‘उत्तराखंड का नाम भी उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए’ -नाम बदलने पर अखिलेश यादव का तंज

akhilesh yadav big statement

उत्तराखंड कि राजनीति से बड़ी खबर, कल प्रदेश कि धामी सरकार ने अपने राज्य के हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल सहित कई जिलों और इनकी जगहों के नाम बदलने पर लगाई थी मुहर, वही इसे लेकर अब उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम और सपा सांसद अखिलेश यादव ने पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना, आज दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए बोले अखिलेश यादव, कहा- उत्तराखंड का नाम भी कर देना चाहिए उत्तर प्रदेश-2 करने, उत्तर प्रदेश का नाम भी उत्तराखंड से उन्हें जोड़ देना चाहिए

समान नागरिकता कानून लाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, विपक्ष खिलाफ

Uniform Civil Code

Uniform Civil Code: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में समान नागरिकता संहिता कानून (UCC) का ड्राफ्ट पेश किया. इसके साथ ही यूसीसी पर ड्राफ्ट लाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है. सीएम धामी का कहना है कि इस बिल में सभी धर्मों और वर्गों का ध्यान रखा गया है. उन्होंने ड्राफ्ट पेश करते हुए कहा कि यह कानून महिला उत्थान को मजबूत करने की दिशा में पहला कदम है जिसमें हर समुदाय, हर वर्ग, हर धर्म के बारे में विचार किया गया है. वहीं इस बिल को लेकर विपक्ष के नेताओं सहित AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन औवेसी ने विरोध किया है और ड्राफ्ट को देश … Read more

गांधी की मूर्ति के सामने ले लूंगा राजनीति से सन्यास- रावत की धमकी का असर, अकील 6 साल के लिए बाहर

img 20220329 wa0160

Politalks.News/Uttarakhand. उत्तराखंड में हुई कांग्रेस (Uttarakhand Congress) की बड़ी हार के बाद पार्टी दिग्गजों पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. वहीं प्रदेश में कांग्रेस की हार के लिए सबसे बड़ा कारण मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोले जाने वाले बयान को माना जा रहा है. उत्तराखंड के चुनाव (Uttarakhand Elections) के दौरान भारतीय जनता पार्टी (Uttarakhand BJP) ने कांग्रेस पार्टी पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोले जाने के बयानों संबंधी जो आरोप लगाए थे, जिसमें बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद थे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Garish Rawat) खुद लगातार कहते आ रहे हैं कि उत्तराखंड में कांग्रेस के हारने के प्रमुख कारणों में एक यह मुद्दा सबसे अहम है. … Read more

देवभूमि में धामी को ही कमान या कोई नया नाम? सूत्र- हाईकमान के तय नाम पर प्रधान-गोयल लगवाएंगे मुहर

देवभूमि में धामी को ही कमान या कोई नया नाम?

Politalks.News/Uttrakhand. राजनीति में संयोग और नेता की किस्मत कैसे काम करती है, इसकी मिसाल उत्तराखंड (Uttrakhand Politics) है. पिछले साल जुलाई में भाजपा ने पांच साल के कार्यकाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री बदला था और तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) की जगह दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को सीएम बनाया था. धामी ने बदलाव की राजनीति की और अपने युवा चेहरे से एंटी इन्कम्बैंसी को खत्म किया. इसका नतीजा हुआ कि पार्टी चुनाव जीत गई लेकिन खुद धामी खटीमा सीट से हार गए. अब सवाल है कि भाजपा उनको ही फिर मुख्यमंत्री बनाएगी या कोई नया चेहरा लाया जाएगा? ध्यान रहे भाजपा के पास … Read more

उत्तराखंड के कांग्रेसी दिग्गजों की शुरू हुई दिल्ली दौड़, कुर्सी पाने और बचाने के लिए होगी सियासी जोड़तोड़

कांग्रेसी दिग्गजों की शुरू हुई दिल्ली दौड़

Politlaks.News/UttrakhnadChunav. उत्तराखंड (Uttrakhand Assembly Election 2022) सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को होनी है. इसी बीच उत्तराखंड (Uttrakhand Politics) में कांग्रेस (Congress) अपनी जीत सुनिश्चित मान कर बैठी है और शायद यही कारण है कि कांग्रेस के बड़े नेता एक बार फिर दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बीते रोज शुक्रवार को दिल्ली जा चुके हैं. प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सात मार्च को दिल्ली जाएंगे. गोदियाल के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत(Harish Rawat) का भी दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है. ऐसे में कांग्रेसी हलकों में चर्चा गर्म है कि पार्टी आलाकमान चुनाव परिणाम से पहले और उसके बाद … Read more

पूर्व सीएम रावत को नहीं करने दिए बाबा केदार के दर्शन, ‘देवस्थानम’ पर देवभूमि की गर्माई सियासत

'देवस्थानम' पर गर्माई पहाड़ों की राजनीति!

