सर्वमान्य और सर्वाधिक शक्तिशाली नेता हैं वसुंधरा- सिंघवी, राजे के बिना सत्ता की वापसी असंभव- कोली

राजस्थान में वसुंधरा ही भाजपा और भाजपा ही वसुंधरा है

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश कांग्रेस में चल रही सियासी खींचतान के बीच प्रदेश भाजपा में नेतृत्व क्षमता को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है. पहले पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल और भवानी सिंह राजावत के बाद अब छबड़ा से विधायक प्रताप सिंह सिंघवी और पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को किनारे करने की चर्चाओं को कोरी अफवाह करार देते हुए कहा कि वसुंधरा राजस्थान ही नहीं, देश की बड़ी नेता हैं. प्रदेश में जितनी लोकप्रियता राजे की है, उतनी किसी दूसरे नेता की नहीं है, उनका कोई विकल्प नहीं है. … Read more

वैक्सिनेशन में महिलाओं का पिछड़ना बेहद चिंता का विषय, सरकार करे डोर-टू-डोर व्यवस्था- वसुन्धरा राजे

vasudhara 0

Politalka.News/Rajasthan. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिये चल रहे वैक्सिनेशन अभियान में महिलाओं की कम भागीदार बेहद चिंता का विषय है. मैडम राजे ने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में संक्रमण का ज़्यादा ख़तरा होता है क्योंकि पूरे घर की ज़िम्मेदारी उसी पर होती है. परिवार में जब कोई बीमार पड़ता है तो उसकी देखभाल भी उस घर की महिलायें ही करती हैं. इसलिये राज्य सरकार महिलाओं के लिए वैक्सिनेशन की डोर-टू-डोर व्यवस्था करे. यह भी पढ़े: आधी रात राठौड़ सहित बीजेपी नेताओं को सचिन पायलट का करारा जवाब- पहले अपना घर संभालो…. पूर्व मुख्यमंत्री … Read more

मेयर सौम्या गुर्जर पर निलंबन की कार्रवाई के बाद बीजेपी के दिग्गजों के निशाने पर आई गहलोत सरकार

बीजेपी निशाने पर आई गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. जयुपर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर के निलंबन के बाद प्रदेश में सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है. एक ओर जहां आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव से हाथापाई मामले में राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है. तो गहलोत सरकार अब भाजपा के दिग्गज नेताओं के निशाने पर आ गई है. सौम्या गुर्जर के निलंबन को लेकर बीजेपी ने आज शाम 5 बजे जयपुर के सभी 250 वार्डों में कारोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना-प्रदर्शन किया. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जहां सौम्या गुर्जर के निलंबन को निंदनीय बताया तो वहीं … Read more

‘संजीवनी बूटी’ के लिए BJP के दिग्गजों ने जताया PM मोदी का आभार, गहलोत सरकार पर उठाए सवाल

'संजीवनी बूटी' के लिए BJP के दिग्गजों ने जताया PM मोदी का आभार

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना संकट के बीच प्रदेश के लिए राहत की खबर है. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने राजस्थान को ऑक्सीजन संकट से निपटने के लिए 10 एमटी क्षमता के 4 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन कंटेनर देने की घोषणा की है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. वहीं प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब राज्य सरकार कोरोना के खिलाफ इस जंग में बेहतरीन तरीके से काम करेगी. राजस्थान के लिए संजीवनी बूटी: वसुंधरा राजे– पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया है. … Read more

वसुंधरा राजे का अजब सियासी अंदाज, कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना ! स्थापना दिवस बना बहाना

वसुंधरा राजे का अजब अंदाज, कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना !

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है. जहां एक ओर कांग्रेस और बीजेपी अपनी-अपनी बाहें चढ़ा रखी हैं तो वहीं हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने भी ताल ठोक रखी है. वहीं एक तरफ कांग्रेस झूठे मन से ही सही लेकिन उपचुनाव में पायलट की लोकप्रियता को भुना चुकी है तो दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा नेतृत्व विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के नुकसान की परवाह करे बिना पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की अनदेखी कर रहा है. इसी बीच उपचुनावों में साइडलाइन की गई पूर्व मु्ख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट सियासी … Read more

