वीडियो खबर: हमें खैरात में नहीं चाहिए मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन: ओवैसी

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें 5 एकड़ जमीन की खैरात नहीं चाहिए. ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का फैसला किया है लेकिन हमें खैरात की जरूरत नहीं. सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर फैसला सुनाते हुए अन्य किसी भी स्थान मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ भूमि देने का फैसला सुनाया.

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या फैसले से कराए दृढ इच्छा शक्ति के दर्शन: प्रधानमंत्री मोदी

Modi Speech on Ayodhya

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवादित जमीन पर सालों पुराने केस का फैसला सुनाते हुए इतिहास रचने का काम किया. उसके बाद सैंकड़ों वर्षों का एक दीर्घकालीन इ​तिहास है. पूरे देश की ये इच्छा थी कि इस मामले की अदालत में हर रोज सुनवाई हो, जो हुई और आज निर्णय आ चुका है. दशकों तक चली न्याय प्रक्रिया और उस पूरी प्रक्रिया का अब समापन हुआ है. साथियों…(Modi Speech on Ayodhya) पूरी दुनिया ये तो मानती है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रित देश है. आज दुनिया ने ये भी जान लिया है कि भारत का लोकतंत्र कितना जीवंत और मजबूत है. फैसला … Read more

‘अयोध्या फैसला देश के सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत करेगा’

#AyodhyaVerdict

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. आज सोशल मीडिया पर केवल और केवल एक ही हचलच है, एक ही वायरल टॉपिक है और वो है अयोध्या फैसला. सालों से अदालत में चल रहे राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवादित जमीन पर चल रहे विवाद को आज सुप्रीम कोर्ट ने सुलझा दिया और फैसला भी ऐसा कि न किसी की जीत हुई और न ही हार. विवादित जमीन पर मंदिर और मस्जिद के लिए अलग जगह. हालांकि मामला संवेदनशील है लेकिन देशभर में शांति की लहर कायम है. सभी बड़े राजनीतिज्ञों ने सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर अपनी राय व्यक्त की. (#AyodhyaVerdict) यह भी पढ़ें: अयोध्या के बाद अब ये तीन … Read more

अयोध्या फैसले का करना चाहिए सम्मान, अगर BJP, VHP और RSS चाहती तो जल्द निपट सकता था मामला- अशोक गहलोत

Leaders on Ayodhya Verdict

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. लंबे इंतजार के बाद अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया. देश की सर्वोच्च अदालत ने अपने फैसले में अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला विराजमान का हक माना है. जबकि मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया है. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 जजों की विशेष बेंच ने सर्वसम्मति से यह फैसला सुनाया है. इस फैसले के आने के बाद देश के सभी बडे राजनेताओं के इस फैसले का सम्मान करते हुए शान्ति व्यवस्था बनाए रखने कि अपील की है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले … Read more

अयोध्या के बाद अब ये तीन बड़े फैसले आएंगे CJI गोगोई के रिटायर होने से पहले!

CJI Ranjan Gogoi

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. देश की सबसे बड़ी अदालत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई (CJI Ranjan Gogoi) ने शनिवार को देश का सबसे बड़ा फैसला सुनाया. ये था अयोध्या में राम जन्म भूमि विवाद से जुड़ा फैसला. सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय संविधान बैंच ने विवादित जमीन को हिंदू पक्ष के ट्रस्ट को सौंपने और मुस्लिम समुदाय को मस्जिद के लिए अयोध्या में ही अन्यत्र 5 एकड़ जमीन देने का फैसला सुनाया. ये फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये मामला बेहद संवेदनशील है. मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं. ऐसे में 12, 13 और 14 नवम्बर ये केवल तीन दिन शेष हैं जिनमें तीन बड़े फैसले … Read more

अयोध्या फैसले पर भड़के ओवैसी, कहा- नहीं चाहिए खैरात, वहीं पीएम मोदी, भागवत सहित सभी बड़े नेताओं ने किया सम्मान

