पहले सूरज डूबते ही हवा में कट्टा लहराने वाले आ धमकते थे सड़कों पर, अब चल रहा बुलडोजर- पीएम मोदी

'UP+योगी= उपयोगी'

Politalks.News/UttarPradesh. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए आगामी उत्तरप्रदेश चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) हर हाल में महत्वपूर्ण है. प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कमर कस रखी है. तो वहीं आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से 2024 लोकसभा चुनाव की भी नींव रखी जायेगी. भारतीय जनता पार्टी अच्छी तरह जानती है कि अगर केंद्र की सत्ता में वापसी करनी है तो यूपी का चुनाव हर हाल में जीतना होगा. इसी कड़ी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के कुछ ही दिन बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narnedra Modi) ने शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का शिलान्यास किया. इस दौरान जनसमूह को … Read more

रैली में आरक्षण का एलान नहीं होने से भड़के निषाद बोले- भाजपा को सरकार बनानी है तो रखें ख्याल

शाह ने तोड़ी 'आस' तो भड़के निषाद

Poitalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) की सियासत से बड़ी खबर निकल कर आ रही है. बीजेपी के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहने के बात करने वाले संजय निषाद (sanjay nishad) नाराज बताए जा रहे हैं. सियासी जानकारों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की लखनऊ के रमाबाई पार्क में आयोजित रैली में निषाद समाज के लिए आरक्षण की घोषणा होनी थी. इसी ख़ास घोषणा को लेकर यहां हज़ारों की संख्या में निषाद समाज के लोग आए थे. लेकिन ऐसी कोई घोषणा न होने से निषाद पार्टी (Nishad party) के चीफ संजय निषाद बेहद नाराज़ बताए जा रहे हैं. इसको लेकर संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी … Read more

UP के चुनावी रण में अमित शाह ने निषाद पार्टी के साथ संयुक्त रैली में किया दावा- अबकी बार 300 पार

‘अबकी बार 300 पार’

Politalks.News/UttarPradesh. भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने उत्तरप्रदेश चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी (BJP) के दिग्गज नेता साल 2021 के अंतिम दिनों में एक के बाद एक चुनावी सभाएं करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) सहित कई केंद्रीय मंत्री आगामी दिनों में बीजेपी डेरा लगाएंगे और प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज का बखान करेंगे. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी आगामी चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को देश के गृहमंत्री और कभी उत्तरप्रदेश के प्रभारी रहे अमित … Read more

BJP ने जनता को दिक्कत, किल्लत और जिल्लत के सिवा नहीं दिया कुछ भी- रायबरेली में बरसे अखिलेश

रायबरेली में बरसे अखिलेश

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttarpradesh Assembly Election) के लिए तेज होते घमासान के चलते सभी राजनीतिक दलों के बीच सियासी बयानबाजी भी तीखी होती जा रही है. सभी दल अपने-अपने हिसाब से चुनावी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं. यूपी की सत्ता में एक बार फिर वापसी के लिए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पूरी जोर आजमाइश में लगे हैं. इसी कड़ी में आज अखिलेश यादव अपनी समाजवादी विजय यात्रा (Samajwadi Vijay Yatra) लेकर रायबरेली (Raebareli) पहुंचे. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने केंद्र एवं योगी सरकार पर एकबार फिर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘बीजेपी (BJP) ने जनता को दिक्कत-किल्लत और जिल्लत के … Read more

लखीमपुर पर विपक्ष ‘लाल’, दिल्ली तलब अजय मिश्रा टेनी ने निकाली मीडिया पर भड़ास, कुर्सी पर संशय!

लखीमपुर पर विपक्ष 'लाल'

Politalks.News/LakhimpurKheri. लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) कांड की SIT रिपोर्ट आने के बाद केंद्र सरकार फिर विपक्ष के निशाने पर है. केंद्र सरकार ये अच्छे से जानती है कि आगामी विधानसभा चुनाव (Uttarpradesh Assembly Election) में लखीमपुर खीरी एक बड़ा मुद्दा बन सकता है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) से इस्तीफा लिया जा सकता है. टेनी को फिलहाल दिल्ली तलब किया गया है. इससे पहले टेनी आज मीडिया पर भड़कते भी नजर आये. सूत्रों का कहना है कि मंत्री जी को दिल्ली तलब की खबर पहले ही मिल चुकी थी जिसके कारण वो अपना आप खो बैठे. … Read more

