प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोनार बांग्ला’ और ममता दीदी के ‘खेला होबे’ को राहुल गांधी ने किया ‘परिभाषित’

राहुल गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी और ममता दीदी

Politalks.News/WestBengalElection. भाजपा का सोनार बांग्ला तो तृणमूल कांग्रेस का खेला होबे सब ड्रामा है, बंगालवासियों, मैं तुम्हें यही बताने आया हूं. आने में देर जरूर हुई है लेकिन मैं भाजपा और टीएमसी को लेकर सचेत करना चाहता हूं. पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच जारी सियासी रस्साकशी से बंगाल जरूर दो हिस्सों में बंट जाएगा- यह कहना है विधानसभा चुनाव के एलान के बाद बंगाल की धरती पर पहली बार पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का. बुधवार को जब राहुल गांधी चुनाव के आधे चरण के चुनाव बीत जाने के बाद बंगाल पहुंचे तब उन्होंने आक्रामक अंदाज में दो चुनावी जनसभाएं की. भले ही राहुल गांधी बंगाल … Read more

कहां गायब हो गए शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम सीट पर हुई वोटिंग के बाद से नहीं अधिकारी का कोई अता-पता

कहां गायब हो गए शुभेंदु अधिकारी?

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल के चुनावी दंगल में आर-पार की जंग चरम पर है. लेकिन कुछ ऐसा भी हो रहा है जिससे सभी अचंभित हैं. पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की ओर से सबसे ज्यादा प्रचार जिस नेता का हुआ वे शुभेंदु अधिकारी हैं. हर नेशनल चैनल और अखबार के वो आंखों के तारे थे, लेकिन जब तक की नंदीग्राम में वोटिंग नहीं हो गई, तब तक. अब 1 अप्रैल को हुई वोटिंग के बाद से शुभेंदु अधिकारी का कोई अता-पता नहीं है, किसी को नहीं पता की शुभेंदु अधिकारी और उनका परिवार कहां है. तीसरे चरण में 1 अप्रैल को उनकी नंदीग्राम सीट पर मतदान हुआ था … Read more

आखिर आधे मतदान के बाद अब क्यों आई कांग्रेस को बंगाल की याद? कल होगी राहुल की पहली सभा

आखिर आधे मतदान के बाद अब क्यों आई कांग्रेस को बंगाल की याद?

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों के मतदान तक ऐसा ही लग रहा था कि बंगाल में सिर्फ दो ही पार्टियां तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ही चुनाव लड़ रही हैं, जैसा कि ज्यादातर हिंदी भाषी राज्यों में सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता है. लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी के राजकुमार के कल घोषित हुए बंगाल दौरे के कार्यक्रम के बाद कहीं थोड़ा अहसास हुआ कि नहीं बंगाल में कम ही सीटों पर सही लेकिन कांग्रेस भी लड़ रही है. अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बंगाल में चुनाव की कमान संभालेंगे. 14 अप्रैल गुरुवार को राहुल गांधी रैली करने के … Read more

प्रचार पर प्रतिबंध लगाने से भड़कीं ममता बनर्जी निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ बैठेंगी धरने पर

प्रचार पर प्रतिबंध लगाने से भड़कीं ममता बनर्जी

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच में चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाए जाने पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भड़क गई हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग के इस फैसले के खिलाफ धरने पर बैठने का ऐलान किया है. दरअसल, भारतीय निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक लगा दी है. आयोग के निर्देशानुसार ममता बनर्जी 12 अप्रैल रात 8 बजे से 13 अप्रैल रात 8 बजे तक किसी भी माध्यम से प्रचार नहीं कर सकेंगी. ऐसे में चुनाव आयोग के इस प्रतिबंध के विरोध में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी मंगलवार सुबह 11 बजे कोलकाता स्थित गांधी … Read more

ममता दीदी के जबरा फैन बने पीके अड़े अपनी बात पर- बंगाल में 100 सीटें बीजेपी के लिए दूर की कौड़ी

ममता दीदी के जबरा फैन बने पीके अड़े अपनी बात पर

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में हर किसी की नज़र तृणमूल कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर टिक गई हैं. बंगाल में बचे चार चरण के सियासी घमासान के बीच प्रशांत किशोर ने आज एक बार फिर बीजेपी के 100 से कम सीटें जीतने के दावे के साथ ही अपने मन की भड़ास भी निकाली. एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में वायरल ऑडियो को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि उस ऑडियो में मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा, जो पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ना कहा हो. पीके ने इस दौरान चुनाव आयोग को भी अपने निशाने पर रखा. वायरल ऑडियो चैट पर प्रशांत किशोर की दो टूक वायरल … Read more

