मैं जब तक जिंदा हूं तब तक रहूंगा कांग्रेस में- अजय लल्लू ने RPN पर लगाया अफवाह फैलाने का आरोप

मैं जब तक जिंदा हूं तब तक रहूंगा कांग्रेस में- अजय लल्लू

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा (UttarPradesh Assembly Election 2022) चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों में दल-बदल की राजनीति अब चरम पर पहुंच चुकी है. इसी कड़ी में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (RPN Sing) ने इस्तीफा दे दिया और बीजेपी का दामन थाम लिया. सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी आरपीएन सिंह को हाल ही में बीजेपी से सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के सामने पडरौना विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. वहीं RPN सिंह अब कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ चुके हैं. … Read more

भाजपा का प्रचार दोधारी तलवार! मोदी-योगी कर रहे विकास की बात तो गानों का सार भगवा के आसपास

यूपी में भाजपा का आधार विकास या भगवा!

Politalks.News/UttarPradeshChunav. उत्तरप्रदेश (UttarPradesh Assembly Election 2022,) में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने परवान पर है. ऐसे में सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने की पुरजोर कोशिश में जुटी हैं. बात करें भाजपा के चुनाव प्रचार की तो भाजपा के चुनावी अभियान को लेकर सियासी चर्चा यह है कि पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान दो धारी तलवार पर है. एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, ‘भाजपा विकास के लिए प्रतिबद्ध है’. इस तरह जहां प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi … Read more

सियासी चर्चा: प्रियंका की हार हुई तो बनेगा नरैटिव- योगी का मुकाबला नहीं कर पाईं, मोदी का क्या करेंगीं?

प्रियंका की पूरी राजनीति दांव पर!

Politalks.News/UttarPradeshChunav. उत्तरप्रदेश (UttarPradesh Assembly Election 2022) समेत पांच राज्यों में चुनावी घमासान अपने चरम पर है. सबसे ज्यादा फोकस यूपी की सियासत पर है. यहां जमीन तलाश रही कांग्रेस के लिए ये चुनाव जहां भविष्य की राजनीति के लिहाज से बहुत अहम है तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) की राजनीति भी दांव पर लगी हुई है. सियासी जानकारों का कहना है कि यूपी में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर प्रियंका गांधी ने इसलिए ही यूटर्न लिया है. उत्तरप्रदेश समेत पूरे देश में कांग्रेस आपसी कलह और अपने वजूद को बचाने की लड़ाई लड़ रही है. ऐसे में कांग्रेस की यूपी में हार होती है तो वो प्रियंका गांधी … Read more

उत्तरप्रदेश भाजपा में ‘भगदड़’ के बीच केशव मौर्या की ‘पुनर्विचार’ की अपीलें बनी सियासी चर्चा का विषय

केशव मौर्या की 'पुनर्विचार' की अपीलें बनी सियासी चर्चा का विषय

Politalks.News/UttarpradeshChunav. उत्तरप्रदेश (UttarPradesh Assembly Election 2022) भाजपा में जोरदार भगदड़ मची है. एक से बाद एक मंत्री और विधायक पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं. चुनाव के ऐलान के बाद से अब तक 3 मंत्रियों समेत 14 विधायक भाजपा को अलविदा कह चुके हैं. सियासी गलियारों में इस भगदड़ को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. इसके कारणों पर बहस छिड़ी हुई है. लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा रोचक चर्चा इस बात की है कि आखिर किस रणनीति के तहत यूपी के उपमुख्यंमत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshv Prashad Maurya) ने ट्वीट कर स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) और दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chouhan) से पार्टी छोड़ने के फैसले … Read more

बंगाल जैसी भगदड़ यूपी में, BJP की ध्रुवीकरण की रणनीति पर भारी पड़ेगी सपा की सोशल इंजीनियरिंग?

BJP की ध्रुवीकरण की रणनीति पर भारी पड़ेगी सपा की सोशल इंजीनियरिंग?