अखिलेश फिर बोले- जीतेंगे 400 सीटें, राजभर को बताया चाचा तो निशाने पर रहा पीएम का काशी दौरा

अखिलेश फिर बोले- जीतेंगे 400 सीटें

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) को लेकर सभी राजनीतिक दाल अपने अपने तरीके से प्रदेश की जनता को लुभाने की तैयारी कर रहे हैं. आज से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जौनपुर (Jaunpur) से अपनी विजय यात्रा (Vijay Yatra) का आगाज किया है. राजनीतिक जानकारों की माने तो इस विजय यात्रा में जो जनसैलाब उमड़ा है वो एक अलग ही संदेश दे रहा है. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके सहयोगियों के सुर भी बदले-बदले नजर आ रहे हैं. अखिलेश यादव ने जहां जौनपुर से अपनी विजय यात्रा की शुरआत से पहले बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि ‘भाजपा … Read more

‘बच्चे को लग जाएगी सर…’ गोद में बच्चा लिए शख्स को बेरहमी से पीटने वाली ‘योगी पुलिस’ पर बरसे वरुण

कानपुर पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)की ‘योगी पुलिस’ एक बार फिर चर्चाओं में है. इस बार कानपुर देहात से पुलिस (Kanpur Police) की बर्बरता का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक पुलिसवाला एक शख्स पर लाठियां बरसा रहा है और जिस शख्स के साथ ये शर्मनाक हरकत हुई है, उसकी गोद में मासूम बच्चा रो रहा है. इस वीडियो को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ (Yogi AdityaNath) सरकार को निशाने पर लिया है. वरुण ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके, यह बहुत कष्टदायक है’. एक मिनट … Read more

पिछली सरकारों में लगता था कि साक्षात कंस कर रहा हो ब्रज क्षेत्र में शासन- योगी का अखिलेश पर निशाना

योगी का अखिलेश पर निशाना

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) की चुनावी जंग पहले भगवान राम (Ram) के इर्द गिर्द ही लड़ी जाती थी, लेकिन अब भगवान श्री कृष्ण (ShriKrishna) की भी इसमें एंट्री हो गई है. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जहां सबसे पहले मथुरा का राग छेड़ा तो उनके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) ने भी मथुरा (Mathura) को लेकर एक बयान दिया था. दोनों नेताओं के इस बयान ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं थी. अब बुधवार को मथुरा पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार की तुलना द्वापर युग के कंस के ब्रज क्षेत्र से … Read more

पश्चिमी यूपी में अखिलेश और जयंत करेंगे खेला! बोले- यहां नहीं उगेगा भाजपा का सूरज, अब ये भागने वाले हैं

पश्चिमी यूपी में अखिलेश और जयंत करेंगे खेला!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आख़िरकार सपा (Samajwadi Party) और RLD (Rashtriya Lok Dal) ने एक साथ हुंकार भर ली है. काफी दिनों से चल रही अटकलों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और RLD प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने फाइनल मुहर लगा दी है. दोनों ही दलों ने आज मेरठ (Meerut) में ‘परिवर्तन संदेश रैली’ का आयोजन किया गया. दोनों ही दलों के नेताओं द्वारा इस रैली को बदलाव की शुरुआत बताया जा रहा है. सभा स्थल पर पहुंची भीड़ भी इसी ओर संकेत दे रही है. इस दौरान अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने प्रदेशवासियों को धन्यवाद दिया. साथ ही प्रदेश की योगी सरकार … Read more

लाल टोपी वाले हैं यूपी के लिए रेड अलर्ट, यानी खतरे की घंटी- पीएम मोदी का अखिलेश पर जोरदार तंज

लाल टोपी वाले हैं यूपी के लिए खतरा- मोदी

Politalks.News/UttarPradesh. कहते हैं जिसने पूर्वांचल (Purvanchal) साध लिया, उसने यूपी साध लिया. इसी कहावत के साथ सभी दल आगामी चुनाव में आगे बढ़ रहे हैं. सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) भी इसी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है. क्योंकि बीजेपी अच्छी तरह जानती है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर पूर्वांचल साधने की कोशिश कर रही है. ऐसे में पूर्वांचल में बीजेपी की पुरवैया चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आगे बढ़ रहे हैं. मंगलवार को पीएम मोदी ने गोरखपुर (Gorakhpur) में हुंकार भरी. इस दौरान पीएम मोदी ने 10 हजार करोड़ से बने खाद … Read more