Ayodhya Verdict

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिम्स (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें 5 एकड़ जमीन की खैरात नहीं चाहिए. ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का फैसला किया है लेकिन हमें खैरात की जरूरत नहीं. उन्होंने ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला (Ayodhya Verdict) अमिट नहीं है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को सालों से चले आ रहे अयोध्या राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर फैसला सुनाते हुए विवादित जमीन पर राम मंदिर और अयोध्या में अन्य किसी भी स्थान मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ भूमि देने का फैसला सुनाया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ​शिया पक्ष और निर्मोही अखाड़ा के जमीन पर अधिकार करने के दावे को साफ तौर पर खारिज कर दिया.

बेहद संवेदनशील स्थिति में ओवैसी ने बिगड़े बोल बोलते हुए कहा कि मेरी राय में पांच एकड़ नहीं लेनी चाहिए. देश का मुसलमान इतना कमजोर या गया गुजरा भी नहीं है कि यूपी में 5 एकड़ जमीन के लिए पैसा इक्ठ्ठा न कर सके. हमें खैरात में जमीन नहीं चाहिए. हम अपने लीगल राइट के लिए लड़ रहे थे. हमें किसी से भीख की जरूरत नहीं है. ओवैसी ने ये भी कहा कि मंदिर बनाने का अधिकार उन लोगों को दे दिया जिन लोगों ने 1992 में मस्जिद का ढांचा गिराया. ओवैसी ने पर्सनल लॉ बोर्ड को जमीन लेने से इनकार करने की सलाह दी.

अयोध्या राम जन्म भूमि पर आए फैसले (Ayodhya Verdict) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जन सामान्य के विश्वास को मजबूत करने वाला बताया. उन्होंने कहा कि रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है. उन्होंने देशवासियों से शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने की अपील की.

बड़ी खबर : विवादित जमीन पर ही बनेगा राम मंदिर, मुस्लिम पक्ष को मिलेगी अलग जमीन

वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले का स्वागत करते हुए कहा, ”हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं. ये केस कई दशकों से चल रहा था और अब ये अपने सही अंत पर पहुंचा है. इसे जीत या हार की तरह नहीं देखा जाना चाहिए. इसी के साथ हम समाज के सभी लोगों की कोशिशों का भी स्वागत करना चाहूंगा. सभी शांति बनाए रखें.”

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर योग गुरू बाबा रामदेव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज सत्यमेव जयते चरितार्थ हुआ है. बाबा रामदेव ने कहा कि मंदिर निर्माण में मुस्लिम और मस्जिद बनाने में हिंदुओं को सहयोग देना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से जफरयाब जिलानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अयोध्या पर फैसले (Ayodhya Verdict) का सम्मान करते हैं लेकिन फैसला विरोधाभासी है. जिलानी ने ये भी कहा कि हमारा कॉन्सेप्ट ज़मीन का कभी था ही नहीं. कोर्ट में हमारी बातें समझी नहीं गईं. जमीन हिंदू पक्ष को देने का फैसले की बात से हम असंतुष्ठ हैं. मस्जिद की कोई कीमत नहीं हो सकती. हालांकि जिलानी ने मुस्लिमों से प्रदर्शन न करने की अपील करते हुए कहा कि यह मुकदम न किसी की जीत है और न ही हार.

बसपा चीफ मायावती ने भी ट्वीट पोस्ट करते हुए सभी देशवासियों से सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार करने, फैसले का सम्मान करने और शांति बनाए रखने की अपील की.

इस मामले पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि हर किसी को खुश करना न्याय नहीं होता. अगर ऐसा होता है तो वो राजनीति होती. उन्होंने ये भी कहा कि अगर महात्मा गांधी की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई होती तो फैसला यही होगा कि नाथूराम गोडसे एक हत्यारे लेकिन देशभक्त थे.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस के वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये वक्त हम सभी भारतीयों के बीच बन्धुत्व,विश्वास और प्रेम का है.