Politalks.News/Uttrakhand.  उत्तराखंड की राजनीति की बड़ी सियासी खबर केदारनाथ से आई है. सोमवार को केदारनाथ में पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह समेत बीजेपी नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को काले झंडे दिखाए गए. बताया जा रहा है कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहित भड़के है. बताया जा रहा है कि तीर्थ पुरोहितों ने बीजेपी नेता मदन कौशिक और धन सिंह रावत का भी विरोध किया. तीर्थ पुरोहित दीपक सेमवाल, राकेश सेमवाल और राजेश सेमवाल का कहना है कि, ‘भाजपा ने देवस्थानम बोर्ड पर दोबारा विचार करने की बात कही थी’. आने … Read more

रेगिस्तानी राजनीति के रणबांकुरों को मिला पहाड़ी राज्य में कांग्रेस का परचम बुलंद करने का जिम्मा

राजस्थान के महारथी संभालेंगे देवभूमि में कांग्रेस के चुनावी रथ की कमान

Politalks.News/Rajasthan. AICC की ओर से राजस्थान के कांग्रेस नेताओं को फिर बड़ जिम्मेदारी दी गई है. अगले साल फरवरी में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने का भार इन नेताओं पर होगा. मरुधरा के नेता अब पहाड़ों में कांग्रेस का परचम बुलंद करने के लिए मैदान संभालेंगे. रेगिस्तानी राजनीति का चुनावी कौशल पहाड़ी राज्य के टेढ़े-मेढ़ रास्तों पर चलाना और कांग्रेस को जीत दिलाने चुनौती से कम नहीं है. राजस्थान के 8 कांग्रेस विधायकों सहित 9 नेताओं को विधानसभा चुनावों के लिए जिला ऑब्जर्वर बनाया है. 26 में से 9 जिलों के जिला ऑब्जर्वर राजस्थान के नेताओं को बनाया है. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए … Read more

प्रतिज्ञा यात्रा से किसान, महिला, युवा और बेरोजगारों को साधने की कोशिश, प्रियंका ने लगाई वादों की झड़ी

लोक लुभावन 7 वचनों से लबरेज प्रियंका की 'प्रतिज्ञा यात्रा' का आगाज

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले कांग्रेस ने प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा (हम वचन निभाएंगे) शुरू की. तीन शहरों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा को प्रियंका गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान किसान, महिला युवा और बेरोजगारों को अपने एजेंडे के केंद्र बिंदु में रखकर प्रियंका गांधी ने वादों का झड़ी लगा दी. बाराबंकी से शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने सात प्रतिज्ञाओं का भी ऐलान किया. प्रियंका ने कहा कि, ‘कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जाएगी, जबकि किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दिया जाएगा. कोरोना काल के … Read more

देवभूमि में कांग्रेस का मिशन घर वापसी! हरक सिंह ने हरीश रावत को बताया बड़ा भाई, मांगी माफी

क्या चल रहा है हरक सिंह के मन में?

Politalks.News/Uttrakhand. उत्तराखंड चुनाव से पहले दलबदल की राजनीति परवान पर है. इसमें रोज़ाना एक नया एंगल सामने आ रहा है. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ राज्य की भाजपा सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काउ की मुलाकात को लेकर अटकलें अभी जारी ही हैं कि मंत्री हरक सिंह रावत का एक बड़ा बयान सामने आ रहा है, जिसमें हरक सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को अपना ‘बड़ा भाई’ बताते हुए उनसे माफी मांगी है. हालांकि उन्होंने इस बयान में यह साफ तौर पर कहा कि, ‘वह कांग्रेस में वापसी के लिए माफी नहीं मांग रहे हैं’. लेकिन हरक सिंह जी … Read more

‘बागियों’ की घर वापसी से फैलता दिखा ‘रायता’ तो भन्नाए रावत बोले- पहले माफी मांगें ‘महापापी’

'बागियों' की घर वापसी से फैलता दिखा 'रायता'

Politalks.News/Uttrakhand. उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. कुछ नेता अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी में जा रहे हैं तो कुछ वापसी कर रहे हैं. उत्तराखंड कांग्रेस में कई नेता ‘घर वापसी’ करना चाह रहे हैं, लेकिन सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बात से खफा हैं. हरीश रावत ने बागियों को ‘महापापी’ बताया है. दरअसल कांग्रेस पार्टी का ‘ऑपरेशन उत्तराखंड’ चल रहा है. कांग्रेस के इस ऑपरेशन में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के अघोषित दावेदार हरीश रावत और उनके बनवाए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोंदियाल से ज्यादा प्रभारी देवेंद्र यादव सक्रिय हैं. इस तरह कांग्रेस का … Read more