डॉ किरोड़ी मीणा के सिविल लाइंस पहुंचने पर मचा हड़कंप, मेंटली टॉर्चर हुए बाबा ने पुलिस को दी ये चेतावनी
Politalks.News/Rajasthan/KiroriLal. प्रदेश की सियासत में जारी ‘धमालपट्टी‘ के बीच आज सुबह शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस (Civil Lines) में अचानक ही अफरा तफरी का माहौल उस समय बन गया जब दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirori Lal Meena) दौसा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वेन्द्र सिंह (Vishvendra Singh) से मिलने पहुंचे. डॉ मीणा के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई पुलिसकर्मियों और इंटेलिजेंस की टीमों ने दौड़कर सीएमआर की तरफ जाने वाले रास्ते पर जबरदस्त बेरिकेटिंग कर दी और राहगीरों के लिए तो यातायात ही बंद कर दिया तो वहीं मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के निवास को चारों ओर से घेर लिया, ऐसा माहौल बना दिया … Read more