच्छता ही सेवा मिशन कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि देश में पशुधन काफी बड़ी बात है. पशुधन के बिना अर्थव्यवस्था क्या गांव सहित कुछ भी नहीं चल सकता. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे देश में कुछ लोगों के कान में अगर ॐ शब्द पड़ जाता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं. वहीं गाय सुनते ही करंट लग जाता है. ऐसा कहने वालों ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.’ इस मौके पर मोदी ने गौ सेवा के साथ गौ पूजा भी की.

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवांडा का एक किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि मैं पिछले साल रवांडा गया था. वहां से आई खबरों पर देश में तूफान खड़ा कर दिया. कुछ लोग कहते थे कि मोदी वहां 250 गाय तोहफे में देकर आए जो सच नहीं है. दरअसल रवांडा में एक योजना चल रही है. वहां की सरकार गांव में लोगों को गाय भेंट देती है. अगर बछड़ी होती है तो सरकार वापस लेकर दूसरे किसानों को देती है.

पीएम मोदी ने पशुधन को बचाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए भी प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक एक जहर है जो गायों और अन्य पशुधन के लिए एक बड़ा खतरा है. उन्होंने देशवासियों से प्लास्टिक की थैलियों और प्लास्टिक की बोटल का इस्तेमाल न करने का आव्हान किया. उन्होंने प्लास्टिक की जगह अन्य विकल्पों की ओर ध्यान दिए जाने और नए स्टार्टअप खोलने जाने पर बल दिया.

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान पर भी बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद आज वैश्विक समस्या बन चुका है जिसकी जड़ें हमारे पड़ौस में फल-फूल रही है. भारत इस चुनौती से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है. उन्होंने कहा कि हमने पहले भी आतंकवाद को जवाब दिया है और आगे भी देते रहेंगे.

इस दौरान कार्यक्रम में यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मत्स्यपालन पशु पालन एवं डेयरी विभाग मंत्री गिरिराज सिंह, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह, सांसद हेमा मालिनी, डॉ.संजीव बालयान और यूपी के मंत्रीगण मौजूद रहे.