वहीं प्रियंका गांधी ने देश के सभी पक्षों, समुदायों और नागरिकों को इस फ़ैसले का सम्मान करते हुए सदियों से चली आ रही मेलजोल की संस्कृति को बनाए रखने की अपील की.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले (Ayodhya Verdict) पर कहा, ‘सर्वोच्च न्यायालय का अयोध्या पर निर्णय ऐतिहासिक है. यह निर्णय भारत के सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत करेगा. मुझे विश्वास है कि सभी लोग धैर्य एवं उदारता के साथ इस फ़ैसले को स्वीकार करेंगे. रक्षा मंत्री ने देशवासियों ने शांति और सौहार्द बनाए रखने को कहा.

अयोध्या फैसला: विवादित जमीन पर ही बनेगा राम मंदिर, मुस्लिम पक्ष को मिलेगी अलग जमीन

Ayodhya Judgment

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. अयोध्या राम जन्मभूमि और ​बाबरी मस्जिद मामले का फैसला (Ayodhya Judgment) आ गया. इस के साथ देश में 500 साल पुराना और 200 साल पुराना न्यायिक मामला आज समाप्त हो गया. सुप्रीम कोर्ट ने सुबह साढ़े 10 बजे फैसला रामजन्मभूमि न्यास के पक्ष में सुनाते हुए विवादित जमीन पर ही राम मंदिर बनाने का ​फैसला सुनाया. साथ ही सुन्नी मुस्लिम पक्ष के लिए अयोध्या में ही किसी अन्य जगह पर 5 एकत्र भूमि देने की बात कही. सीजेआई सहित 5 जजों की विशेष बैंच ने कहा कि जमीन कहां दी जाएगा, इस बारे में राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर फैसला करे. साथ ही जमीन को ट्रस्ट को … Read more

अयोध्या मामले पर काउंटडाउन शुरू, किसी भी वक्त आ सकता है फैसला

Ayodhya Case

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) और बाबरी मस्जिद जमीन विवाद फैसले (Ayodhya Case) का काउंटडाउन शुरू हो गया है, किसी भी वक्त आ सकता है फैसला. ऐसे में सम्भावित फैसले को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है. सतर्कता बरतते हुए अयोध्या में रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद से जुड़े सभी आयोजनों पर रोक लगा दी गयी है. सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ओर सख्त करना शुरू कर दिया गया है. यहां तक की कोई भी व्यक्ति, समुह व संगठन राम जन्मभूमि एवं मस्जिद से जुड़े समारोह, पदयात्रा, जनसभा पर रोक लगा दी गयी है ताकि जनसमुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत न हों. कई … Read more

‘उत्तर प्रदेश सरकार एक घबराई हुई सरकार है’

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पूर्व मंत्री चिन्मयानंद (Chinmayanand) और शाहजहांपुर की कानून की छात्रा का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. छात्रा ने पूर्व मंत्री पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए साक्ष्य के तौर पर 43 वीडियो पुलिस को सपुर्द किए हैं. अब पुलिस ने चिन्मयानंद को ब्लैकमेल कर 5 करोड़ मांगने के आरोप में छात्रा को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन शुरू किया. जवाबी कार्यवाही करते हुए यूपी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जेल में डालना शुरू कर दिया. इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandi) ने सोशल … Read more

‘किसकी मजाल जो हाथी को धकेल के तीसरे नंबर पर पहुंचा दे’

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हमीरपुर विधानसभा सीट (Hamirpur Assembly) पर हुए उप चुनाव का परिणाम आ गया है. यहां सत्ताधारी BJP ने अपना कब्जा जमाया. अब इस जीत पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती (Mayawati) गुस्से से आग बबूला हो गयी और भाजपा पर EVM में धांधली का आरोप जड़ दिया. मायावती ने ये भी लॉजिक दिया कि बसपा के वोटर्स भारी बारिश के चलते घर से बाहर निकले ही नहीं. अपने गुस्से को उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर निकाला और ताबड़तोड़ तीन ट्वीट करते हुए भाजपा पर बसपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए षडयंत्र रचने का आरोप तक लगा दिया. अपने पहले ट्वीट में … Read more