योगी के दांव में फंसी सपा को लगने लगा मुलायम से खतरा! संस्थापक को बिसराने की रणनीति फाइनल!

img 20211113 wa0282

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है. लेकिन समाजवादी पार्टी वर्तमान समय में अपने जन्म से लेकर अब तक की सबसे बड़ी उलझन और संकट के दौर से गुजर रही है. भाजपा ने सपा के सामने ऐसा चक्रव्यूह बनाने के संकेत दिए हैं, जिससे पार्टी को अपने संस्थापक को पीछे करना पड़ रहा है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत ठीक नहीं रहती है. उम्र की वजह से मुलायम बहुत कमजोर और बीमार भी हैं. हालांकि पिछले दिनों अपने समधी लालू प्रसाद यादव के साथ मुलाकात में वे काफी ठीक लग रहे थे. सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या … Read more

आजमगढ़ में शाह ने बताया क्या है JAM तो योगी के गढ़ में अखिलेश ने किया विजय रथयात्रा का आगाज, भरी हूंकार

यूपी की सियासत का सुपर शनिवार!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज का सुपर शनिवार बहुत ही महत्वपूर्ण रहा. यूपी की सियासत में वापसी के लिए सबसे ज्यादा जोर आजमाइश कर रही बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने आज पूर्वांचल के चुनावी रण में एक साथ हूंकार भरी. दोनों ही दलों के प्रमुख यह अच्छे से जानते हैं कि आगामी चुनाव में अगर फ़तेह हासिल करनी है तो पूर्वांचल में पार्टी को और मजबूत करना होगा. इसी कड़ी में आज बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ में जमकर हूंकार भरी. तो वहीं सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर से अखिलेश यादव ने अपनी ‘विजय रथ यात्रा‘ का आगाज किया. अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ … Read more

भारी नुकसान के बावजूद योगीराज! साइकिल पकड़ेगी रफ्तार लेकिन हांफे हाथी-हाथ, सी वोटर का सर्वे

UP में फिर एक बार BJP सरकार!

Politalks.News/Uttarpradesh. अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही राजनीतिक पार्टियां जोर आजमाइश में जुट गईं हैं. उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किसकी सरकार बनेगी और किसकी विदाई होगी, इस पर अभी से ही सियासी गुणा-भाग का काम शुरू हो चुका है. वहीं अब इसको लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है. इनमें से सबसे अहम चुनाव है उत्तर प्रदेश का. सभी की निगाहें इसी राज्य पर हैं. अलग-अलग दल सूबे में अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी ये जनता को ही तय करना है. इसी के मद्देनजर चुनाव से पहले एबीपी … Read more

पूर्वांचल बना सबसे बड़ा हथियार, ‘चाणक्य’ के गुरुमंत्र के साथ शुरू हुआ महामंथन तो अखिलेश ने कसा तंज

पूर्वांचल बना सबसे बड़ा हथियार

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आते जा रहे हैं वैसे-वैसे सियासी क्षत्रपों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सियासी जानकारों का मानना है कि कई अन्य मुद्दों के अलावा योगी आदित्यनाथ बीते 5 साल में अपने विधायकों से कोई खास तालमेल स्थापित नहीं कर पाए. ऐसे में अब बीजेपी की तमाम समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी खुद बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने ले ली है. वहीं यूपी की सियासत की अगर बात करें तो ऐसा माना जाता है जिसने पूर्वांचल में अपना झंडा लहरा दिया, उसने सत्ता की चाबी हासिल कर ली. इसीलिए आज वाराणसी में होने वाली बीजेपी की बड़ी बैठक में अमित शाह का … Read more

अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी! बीजेपी ने की पुराने फॉर्मूले के साथ चुनावी रण में उतरने की तैयारी

अयोध्या के बाद अब मथुरा-काशी!