प्रत्याशियों की नामांकन रैली और जारी पोस्टर्स से गायब हुईं वसुंधरा राजे, नड्डा के दावे की निकली हवा: प्रदेश में उपचुनाव की तीनों सीटों के लिए प्रत्याशियों की नामांकन रैली से गायब हुईं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सुजानगढ़, सहाड़ा और राजसमंद सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की नामांकन रैलियों और सभाओं के पार्टी ने किए पोस्टर्स जारी, प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किए गए हैं पोस्टर्स, पोस्टर्स में में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सतीश पूनिया, अरुण सिंह, गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़ और स्थानीय सांसद के फोटो हैं शामिल, लेकिन पार्टी द्वारा जारी तीनों में से एक भी पोस्टर में नहीं हैं वसुंधरा राजे का फोटो, वहीं तीनों प्रत्याशियों के लिए हो रही जनसभाओं में भी कहीं नहीं है वसुंधरा राजे का नाम, एक तरफ जहां गुटबाजी के बावजूद कांग्रेस सचिन पायलट को लेकर चल रही है साथ, वहीं बीजेपी कैसे कर रही है दो बार की मुख्यमंत्री और पार्टी की वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का अपमान, वहीं ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दावे की भी निकली हवा, हाल फरवरी में ही अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे के वक्त पार्टी में सब कुछ ठीक करने का किया गया था दावा, सबको साथ लेकर चलने की उपदेश भी दिया था नड्डा ने, लेकिन बावजूद इसके एक बार फिर भाजपा की गुटबाजी खुलकर आई सबके सामने

img 20210330 wa0128

मेवाड़ दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे बेनीवाल ने सीएम गहलोत और वसुंधरा राजे पर फिर साधा जोरदार निशाना

हनुमान बेनीवाल ने शुरू की मेवाड़ परिवर्तन यात्रा

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुकी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने पार्टी संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में आज से ‘मेवाड़ परिवर्तन यात्रा’ शुरू कर दी है. तय कार्यक्रम के अनुसार हनुमान बेनीवाल आज से दो दिवसीय मेवाड़ संभाग के भीलवाड़ा, वल्लभनगर और राजसमन्द के प्रवास पर हैं. जिसके तहत ‘मेवाड़ परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करते हुए सांसद बेनीवाल ने भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में आज सुबह प्रेस वार्ता की. उसके बाद जिले के कोटड़ी तहसील, विधानसभा क्षेत्र मांडलगढ़ के ग्राम जीवां का खेड़ा में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की घोड़ी के स्थापना कार्यक्रम … Read more

पूर्व CM राजे की धर्मिक यात्रा से निकले कई सियासी संदेश, गहलोत सरकार पर वार तो अपनों को दिलाई याद

वसुंधरा राजे की धर्मिक यात्रा से निकले कई सियासी संदेश

Politalks.News/Rajasthan. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अपनी 2 दिवसीय देव दर्शन यात्रा पर भरतपुर पहुंचीं. मैडम राजे हेलीकॉप्टर से भरतपुर के पूंछरी के लौठा में बने हेलीपेड पर उतरीं जहां उनका भाजपा कार्यकर्ता, नेता और आम लोगों ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के स्वागत में रखी गई एक सभा को संबोधित करते हुए मैडम राजे ने सबसे पहले अपनी मां राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद किया. मैडम राजे ने कहा कि, ‘आज आपको याद दिलाना चाहती हूं राजमाता जी के बारे में जिन्होंने दीपक जलाने और कमल को खिलाने का काम किया था. उन्होंने (विजयाराजे सिंधिया) दीये की लौ को … Read more

गहलोत सरकार के खिलाफ BJP के आंदोलन को कांग्रेस ने बताया राजे की धार्मिक यात्रा को फेल करने का एजेंडा

गहलोत सरकार के खिलाफ BJP के आंदोलन को कांग्रेस ने बताया राजे की धार्मिक यात्रा को फेल करने का एजेंडा

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को मात देने के लिए प्रदेश भाजपा ने आज से कांग्रेस सरकार के खिलाफ सप्ताह भर के आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है. भाजपा ने सात दिन के आंदोलन के लिए फेजवार कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई है. आंदोलन की शुरुआत आज जिला बैठकों से होगी तो वहीं 7 मार्च को वर्चुअल तरीके से आंदोलन की शुरुआत करके बाद में इसे फील्ड तक ले जाने की रणनीति बनाई है. 07 और 08 मार्च को प्रदेशभर में मण्डल बैठकें होगी, 09 से 14 मार्च तक पांच दिन सड़क का आंदोलन शुरू होगा. वहीं कांग्रेस की तरफ से भाजपा के … Read more

7 और 8 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बिना कोई सभा करे देंगी विरोधियों को बड़ा सियासी संदेश

Img 20210305 Wa0073

Politalks.News/Rajasthan/VasundhraRaje. भगवान और पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखने वाली पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की लोकप्रियता का छोटा ट्रेलर बीते रविवार राजधानी जयपुर के दो गोविंद देवजी और काले हनुमान मंदिरों में दर्शन करने के दौरान देखने को मिला था. अब आगामी सात और आठ मार्च को मैडम राजे की लोकप्रियता की पूरी फ़िल्म देखने को मिलने वाली है. प्रदेश भाजपा में चल रही खींचतान के बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का सात व आठ मार्च को देव दर्शन का पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है. दरअसल, 8 मार्च को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का जन्मदिन होता है और हर साल अपने जन्मदिन को यह खास तरीके से मनाती रही हैं. … Read more