Politalks.News/UttrapradeshChunav. उत्तरप्रदेश चुनाव (UttarPradesh Assembly Election 2022) का दंगल रोमाचंक होता जा रहा है. सियासी गलियारों में बड़ा शोर मचा है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की सरकार से मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं और विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं. पिछले चार दिनों 3 मंत्रियों समेत 14 विधायक भाजपा (BJP) को अलविदा कह चुके हैं. ये भी कहा जा रहा है कि अभी और भी मंत्री या विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एक नेता ने टिप्पणी की है कि अगर अखिलेश यादव पार्टी का दरवाजा खोल दें तो भाजपा के दो सौ विधायक सपा में शामिल हो जाएंगे. भाजपा की इस … Read more

आम चुनाव से पहले यूपी को छोड़ 13 राज्यों में सीधी भाजपा-कांग्रेस में है आमने-सामने की टक्कर

लोकसभा तक कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

Politalks.News/AssemblyElection2022. उत्तरप्रदेश (UttarPradesh Assembly Election 2022) और पंजाब (Punjab Assembly) समेत 5 राज्यों में चुनावी शंखनाद हो चुका है. वहीं दिल्ली के सियासी गलियारों में चर्चा है कि अब से लेकर लोकसभा चुनाव तक 14 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें केवल उत्तर प्रदेश को छोड़ दें तो हर राज्य में कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में आमने-सामने मुकाबला है. उत्तरप्रदेश को छोड़ कर बाकी सभी राज्यों में कांग्रेस या तो सरकार में है या मुख्य विपक्षी पार्टी है. लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) तक जितने भी राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं उन राज्यों में प्रादेशिक पार्टियां या तो हैं ही नहीं या बहुत मामूली जनाधार रखती हैं. कांग्रेस की … Read more

यूपी भाजपा में मची भगदड़ और मौर्या के भारी बयान के बीच सियासी चर्चा- तरकश में बाकी अभी कई तीर

किस करवट बैठेगा ऊंट!

Politalks.News/UttarpradeshChunav. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election 2022) के ऐलान के साथ ही सूबे की राजनीति में भारी उथल-पुथल मची हुई है. भारी उठापठक के बीच सियासी गलियारों में इस चर्चा को हवा दे दी है कि अब क्या होने वाला है. योगी मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) और उनके साथी विधायकों ने भाजपा को अलविदा कह कर लखनऊ में छोटा-मोटा भूकंप पैदा कर दिया है. अब सवाल उठ रहा है कि इस पूरी धमाचौकड़ी के बीच आखिर कौन बनेगा यूपी का अगला मुख्यमंत्री? सबसे पहले बात करें मायावती (Mayawati) की तो उनका तो सवाल ही नहीं उठता है. अब बचते हैं या तो योगी … Read more

सियासी चर्चा: सपा के लिए घाटे का सौदा तो नहीं मसूद की एंट्री! BJP के लिए ध्रुवीकरण करना होगा आसान

सपा के लिए घाटे का सौदा तो नहीं मसूद की एंट्री!

Politalks.News/UttarpradeshChunav. उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) से पहले लगभग सभी पार्टियों के दिग्गजों में दल बदलने की होड़ मची हुई है. इसी कड़ी में बुधवार को पश्चिम यूपी में कांग्रेस (Congress) पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के कद्दावर नेता इमरान मसूद (Imaran Masood) ने कांग्रेस छोड़ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) जॉइन कर ली है. सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर ने सपा (SP) में शामिल होने की वजह बताते हुए कहा कि, ‘हमने (कांग्रेस) समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की मांग की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. सपा और भाजपा (BJP) के बीच सीधी लड़ाई है, इसलिए मैंने समाजवादी पार्टी में … Read more

अग्निपरीक्षा है BJP के लिए 5 राज्यों का चुनावी रण, 4 में सरकार बचाने तो एक में खाता खोलने की चुनौती!

img 20220110 wa0272

Politalks.News/AssemblyElection2022. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) का बिगुल बज चुका है. पांच में से चार राज्यों में भाजपा (BJP) की सरकार है और उसे बचाने की चुनौती से बड़ा काम सरदारों वाले राज्य में खाता खोलने की है. वैसे तो चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में पंजाब (Punjab Assembly Election 2022) छोड़ कर बाकी चार राज्यों में भाजपा की बढ़त बताई जा रही है और आसानी से बीजेपी की सरकार बन जाने की भविष्यवाणी की जा रही है. लेकिन असल में ऐसा नहीं है. सियासी जानकारों की मानें तो असल में सभी पांच राज्यों में भाजपा के लिए बहुत मुश्किल चुनाव है. उसके सामने चार राज्यों में अपनी सरकार … Read more