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कमर कस ली है. भाजपा की ओर से भले इस बात का कितना भी प्रचार किया जा रहा हो कि ‘ईमानदार सरकार, काम दमदार‘, लेकिन संकेत जो मिल रहे हैं उससे लग रहा है कि अगला चुनाव भी हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे पर ही लड़ना तय माना जा रहा है. दिवाली के त्योहार के बहाने भाजपा ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. अयोध्या में जैसी दिवाली इस बार मनाई गई है और उस दौरान भाजपा के नेताओं ने जो बातें कही हैं उसके बाद कोई संशय नहीं रह गया है. दरअसल, दीवाली की … Read more

बीजेपी की हार तय, 400 सीटें जीतने का दावा बचकाना, जनता नहीं करेगी कांग्रेस पर विश्वास- मायावती

भाजपा, सपा और कांग्रेस को मायावती ने लिया आड़े हाथ

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तरप्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. सभी राजनीतिक दल फिलहाल सियासी उधेड़बुन में लगे हैं. इसी सियासी उधेड़बुन के जरिये सभी दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं. वहीं प्रदेश की सियासत में अपने वजूद को मजबूत करने के लिए मायावती ने अब कमर कस ली है. हालांकि अभी तक सियासी जानकारों का कहना है कि मायावती आगामी चुनाव में सिर्फ खानापूर्ति ही कर रही है. खैर ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा कि मायावती का सियासी भविष्य क्या होगा. लेकिन मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर बीजेपी सहित तमाम राजनीतिक … Read more

आरक्षण दोगे तो देंगे सत्ता की चाबी- निषाद ने दिखाए BJP को तेवर, भगवान राम पर दे गए बेतुके बयान

आरक्षण दोगे तो देंगे सत्ता की चाबी

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तक तमाम राजनीतिक दल ‘सियासी उधेड़बुन’ में लग चुके है. सभी पार्टियां अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर आगामी चुनावी की रणनीति पर काम कर रही हैं तो वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी बीजेपी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. निषाद के इस बयान से बीजेपी नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें जरूर दिखाई देने लगी हैं. साथ ही संजय निषाद ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान भगवान राम को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. डॉ. संजय निषाद ने भगवान श्री राम को राजा … Read more

योगी ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान तो अखिलेश ने तंज भरी सलाह देते हुए बदले सुर, सियासी चर्चाएं तेज

योगी ने ठोकी चुनावी ताल!

Politalks.News/Uttarpradesh. अपने आप में रोचक हो चले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में दिग्गजों के चुनाव लड़ने को लेकर अब तक संशय बना हुआ था, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर ठहरे हुए पानी में कंकर डाल दिया है. आपको बता दें कि यूपी में लगभग सभी पार्टियों के सियासी दिग्गज इस बार खुद न लड़कर दूसरे नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़वाने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. फिर चाहे वो अखिलेश यादव हों या मायावती या फिर प्रियंका गांधी, सभी ने विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है, या गोल मोल जवाब देते आ रहे हैं. इन सबके बीच यूपी के ‘महाराज’ योगी की चुनाव … Read more

सरयु किनारे सियासी दिवाली में योगी के शब्दबाण- पहले रामभक्तों पर चली थीं गोलियां, अब होगी पुष्पवर्षा

सरयु किनारे योगी की 'सियासी' दिवाली!

Politalks.News/Uttrapradesh. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में दीपोत्सव में शामिल रामभक्तों का स्वागत किया और सपा पर जमकर निशाना साधा. योगी ने कहा कि, ‘यह आप सब की ही ताकत है कि आज अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण किया जा रहा है, योगी ने संतों से पूछा कि, ‘आप खुश हैं या नहीं?‘ जवाब हां में आने पर कहा कि यह श्रीराम की ताकत ही है कि जिन लोगों ने कभी रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं वो भी अब राम के दर्शन कर रहे हैं’. दरअसल आज अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है. राम की पौड़ी पर 9 लाख से ज्यादा दीप जलाए गए हैं. तो योगी ने … Read more

योगी के गढ़ में गरजे पायलट- यूपी में होगा तख्तापलट, राय के माफीनामे से खुली BJP की साजिश की पोल

योगी के गढ़ में गरजे पायलट

Politalks.News/Uttarpradesh. पूर्व सीएजी विनोद राय के माफीनामे के बाद कांग्रेस हमलावर है. इसको लेकर भाजपा को घेरा जा रहा है. इसी टास्क के साथ सचिन पायलट आज लखनऊ में प्रेसवार्ता करने पहुंचे. पायलट ने कहा कि, ‘भारत के पूर्व नियंत्रक महालेखा परीक्षक विनोद राय ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि संजय निरुपम ने उनसे कभी नहीं कहा कि वह 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले मामले में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम शामिल न करें’ पायलट ने कहा कि, ‘इससे यह साफ हो गया है कि 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के माध्यम से कांग्रेस की तत्कालीन सरकार और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ सुनियोजित तरीके से भ्रमजाल फैलाया गया था. … Read more