BJP और TMC के बीच तेज हुआ सियासी घमासान, दोनों के बीच की लड़ाई ने बंगाल को किया बदनाम

img 20210410 wa0245

Politalks.News/WestBengalElecction. हर समय टकराव. वही घिसे पिटे आरोप, दोनों ओर से चल रही जुबानी जंग का आखिर कब होगा समापन, हालांकि यूं ही अभी कुछ दिन और चलेगा यह घमासान. चुनावी रैलियों में हर बार वही बातें सुन-सुन कर अब देशवासी भी पक गए हैं. हम बात कर रहे हैं बंगाल में विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच मचे सियासी घमासान की. कहने को तो बंगाल के अलावा भी चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं. लेकिन ‘भाजपा और तृणमूल के नेताओं ने बंगाल को सियासत के बाजार में पूरी तरह से बदनाम कर के रख दिया है‘. दो महीने से अधिक हो गए हैं … Read more

बंगाल में तीसरे चरण की वोटिंग के बीच PM मोदी का बड़ा खेला, दीदी की बंदूक से दीदी पर ही साधा निशाना

PM मोदी ने बिगाड़ा दीदी का खेला

Politlaks.News/WestBengalElection2021. भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर अपना 41वां स्थापना दिवस बना रही है वहीं देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. बंगाल में जारी तीसरे चरण के मतदान के दौरान पार्टी के प्रचार के लिए बंगाल जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी के स्थापना दिवस पर आज सुबह दिल्ली में वीसी के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा ये मंत्र रहा है- व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश. ये परंपरा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर आज तक अनवरत चली आ रही है. वहीं कार्यकर्ताओं को … Read more

बरमूडा वाले दिलीप घोष के बयान पर ममता का पलटवार, BJP के साथ AIMIM और कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

बरमूडा वाले दिलीप घोष के बयान पर ममता का पलटवार

Politalks.News/WestBengal:- पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान नेताओं के जुबानी वार बहुत ही तीखे हो चले हैं. पहले चरण के मतदान के तहत आज शाम से ही चुनाव प्रचार पर रोक लग जायेगी जिसे देखते हुए बीजेपी और TMC के सभी दिग्गज नेता ताबड़तोड़ सभाएं कर रहें हैं. बंगाल बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष के बरमूडा शॉर्ट्स वाले बयान पर पलटवार करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिलीप घोष को आड़े हाथ लिया. ममता बनर्जी ने कहा कि ‘किसे क्या पहनना है क्या नहीं, ये उसकी इच्छा पर निर्भर करता है. बंगाल के पाथरप्रतिमा में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष … Read more

कांथी में पीएम मोदी ने चला किसान कार्ड, कहा- ‘बंगाल के किसान मोदी के शब्द लिखकर रखे…’

कांथी में पीएम मोदी ने चला किसान कार्ड

Politalks.News/WestBengal:- बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की चुनावी तारीख जैसे जैसे पास आती जा रही है वैसे वैसे बीजेपी और TMC के बीच वाक् युद्ध तेज हो चला है. बंगाल फ़तेह करने के इरादे से भारतीय जनता पार्टी जहां अपने स्टार प्रचारकों के साथ बंगाल में डेरा जमाये हुए है तो वहीं TMC प्रमुख और बंगाल की मुखयमंत्री ममता बनर्जी अपनी व्हील चेयर को अपना हथियार बना चुनाव प्रचार में जुटी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार बंगाल में चुनावी रैलियों को सम्बोधित कर रहे है और बंगाल में एक ही नारा गूंज रहा है ‘बंगाल में इस बार बीजेपी सरकार’. पीएम मोदी ने बुधवार को कांथी में चुनावी … Read more

पुरुलिया में पीएम मोदी ने कसा ममता की पार्टी पर बड़ा तंज, कहा- TMC मतलब ‘ट्रांसफर माय कमीशन’

पुरुलिया में पीएम मोदी ने कसा ममता की पार्टी पर बड़ा तंज, कहा- TMC मतलब 'ट्रांसफर माय कमीशन'

Politalks.News/WestBengalElection. 27 मार्च से शुरू होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) दोनों ही पार्टियां जी जान से मेहनत कर रही है. बता दे, पैर में चोट लगने के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व्हीलचेयर को अपना हथियार बना चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं. वहीं ममता की चुनौती को माकूल जवाब देने एक दिन के चुनावी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बंगाल पहुंचे. ममता बनर्जी के तथाकथित बयान ‘बंगाल में खेला होबे’ को लेकर पीएम मोदी ने ममता दीदी को जमकर घेरा. इस दौरान पीएम मोदी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, “भाजपा की केंद्र … Read more