संसद का सत्र बना मजाक! नसीहत देने वाले और लेने वाले नहीं दिखे गंभीर, नदारद रहे प्रश्न पूछने वाले सांसद

संसद का सत्र बना मजाक!

Politalks.News/WinterSession of Parliament. संसद (Sansad) का शीतकालीन सत्र (Winter Session) तय समय से एक दिन पहले ही खत्म कर दिया गया. मानसून सत्र के बाद शीतकालीन सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ गया. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का उपदेश भी काम नहीं आया. शीतकालीन सत्र के दौरान संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने की हिदायत दी थी, लेकिन हालात ढाक के तीन पात रहे. ऊपर से मजे की बात इस बार सदन में जो हुई उसे जानने के बाद आप दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे, बीजेपी (BJP) सांसदों (MPs) को उपदेश देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी … Read more

जन-धन खाता धारकों की पीड़ा व न्यायपालिका में पिछड़ों-दलितों को प्रतिनिधित्व देने की बेनीवाल ने उठाई मांग

लोकसभा में पिछड़ों-दलितों की आवाज बने बेनीवाल

Politalks.News/HanumanBeniwal. नागौर सांसद एवं आरएलपी मुखिया हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) सदन (Sansad) के अंदर और बाहर अपनी मांगों को लेकर अक्सर मुखर रहते हैं. इसी क्रम में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session) के दौरान लोकसभा (Loksabha) में जन धन खाता धारकों की पीड़ा व न्यायपालिका में पिछड़ों, दलितों को प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई. साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल ने उत्तरप्रदेश के मेरठ व आगरा तथा राजस्थान के उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की भी मांग उठाई. सांसद हनुमान बेनीवाल ने सदन में उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश (वेतन और सेवा की शर्तें) संशोधन विधेयक, 2021 की चर्चा में भाग लेते … Read more

सांसदों को निलंबित करने का मोदी सरकार ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, निलंबन के पीछे ‘कॉरपोरेट मजबूरी’!

मोदी सरकार का अनूठा रिकॉर्ड

Politalks.News/Parliament Winter Session 2021. मानसून सत्र (winter session) के बाद 29 नवम्बर से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में भी जोरदार हंगामा जारी है. मोदी सरकार की हठधर्मिता और विपक्ष (Opposition) का अडियलपन जनता से जुड़े मुद्दों पर भारी पड़ रहा है. आपको बता दें कि भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार एक साथ राज्यसभा के 12 सांसदों को निलंबित (12 Rajya Sabha MPs suspended) किया गया. बीती जुलाई माह में संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी के आरोप में संसदीय कार्यमंत्री की शिकायत पर राज्यसभा के सभापति ने 12 विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का फैसला किया. जानकारों का कहना … Read more

MSP सहित विभिन्न मांगों पर अड़े किसानों नें संसद मार्च किया स्थगित तो तोमर ने की घर लौटने की अपील

किसानों नें संसद मार्च किया स्थगित तो तोमर ने की घर लौटने की अपील

Politalks.News/FarmersProtest.  किसान आंदोलन (Farmers Protest) को एक साल पूरा हो चुका है . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर दी है. साथ ही आगामी शीतकालीन सत्र (Winter Session) में इस कानून को वापस लिए जाने को लेकर सरकार एक बिल भी लेकर आएगी. लेकिनअपनी मांगों को मनवाने के लिए किसान अब आंदोलनरत है. अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसानों ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद कूच करने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन अब किसान अपने फैसले से कुछ पीछे हट गए हैं लेकिन MSP सहित अन्य मांगों को लेकर अड़ भी गए हैं. तो केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह … Read more